शुक्रवार, 19 मार्च 2021

बठिंडा में पत्नी को था पति के किसी महिला से अवैध संबंधों का शक, जानकारों से मिलकर करवा दी पिटाई


बठिंडा.
बलराज नगर में रहने वाली महिला ने अपने पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंधों के शक में अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में घायल व्यक्ति ने थाना कनाल कालोनी पुलिस थाना के पास अपनी पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। घायल बलवंत सिंह वासी आदर्श नगर बठिंडा ने शिकायत दी कि उसकी पत्नी अंजू बाला उस पर शक करती थी। उसे शक था कि बलवंत सिंह के किसी महिला के साथ अवैध संबंध है। इसी के चलते गत दिवस अंजू बाला ने अपने जानकार दिया चंद, दर्शना देवी, सुरिंदर कुमार वासी ढिल्लों बस्ती बठिंडा के साथ मिलकर उसे गली गली नंबर एक बलराज नगर में रोककर मारपीट की व गंभीर रूप से घायल कर वही छोड़कर फरार हो गए। इसके पास आसपास के लोगों ने घायल बलवंत सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाया। इसमें पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। वही अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

दड्डा सट्टा लगा लोगों से ठगी मारने वाले दो लोगों को हजारों की नगदी के साथ गिरफ्तार किया

बठिंडा. जिले में दड्डा सट्टा लगाकर जुआ खेलने वाले लोगों पर पुलिस ने पिछले एक सप्ताह से शिकंजा कसना शुरू किया है। इसी क्रम में पिछले तीन दिन में पांच स्थानों पर पुलिस ने छापामारी कर हजारों रुपए की नगदी के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में जिला पुलिस ने दो स्थानों पर छापामारी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर 30 हजर 870 रुपए की नगदी बरामद की है। कनाल कालोनी पुलिस के सहायक थानेदार प्रकाश सिंह ने बताया कि विजय कुमार वासी परसराम नगर बठिंडा पर्ची बनाकर दड्डा सट्टा लगवाने का काम परसराम व आसपास के इलाके में करता था। आरोपी को मौके पर 870 रुपए की नगदी व दड्डा सट्टा लगवाने के लिए इस्तेमाल होने वाले साजों सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। वही सिटी रामपुरा पुलिस के सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि संजीव कुमार वासी रामपुरा फूल लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे सात गुणा करने का झांसा देकर दड्डा सट्टा लगाने का काम करता था। आरोपी को रामपुरा मंडी में लोगों को सट्टे के पर्ची बनाकर देते व 30 हजार रुपए की नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

मजदूर की कर रहे थे पिटाई, बचाने गए मालिक को भी मारपीट कर किया घायल 

बठिंडा. सदर बठिंडा पुलिस ने गांव बुलाढ़ेवाला में झगड़े में बचाव करने गए व्यक्ति से मारपीट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस के पास अमनदीप सिंह वासी बुलाढ़ेवाला ने शिकायत दी कि उसके पास दिहाड़ी पर काम कर रहे भुपिंदर सिंह के साथ गगनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलजिंदर कौर का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी रंजिश में उक्त लोग मिलकर भुपिंदर सिंह के साथ मारपीट कर रहे थे। इसकी जानकारी अमनदीप सिंह को लगी तो वह उसे छुड़ाने के लिए गया लेकिन उक्त आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी दोनों को गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

1220 लीटर लाहन और 29 हजार नशीली गोलियों के साथ सात लोगों को किया गिरफ्तार 

बठिंडा. जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों में लाहन, अवैध शराब व नशीली गोलियों की तस्करी करने वाले सात लोगों को नामजद किया है। इसमें मौके पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर 1220 लीटर लाहन व 29 हजार नशीली गोलियां बरामद की है। सदर बठिंडा पुलिस के सहायक थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि लवप्रीत सिंह वासी बीड़तलाब को 350 लीटर लाहन के साथ बस्ती नंबर दो बीड़ तलाब में गिरफ्तार किया गया है। दियालपुरा पुलिस के सहायक थानेदार कश्मीर सिंह ने बताया कि मल्ली सिंह वासी हमीरगढ़ को घर में अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली चालू भट्ठी का सामान, आधा लीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। फूल पुलिस के होलदार सुखप्रीत सिंह ने बताया कि कर्म सिंह वासी कोड़ापत्ती ढिपाली को गांव के पुल के पास 70 लीटर लाहन के साथ गिरफ्तार किया गया है। मौड़ पुलिस के होलदार राम सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह वासी जोधपुर पाखर को 600 लीटर लाहन के साथ गांव में गिरफ्तार किया गया है। मौड़ पुलिस के होलदार अमनदीप कौर ने बताया कि जगदीप सिंह वासी रामनगर को 200 लीटर लाहन के साथ रामनगर से गिरफ्तार किया गया है। वही संगत पुलिस के सहायक थानेदार चरणजीत सिंह ने बताया कि श्रीराम वासी पुराना थाना जिला जलौर राजस्थान और गुरविंदर सिंह वासी ढिपावाली जिला फाजिल्का को 29000 नशीली गोलियों के साथ गांव पथराला के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना संगत में केस दर्ज किया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

खबर एक नजर में देखे

लेबल

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज
हर बीमारी में रामबाण साबित होती है इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

फ़ॉलोअर

संपर्क करे-

Haridutt Joshi. Punjab Ka Sach NEWSPAPER, News website. Shop NO 1 santpura Road Bathinda/9855285033, 01645012033 Punjab Ka Sach www.punjabkasach.com

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।
हरिदत्त जोशी, मुख्य संपादक, contect-9855285033

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा
संपर्क करे-

Amazon पर करे भारी डिस्काउंट के साथ खरीदारी

google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0

यह ब्लॉग खोजें

Bathinda Leading NewsPaper

E-Paper Punjab Ka Sach 10 April 2025

HOME PAGE