बठिंडा। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में किसान आंदोलन की आड़ में असामाजिक तत्वों द्वारा लाल किले में घुसकर फैलाई गई अराजकता व देश की शान तिरंगे झंडे के हुए अपमान के खिलाफ पूरे देश में रोष की लहर है, जिसके चलते बठिंडा के शहर वासियों धार्मिक संगठनों व सामाजिक संगठनों द्वारा तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया। तिरंगा मार्च की अगुवाई कर रहे समाज सेवी आशुतोष तिवारी व संदीप अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली में हुई घटना बेहद निंदनीय है। इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है। लंबी लड़ाई व अनेक कुर्बानियों के बाद भारत देश ने आजादी का जश्न मनाते हुए लाल किले पर 1947 में तिरंगा फहराया था,जिसे गणतंत्र दिवस पर किसानों की आड़ में असामाजिक तत्व वह वामपंथी सोच द्वारा सोची-समझी नीति के तहत तिरंगे का अपमान करते हुए कथित व्यक्ति द्वारा झंडे को नीचे फेंका गया। वही देश को शर्मसार किया। उन्होंने कहा कि जिस समय पर पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही थी ठीक उसी समय गणतंत्र दिवस के मौके पर यह घटिया हरकत की गई ।संदीप अग्रवाल ने कहा कि किसानों के भेष में छिपे ऐसे नक्सलवादी असामाजिक तत्व पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर फांसी की सजा देनी चाहिए ताकि दोबारा कोई ऐसी गलती ना कर सके। आशुतोष तिवारी ने कहा कि सरकार की ओर से दिए गए रूट मैप पर चलने की बजाए लाल किले में घुसने वाले लोगों की पहचान कर उनकी संपत्ति जब्त करनी चाहिए। वही हुए नुकसान की भरपाई उनकी संपत्तियों से करनी चाहिए। संदीप अग्रवाल व आशुतोष तिवारी ने कहा कि आज की तिरंगा यात्रा देश विरोधी ताकतों को संदेश देने के लिए है कि कोई भी देशवासी तिरंगे का अपमान सहन नहीं करेगा। इसके लिए हर कोई अपनी जान की बाजी लगाने को तैयार है।उन्होंने कहा कि आज के इस तिरंगा मार्च में सभी राजनीतिक पार्टियों व संगठनों के लिए खुले तौर पर निमंत्रण था,जिसमें अनेक बड़े व्यापारियों वे लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उक्त समाजसेवियों ने कहा कि कुछ विदेशी व लोकल राजनीतिक पार्टियों की शहर पर इस घटना को अंजाम दिया गया है जिसे कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश गर्ग,अमित शंटी, पवन सिंगला, नरिंदर मित्तल, उमेश शर्मा,दीपक कलोई, मीनू बेगम, अश्वनी शुक्ला, सीमा शर्मा, अभिषेक, हरि ओम चौहान, सुखचैन भार्गव, संजीव शर्मा, हरदीप शर्मा, राजीव यादव, राजू, संजीव डागर, कमल, मणिकांत, अनिल गर्ग, जौली जैन, परमिंदर, सुनीता गर्ग, लक्ष्मी, सन्नी ,सुखबीर चौधरी,कृष्ण व अन्य लोग हाजिर थे।
Kako hitro dvigniti denar z Vavade po igranju slotov
-
Kako hitro dvigniti denar z Vavade po igranju slotov Pri Vavada hitrost
dviga denarja po igranju slotov ni odvisna od sreče, temveč od treh
preverljivih de...
2 हफ़्ते पहले

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें