बठिंडा.गोपाल नगर गली नंबर 8 में एक घर में कल रात को चोरी हो गई। चोर घर से नकदी व अन्य सामान चुरा ले गए। घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची कैनाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घर की मालकिन जगदीश कौर पत्नी कश्मीर सिंह ने बताया कि वो अपने बेटे के साथ अपनी बेटी को उसके ससुराल जीरा में मिलने गई थी। रविवार को जब वह अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर में समान इधर उधर बिखरा पड़ा था और अलमारी से 800 नगदी के अलावा इनवर्टर व उसका बैटरी व बर्तन और घर में पड़ी ड्रम में गेहूं को चुरा कर ले गए। मौके पर पहुंचे एएसआई प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना स्थल की जांच करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जेल में बंद राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरी इंडस्ट्री:सलमान खान, अजय देवगन,
वरुण ने दी आर्थिक मदद, मैनेजर बोले- कल मिल सकती है जमानत
-
9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस केस में सरेंडर के बाद से एक्टर राजपाल यादव तिहाड़
जेल में बंद हैं। एक्टर इन दिनों आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और उनके पास
लौ...
7 घंटे पहले

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें