बठिंडा. बलराज नगर बठिंडा में बिना किसी डिग्री के खुद को आरएमपी डाक्टर कहलाने वाले एक व्यक्ति को थाना कनाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ इंडियन मेडिकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। कनाल कालोनी पुलिस के सहायक थानेदार जगजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रोहित कुमार वासी बलराज नगर बिना किसी डिग्री के लोगों का उपचार कर रहा है। मौके पर पहुंचकर आरोपी से जानकारी मांगी तो उसने स्वयं को आरएमपी डाक्टर बताया लेकिन उसके बाद किसी भी तरह का मेडिकल प्रेक्टिस करने व उपचार संबंधी कोई प्रमाणपत्र नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
जेल में बंद राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरी इंडस्ट्री:सलमान खान, अजय देवगन,
वरुण ने दी आर्थिक मदद, मैनेजर बोले- कल मिल सकती है जमानत
-
9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस केस में सरेंडर के बाद से एक्टर राजपाल यादव तिहाड़
जेल में बंद हैं। एक्टर इन दिनों आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और उनके पास
लौ...
8 घंटे पहले

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें