रविवार, 14 फ़रवरी 2021

Punjab Local Body Election 2021: राज्‍यभर में मतदान शुरू, बूथों पर लगी वोटरों की कतारें


चंडीगढ़।
  Punjab Local Body Elections 2021:  पंजाब में स्‍थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है। राज्‍यभर में सुबह से ही मतदान चल रहा है और मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतारें लगी हुई है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्‍या भी खासी है। मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान मतदान के लिए पहुंचे मतदाताओं को सैनिटाइज भी किया जा रहा है।

पंजाब में आठ नगर निगमों और 109 नगर परिषदों व नगर पंचायतों के लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक चलेगा। चार बजे तक जो मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंच जाएंगे वे मतदान के हकदार होंगे। मतदान ईवीएम के माध्यम से ही हो रहा है।

बठिंडा में भी सुबह आठ बजे से विभिन्‍न मतदान केंदों पर मतदान चल रहा है।। मतदाताओं को बूथों पर पहुंचने पर सैनिटाइज किया जा रहा है। वार्ड नंबर 27 के युवा उम्मीद्वार व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने  सबसे पहले वोट डाला। अमृतसर और अजनाला सहित जिले के अन्‍स जगहों पर भी मतदान उत्‍साह से चल रहा है।

मोगा, गुरदारसपुर और बटाला में भी काफी संख्‍या में वोटर मतदान के लिए आ रहे हैं। संबह से ही अधिकतर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही हैं।

पठानकोट में सुबह ठीक 8 बजे निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही अधिकतर मतदान केंदों के बाहर मतदाताओं में वोट करने को लेकर उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। पुलिस ने सुरक्षा के  पुख्ता प्रबंध किए हैं। मतदान केंद्र के मुख्य गेट पर बिना पर्ची के किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा। शहर के वार्ड 46 के तीनों मतदान केंद्रों पर लगी मतदाताओं की भीड़।

  • -चुनाव एक नजर में
  • -मतदान का समय: सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक।
  • - आठ नगर निगम के लिए चुनाव।
  • - 109 नगर परिषद व नगर पंचायतें।
  • - कुल वार्ड: 2302
  • - कुल पोलिंग बूथ: 4102
  • - संवेदनशील बूथ: 1708
  • - अति संवेदनशील बूथ: 861
  • -सबसे ज्यादा अति संवेदनशील बूथ: मानस में 111
  • - कुल उम्मीदवार: 9222
  • - ईवीएम: 7000
  • - परिणाम: 17 फरवरी (मतगणना सुबह नौ बजे से)
  • किस पार्टी के कितने उम्मीदवार
  • - कांग्रेस: 2037
  • - शिअद: 1569
  • - भाजपा: 1003
  • - आप: 1606
  • - बसपा: 160
  • - अन्य पार्टियां: 15
  • - निर्दलीय: 2832
  • पोलिंग व सुरक्षा के इंतजाम
  • - पोलिंग कर्मचारी: 20,510
  • - पुलिसकर्मी 19,000
  • -ऑब्जर्वर: 30 (आइएएस व पीसीएस अफसर)


कोई टिप्पणी नहीं:

खबर एक नजर में देखे

लेबल

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज
हर बीमारी में रामबाण साबित होती है इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

फ़ॉलोअर

संपर्क करे-

Haridutt Joshi. Punjab Ka Sach NEWSPAPER, News website. Shop NO 1 santpura Road Bathinda/9855285033, 01645012033 Punjab Ka Sach www.punjabkasach.com

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।
हरिदत्त जोशी, मुख्य संपादक, contect-9855285033

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा
संपर्क करे-

Amazon पर करे भारी डिस्काउंट के साथ खरीदारी

google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0

यह ब्लॉग खोजें

Bathinda Leading NewsPaper

E-PAPER Punjab Ka sach 12 April 2025

HOME PAGE