बठिंडा। ठंडी सड़क स्थित रेलवे ग्राउंड से रविवार सुबह एक व्यक्ति की जली हुई लाश बरामद हुई है। लाश 90 फीसदी जली होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि मृतक एक भिखारी या बेसहारा था, जोकि गंाउंड के अंदर झुग्गी बनाकर रहता था। आशंका यह भी जताई जा रही है कि लूटपाट करने की नीयत से व्यक्ति पर हमलाकर उसे बाद में आग लगाकर जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी गई है, चूकिं घटनास्थल के आसपास पुलिस को खून गिरा हुआ मिला है, जिसे पुलिस इस मामले को हत्या मानकर चल रही है। फिलहाल थाना कैनाल कालोनी के इंचार्ज एसआई राजिंदर कुमार ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद लाश को सहारा जनसेवा की मदद से पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा की मोर्चरी में पहुंचाया दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक की हत्या की गई है या उसके साथ कोई हादसा हुआ है, इसका सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, जबकि मृतक की शिनाख्त करने के भी प्रयास किए जा रहे है। सहारा जनसेवा के प्रधान विजय गोयल के मुताबिक रविवार सुबह सहारा वर्करों को सूचना मिली कि रेलवे ग्राउंड में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जोकि पूरी तरह से जल चुका है। सूचना मिलने के बाद सहारा वर्करों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की सूचना थाना कैनाल कालोनी पुलिस को दी। सहारा वर्करों के मुताबिक लाश एक व्यक्ति की थी, जोकि 90 फीसदी जल चुकी थी। जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी, लेकिन रेलवे गांउड में आने वाले लाेगों की मानने तो यह लाश गाउंड में रहने वाले एक बेसहारा व्यक्ति की है, जोकि भीख आदि मंगाकर अपना गुजारा करता था और झुग्गी बनाकर गांउड में ही सोता था। आशंक यह भी जताई जा रही है कि शनिवार रात को नशेड़ी या अज्ञात लोगों ने उक्त व्यक्ति से लूटपाट करने के मकसद उसके साथ मारपीट की और गंभीर रूप से घायल करने के बाद उसे मार देने की नीयत से उसे जिंदा जलाकर उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले को हत्या मानकर इसकी जांच कर रही है। एसआई राजिंदर कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है, जल्छ ही इस मामले को ट्रेस कर लिया जाएगा।
Kako hitro dvigniti denar z Vavade po igranju slotov
-
Kako hitro dvigniti denar z Vavade po igranju slotov Pri Vavada hitrost
dviga denarja po igranju slotov ni odvisna od sreče, temveč od treh
preverljivih de...
2 हफ़्ते पहले

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें