बठिंडा। वीरवार की देर सांय हुई बरसात ने जहां जानलेवा गर्मी से लोगों की राहत पहुंचाई वही शहर के कई हिस्सों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात दस बजे के करीब तेज आंधी के साथ शुरू हुई बरसात तीन घंटे तक चली जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव रहा। इसमें प्रमुख तौर पर वीर कालोनी, पावर हाऊस रोड, माल रोड, गुरु नानक पुरा, पुराना थाना में पानी भरने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बरसात से बेशक धान की खेती को फायदा हुआ लेकिन खेतों में तैयार होकर खड़ी नरमे की फसल को नुकसान झेलना पड़ा। जिले की विभिन्न मंडियों में अधिकतर नरमा तैयार होकर पहुंच चुका है जिसमें बरसात होने से मंडी में खुले आसमान में पडे़ नुकसान को भी नुकसान हुआ है। दूसरी तरफ 47 डिग्री तक पहुंच चुके दिन का तापमान शुक्रञ्वार को 40 डिग्री तक पहुंच गया है।
जेल में बंद राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरी इंडस्ट्री:सलमान खान, अजय देवगन,
वरुण ने दी आर्थिक मदद, मैनेजर बोले- कल मिल सकती है जमानत
-
9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस केस में सरेंडर के बाद से एक्टर राजपाल यादव तिहाड़
जेल में बंद हैं। एक्टर इन दिनों आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और उनके पास
लौ...
10 घंटे पहले
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें