मंगलवार, 29 दिसंबर 2020

पुलिस कारर्वाई से संतुष्ट नहीं भाजपा, पुलिस प्रशासन को पांच दिन का दिया समय



-हमलावरों पर सख्त कारर्वाई नहीं करने पर सड़कों में उतरकर धरना देंगी भाजपा-विनोद बिंटा 

बठिंडा. 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस समारोह में किसान संगठनों के हंगामे के बाद जिले के साथ राज्य की राजनीति में उफान जारी है। इस मामले में हालांकि घटना के 48 घंटे बाद जिला प्रशासन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था लेकिन प्रदेश व जिला भाजपा पुलिस की इस कारगुजारी को लेकर संतुष्ट नहीं है। इसी के चलते जिला भाजपा ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने पांच दिनों तक हमलावरों पर बायनेम मामला दर्ज नहीं किया तो जिले भर में धरना प्रदर्शन शुरू होंगे व इस दौरान किसी भी तरह की टकराव की स्थिति पैदा होने पर पूरी जिम्मेवारी प्रशासन व सरकार की होगी। यही नहीं भाजपा इस मामले में चुप्पी साधने के मूड में नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने हाल ही में वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल की तरफ से भाजपा को किसानों के मामले में सबक सिखाने के बयान पर भी कड़ा प्रतिक्रम जताते कहा कि भाजपा किसानों के साथ है व किसानों का उनकी केंद्र सरकार पर विश्वास है। वर्तमान में परिणाम भुगतने की उन दलों की चिंता होनी चाहिए जो किसानों को अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। जिला भाजपा शहरी प्रधान विनोद कुमार बिंटा ने कहा कि भाजपा अमन व शांति के साथ भाईचारक साझ बनाने वाली पार्टी हैजो सबको साथ लेकर चलती है व सभी को आगे बढ़ने का मौका देती है।

किसान बिल किसानों के हित में है व इस बात को देश का किसान समझ रहा है। जहां तक किसानों में बिल को लेकर आशंका का माहौल है उसे भाजपा के साथ केंद्र सरकार दूर कर रही है। गौरतलब है कि      अमरीक सिंह रोड पर उड़ांग सिनेमा के पास शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से समागम का आयोजन किया गया  था। किसान आंदोलन के कारण समागम में कोई खलल न पड़े इसलिए भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन को इसकी जानकारी देकर पहले ही अनुमति ली थी। 

प्रशासन ने भाजपा की अनुमति और किसानों की चेतावनी को हलके में लिया जिस कारण यह समागम में हंगामा हुआ और तोड़फोड़ हुई। प्रबंध पुख्ता होते तो यह नौबत नहीं आती। इसके बाद मामला भड़क गया व भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा को स्वयं मौर्चा संभालना पड़ा। इसमें भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने गत दिवस डीजीपी पंजाब को मिलकर मामले में सख्त कारर्वाई की मांग रखी थी। वही अब भाजपा ने डीजीपी पंजाब के साथ स्थानीय पुलिस पर निरसता अपनाने व अमन कानून क स्थिति को बरकरार रखने में नाकाम होने का आरोप जड़ा है। 

फिलहाल राजनीतिक हालात तनावपूर्वक बने हुए है जिसे लेकर भाजपा के सहायक मीडिया कनवीनर सुनिल सिंगला ने कहा कि जनवरी फरवरी में होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले कांग्रेस पंजाब का माहौल तनावपूर्व बनाकर लोगों के बीच भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिसे भाजपा किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी व कांग्रेस की चाल का मुंहतोड़ जबाव देंगे। वही एसएसपी बठिंडा को दिए एक पत्र में जिला भाजपा ने जिला प्रशासन व पुलिस से समागम में हमला करने वाले लोगों को नामजद कर गिरफ्तार करने की मांग की है वही उन्हें इस बाबत पांच दिन का समय दिया है। इसके बाद भाजपा सड़कों में उतरकर धरना प्रदर्शन करेगी।  



कोई टिप्पणी नहीं:

खबर एक नजर में देखे

लेबल

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज
हर बीमारी में रामबाण साबित होती है इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

फ़ॉलोअर

संपर्क करे-

Haridutt Joshi. Punjab Ka Sach NEWSPAPER, News website. Shop NO 1 santpura Road Bathinda/9855285033, 01645012033 Punjab Ka Sach www.punjabkasach.com

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।
हरिदत्त जोशी, मुख्य संपादक, contect-9855285033

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा
संपर्क करे-

Amazon पर करे भारी डिस्काउंट के साथ खरीदारी

google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0

यह ब्लॉग खोजें

Bathinda Leading NewsPaper

E-Paper Punjab Ka Sach 07 April 2025

HOME PAGE