बठिंडा. बठिंडा में कोरोना की दूसरी लहर में सोमवार को अब तक के सबसे ज्यादा संक्रमित लोगों की मौत हुई। सोमवार को कोरोना पोजटिन होने के बाद सात लोगों ने दम तोड़ा जबकि 106 नए पोजटिव मामले सामने आए है। यह केस वह है जिनके सैंपल जांच के लिए फरीदकोट मेडिकल कालेज में भेजे गए थे जबकि रैपिड टेस्ट को जोड़कर संक्रमितों की तादाद फिर से 150 के पार पहुंचने की संभावना है। कोरोना से मरने वाले लोगों में 42 साल से 80 साल तक के व्यक्ति शामिल है। जानकारी अनुसार महिंदर सिंह वासी नजदीक सीपीआई दफ्तर नजदीक गुरुद्वारा सिंह सभा बठिंडा उम्र 75 साल की अरुणा अस्पताल बठिंडा में सोमवार को मौत हो गई। चार दिन पहले कोरोना पोजटिव मिलने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वही हाजीरत्न बठिंडा में रहने वाले 47 साल की वरिंदा रानी की डीएमसी लुधियाना में मौत हुई है। तीसरी मौत बचित्तर सिंह वासी बुरिज मनसहिया कौरवाला उम्र 59 साल की इंद्राणी अस्पताल बठिंडा में हुई। चौथी मौत सुखपाल कौर वासी रामसरा गांव जिला बठिंडा उम्र 50 साल की प्रैगमा अस्पताल में हुई है। पांचवी मौत गुरमेल सिंह वासी कोटसमीर बठिंडा उम्र 65 साल की मेडिकल कालेज फरीदकोट में सोमवार को मौत हो गई। छेवी मौत जसप्रीत कौर वासी जग्गाराम तीर्थ बठिंडा उम्र 42 साल की पीडीआई चंडीगढ़ में कोविड पोजजिव होने के बाद मौत हुई। वही सांतवीं मौत रमेश चंद्र वासी आर्य समाज चौक बठिंडा उम्र 80 साल की सोमवार सुबह मौत हो गई। सभी मृतकों का समाज सेवी संस्थाओं ने सूचना मिलने के बाद पीपीई कीट पहनकर रिती रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया। इस तरह से जिले में अब तक 290 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। वही सोमवार को विभिन्न स्थानों से जांच के लिए फरीदकोट मेडिकल में भेजे गए सैंपलों में 106 लोगों की रिपोर्ट पोजटिव मिली है। इसमें माडल टाउन में पांच, मतिदास नगर में चार, सिल्वर आक्स कालोनी में चार, तुंगवाली बूटर में पांच, रामसर गांव में 8, कमला नेहरू कालोनी में तीन कोरोना पोजटिव केस मिले हैं। इसके अलावा फूला गांव में दो, कर्मचंद पट्टी में दो, बबिहा में दो, नरुआना दो, हरपाल नगर में दो, रंजीत प्रेस में दो केस तो कमालू गांव, मौड़ मंडी, तलवंडी साबो, रामा मंडी, बावियावाली, अमरपुरा बस्ती, थर्मल कालोनी, संगुआना बस्ती, गुरु तेग बहादुर नगर, दियोण, वाल्मीकि नगर, एसएएस नगर, तुंगवाली, हजूरा कपूरा, जुझार सिंह नगर, बल्ला राम नगर, एसटीएफ कालोनी, ग्रीनसिटी, नछत्तर सिंह नगर, एनडीआरएफ, अमरपुरा बस्ती, कोठा अमरपुरा, गोपाल नगर, भांगी बांदर, संजय नर, डीसी कोठी, अग्रवाल कालोनी, मिनी सेक्रेट्रेट , जीजीएस माडल टाउन, गांव बख्तू व पावर हाउस रोड में एक-एक कोरोना पोजटिव केस मिला है।
Kako hitro dvigniti denar z Vavade po igranju slotov
-
Kako hitro dvigniti denar z Vavade po igranju slotov Pri Vavada hitrost
dviga denarja po igranju slotov ni odvisna od sreče, temveč od treh
preverljivih de...
2 हफ़्ते पहले

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें