बठिंडा. आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई है। इसके चलते युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष सन्दीप अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें भाजयुमो के प्रदेश सचिव अशुतोष तिवाडी विशेष रूप से पहुंचे। जिला कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव की तरफ से संगठनात्मक ढांचे की मजबूती के लिए प्रदेशाध्यक्ष भानू प्रताप राणा के दिशा निर्देशों अनुसार सभी मंडलो के कार्य की रिपोर्टिंग ली गई। वही मंडलो को बूथ स्तर तक कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष सन्दीप अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा में मोदी सरकार की विकास नीतियों को लोगों तक पहुंचने के लिए नीति बना कर कार्य किया जाएगा। नौजवानों को रोजगार देने व नशा खत्म करने में फेल हुई कांग्रेस की पोल खोल मुहिम चलाई जाएगी। अग्रवाल ने कहा कि दलित बच्चो के वजीफे का घोटाला कर बच्चो का सुनहरा भविष्य दांव पर लगा दिया। नशा खत्म करने के दावे करने वाली कांग्रेस ने जहरीली शराब का कारोबार किया। ऐसी भ्रष्ट सरकार को चलता कर भाजपा की सरकार बनाई जाएगी। इसके लिए सभी नौजवानों द्वारा कमर कस कर जन संर्पक अभियान चलाया जाएगा। युवा मोर्चा के देहाती के जिलाध्यक्ष रिशु गर्ग ने कहा कि भाजपा सबके साथ सबके विश्वास के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है। जिसने नौजवानों के लिए स्किल डिवेलपमेंट से लेकर अनेक योजनाओं के तहत नौजवानों को काम दिया है। अशुतोष तिवाडी व सन्दीप अग्रवाल ने कहा भाजपा ने पंजाब में पहल करते हुए दलित मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है, जो परिवारवादी पार्टियों को सहन नही हो पाया और घटिया राजनिति करते हुए भाजपा के प्रचार को रोकने के लिए हथकंडे अपनाने लगे। लेकिन अब पंजाब वासी बदलाव चाहते है और भाजपा पर विश्वास जताकर सत्ता सौपेंगे। इस मौके पर पदाधिकारीयो द्वारा सेंट्रल मण्डल के अध्य्क्ष की घोषणा करते हुए साहिल मंगला को सिरोपा डाल कर जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर महामंत्री गगन गोपालिया, संजीव डागर, आदर्श कुमार, उपाध्यक्ष प्रतीक शर्मा, परेश गोयल, साहिल सेतिया, सचिव एडवोकेट मीनू बेगम, ऑफिस इंचार्ज जानप्रीत गिल, आई टी इंचार्ज ऋषव जैन, पश्चिम मण्डल के उपाध्यक्ष अभिषेक गोगा, सचिन कुमार, अमन गोयल, भूषण कुमार व अन्य उपस्थित थे।
Kako hitro dvigniti denar z Vavade po igranju slotov
-
Kako hitro dvigniti denar z Vavade po igranju slotov Pri Vavada hitrost
dviga denarja po igranju slotov ni odvisna od sreče, temveč od treh
preverljivih de...
3 हफ़्ते पहले

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें