अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले में शर्मनाक वारदात अंजाम दी गई है। सदर थाना के अंतर्गत पड़ते ग्रीन फील्ड में एक गुरुद्वारे के सेवादार ने युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वारदात गुरुद्वारे के अंदर अंजाम दी गई। पीड़िता मानसिक तनाव में चल रही थी और गुरुद्वारे में सेवा करने आती थी। उसके चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परवीन कुमार ने बताया कि तरनतारन जिले के सरहाली गांव निवासी जसमेहर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि 34 साल की युवती की शादी नहीं हुई है, इसलिए वह तनाव में रहती है। लेकिन रोजाना गुरुद्वारे में सेवा करने आती है। शुक्रवार देर शाम भी वह गुरुद्वारे में सेवा करने गई थी। उसने परिवार को बताया था कि एक सेवादार उस पर बुरी नजर रखता है। शुक्रवार को जब वह गुरुद्वारे में पहुंची तो सेवादार उसे देखकर अश्लील हरकतें करने लगा। वह उसका लगातार पीछा कर रहा था। जब वह मत्था टेकने सुख आसन कमरे में पहुंची तो वह भी उसके पीछे वहां आ गया।
सुख आसन कमरे में उसने उसे पकड़ लिया। उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। साथ ही चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लेकिन वह डरी नहीं और जोर से चिल्लाई तो आवाज सुनकर श्रद्धालु दौड़े आए, जिन्हें देखकर सेवादार भाग गया। श्रद्धालुओं से उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह गुरुद्वारा परिसर से बाहर जाने में कामयाब हो गया। गुरुद्वारा प्रबंधकों ने युवती को संभाला और उसके परिजनों को बुलाकर वारदात के बारे में बताया। उसके बाद परिजन युवती को अस्पताल ले गए और पुलिस को भी जानकारी दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें