रविवार, 4 जुलाई 2010

उत्तरांचली परिवारों के हितों की रक्षा करेगी अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभाः घनश्याली

बठिंडा में अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित  
बठिंडा। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा पंजाब प्रदेश इकाई की बैठक टीचर होम में प्रदेश प्रधान ज्ञानदेव घनश्याली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश कायर्कारिणी के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमें सवर्सम्मित से प्रस्ताव परित कर जिला स्तर पर महासभा इकाईयों का गठन करने का फैसला लिया गया। प्रदेश प्रधान श्री धनश्याली ने राष्ट्रीय अधिवेशन कोटद्वार में परित किए गए प्रस्तावों की जानकारी दी वही प्रदेश स्तर पर इकाई को ओर मजबूत करने पर बल दिया।
महासचिव  नंदन सिंह रावत ने प्रदेश सदस्यों का स्वागत करते हुए उत्तरांचली धर्म मंडल के पदाधिकारियों की तरफ से बैठक आयोजित करवाने के लिए धन्यवाद किया। उन्होने कहा कहा कि अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा राष्ट्रीय स्तर पर उत्तरांचली परिवारों के हितों की रक्षा के लिए काम कर रही है। देश भर में लाखों लोग इस संस्था से जुडे़ है जिसमें देश के नामी व्यापारियों, बुदि्धजीवों, विज्ञानिकों के इलावा राजनेता शामिल है। उत्तरांचल के विकास के साथ उनकी समस्या के निवारण के लिए संस्था विभिन्न स्थानों में काम कर रही है। वतर्मान में पंजाब के विभिन्न हिस्सों में महासभा ने अपनी पैठ बनाई है जिसमें हाल में पटियाला में उत्तरांचल के लिए बंद होने वाली बस को फिर से शुरू करवाने के लिए संघर्ष शुरू किया गया जिसका नतीजा यह निकला कि सरकार को बंद की गई बस को दो जुलाई को फिर से शुरू करनी पडी़। इस तरह के कई आंदोलन चलाए गए जो आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए महासभा की प्रदेश बेवसाइट भी लांच की जा रही है। प्रदेश प्रधान ज्ञान देव घनसयाली ने कहा कि राज्य में महासभा को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर इकाईयां गठित कर उन्हें मजबूत किया जाए। इसके लिए प्रदेश कार्यकारी के सभी सदस्यों को काम करना होगा।
बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष भगत सिंह भंडारी ने लेखाजोखा पेश किया। बैठक में प्रमुख तौर पर लुधियाना में महासभा की नवीन इकाई के सभी सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। इसमें प्रमुख तौर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव सिंह नेगी,  सचिव राजेश नेगी, संयोजक परमेश प्रसाद मैठानी, बृज मोहन सिंह रावत, देवी प्रसाद डंगवाल, उपनयन सिंह पवार,  मुख्य सलाहकार सुरिंदर सिंह चौनाल, उपाध्यक्ष हरि सिंह नेगी, सचिव संतन सिंह, मिडिया प्रमुख हरिदत्त जोशी ने हिस्सा लिया। इसके इलावा उत्तरांचली धर्म मंडल के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।      

कोई टिप्पणी नहीं:

खबर एक नजर में देखे

लेबल

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज
हर बीमारी में रामबाण साबित होती है इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

फ़ॉलोअर

संपर्क करे-

Haridutt Joshi. Punjab Ka Sach NEWSPAPER, News website. Shop NO 1 santpura Road Bathinda/9855285033, 01645012033 Punjab Ka Sach www.punjabkasach.com

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।
हरिदत्त जोशी, मुख्य संपादक, contect-9855285033

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा
संपर्क करे-

Amazon पर करे भारी डिस्काउंट के साथ खरीदारी

google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0

यह ब्लॉग खोजें

Bathinda Leading NewsPaper

E-PAPER Punjab Ka sach 12 April 2025

HOME PAGE