गुरुवार, 23 जनवरी 2014

लोकसभा चुनाव में सबको चाहिए 'आप' का टिकट


लोकसभा चुनाव में सबको चाहिए 'आप' का टिकट
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को मिली सफलता के बाद लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मांगने वालों की लाइन लग गई है। सबसे ज्यादा दावेदारी दिल्ली के सात लोकसभा क्षेत्रों के लिए है। यहां से करीब पांच सौ लोगों ने दावेदारी की है। उत्तर प्रदेश व हरियाणा से भी काफी संख्या में दावेदारी जताई जा रही है।
आप के हनुमान रोड स्थित कार्यालय में बुधवार को प्रेसवार्ता में पार्टी नेताओं ने बताया कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए देश भर से पांच हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। आवेदन का सिलसिला जारी है, इसलिए उम्मीदवारों की घोषणा में कुछ वक्त लगेगा। राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता के मुताबिक लोकसभा चुनाव के लिए आए आवेदनों में से 2600 की जांच की गई है। करीब दो हजार ऑनलाइन और 500 हार्ड कॉपी की जांच बाकी है। ईमेल पर कई आवेदकों ने टुकड़ों में जानकारी भेजी है, इसलिए जांच में दिक्कत आ रही है। आवेदन तब तक स्वीकार किए जाएंगे, जब तक संबंधित सीट के उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं कर दिया जाता।
सदस्यों की संख्या पहुंची पचास लाख
पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रमुख गोपाल राय ने बताया कि पिछले 11 दिनों में देश भर से करीब 50 लाख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है। इसमें 3355425 लोगों को डोर-टू-डोर अभियान से जोड़ा गया है। एसएमएस व मिस्ड कॉल से 10.80 लाख लोगों ने सदस्यता ली है। इसके अलावा ऑनलाइन सदस्यता लेने वालों की संख्या लगभग 6.45 लाख है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 26 जनवरी तक सदस्यों की संख्या एक करोड़ तक पहुंच जाएगी।
दिल्ली व उत्तर प्रदेश में सबसेच्ज्यादा बन रहे हैं सदस्य
सदस्यता अभियान में दिल्ली, उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश जैसे परिणाम दक्षिण भारत में नहीं मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में करीब पांच लाख लोगों ने सदस्यता ली है। नेताओं को उम्मीद थी कि मुंबई व पुणे जैसे शहरों से लोग बढ़-चढ़कर पार्टी में शामिल होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। चेन्नई, बेंगलूर व हैदराबाद जैसे शहरों से भी उम्मीद के मुताबिक सदस्य नहीं बने हैं। दिल्ली के पड़ोसी रच्च्य हरियाणा में लोग आप की सदस्यता ले रहे हैं। हालांकि चंडीगढ़ में उत्साह कम है।
राज्यवार आप के सदस्यों की संख्या इस प्रकार है..
राज्य - सदस्य
उत्तर प्रदेश - 11,93,628
दिल्ली - 5,82,567
मध्य प्रदेश - 5,22,567
महाराष्ट्र - 4,93,739
हरियाणा - 3,76,121
गुजरात - 3,38,004
तमिलनाडु - 2,25,562
राजस्थान - 2,19,059
बिहार - 2,30,588
पंजाब - 1,77,300
कर्नाटक - 1,08,881
केरल - 81,195
ओडिशा - 1,22,737
प. बंगाल - 58,872
आंध प्रदेश - 38,616
चंडीगढ़ - 10,000
गोवा - 5,000

कोई टिप्पणी नहीं:

खबर एक नजर में देखे

लेबल

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज
हर बीमारी में रामबाण साबित होती है इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

फ़ॉलोअर

संपर्क करे-

Haridutt Joshi. Punjab Ka Sach NEWSPAPER, News website. Shop NO 1 santpura Road Bathinda/9855285033, 01645012033 Punjab Ka Sach www.punjabkasach.com

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।
हरिदत्त जोशी, मुख्य संपादक, contect-9855285033

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा
संपर्क करे-

Amazon पर करे भारी डिस्काउंट के साथ खरीदारी

google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0

यह ब्लॉग खोजें

Bathinda Leading NewsPaper

E-Paper Punjab Ka Sach 08 April 2025

HOME PAGE