बठिंडा. केंद्रीय जेल बठिंडा में बंद अंडर ट्रायल कैदी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस व जेल प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जहां कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया वही मौत के असल कारण की जांच पता करने के लिए जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार केंद्रीय जेल गोबिंदपुरा में बंद हवालाती बलकार सिंह उम्र 36 साल वासी बलीना जिला मुक्तसर साहिब सुबह करीब 11 बजे के करीब जेल में बने पीरखाने में सेवा करने गया था कि इसी दौरान उसे दिल का दौरा पड़ गया। आसपास के कैदी जब तक उसके पास जाते उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरे कैदियों व हवालातियों ने मामले की जानकारी जेल प्रशासन को दी जिसमें जेल के डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बलकार सिंह के खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस ने 12 सितंबर 2020 को एफआईआर नंबर 250 में मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने संबंधी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। पिछले तीन माह से वह जेल में अंडर ट्रायल के दौरान बंद था। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजा गया है व मामले की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। वही मामले में पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
Kako hitro dvigniti denar z Vavade po igranju slotov
-
Kako hitro dvigniti denar z Vavade po igranju slotov Pri Vavada hitrost
dviga denarja po igranju slotov ni odvisna od sreče, temveč od treh
preverljivih de...
2 हफ़्ते पहले

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें