रविवार, 7 फ़रवरी 2021
वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने किया शहर में 14 स्थानों पर उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार, विकास के मुद्दे पर लोगों का मिल रहा भारी समर्थन-मनप्रीत बादल
बठिंडा। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने रविवार को बठिंडा में नगर निगम चुनावों को लेकर उम्मीदवारों के पक्ष में तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शहर में विभिन्न वार्डों में 14 स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करने के साथ बैठकों में वर्करों से बात की। मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि शहर में कांग्रेस के पक्ष में माहौल चल रहा है। इसमें स्थिति कांग्रेसी उम्मीदवारों के पक्ष में है व उनका मेयर नगर निगम में बनना लगभग तय है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकमात्र मुद्दा विकास को लेकर प्रचार कर रही है। शहर के लोग पिछले चार साल में कांग्रेस की तरफ से हर वर्ग को साथ लेकर चलने व उनकी समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाने की नीति से खुश है। शहर का हर मुहल्ला आज विकास के मुद्दे पर अव्वल है यही कारण है कि लोग नगर निगम चुनावों में कांग्रेस को विजयी बनाकर उनके कार्यों पर मोहर लगाने का काम करेगें। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने रविवार को हाउस फैड कालोनी, गुरु नानक पुरा वैटनरी अस्पताल के पास, मंदिर कालोनी, कोठा अमरपुरा, गणेश नगर, सिरकी बाजार, गुरु तेदबहादुर नगर, बसंत बिहार में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। वही देर साय तक वह शहर में बसंत बिहार, मुलतानिया रोड, बाबा दीप सिंह नगर, पावर हाउस रोड में भी लोगों से मिलेंगे व उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
बठिंडा में वार्ड 14 में ढोल की थाप पर भाजपा ने किया चुनाव प्रचार, सुखपाल सरा ने कहा- भाजपा का मेयर बनाएंगे लोग
बठिंडा। नगर निगम के चुनाव नजदीक आते ही भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया है। जिसके चलते ढोल की थाप पर वार्ड नंबर 14 मॉडल टाउन इलाके में भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरा की से उम्मीदवार वीर पहोनिया के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे।
सुखपाल सरां ने कहा कि पंजाब में डर का माहौल बना कर दहशत पैदा की जा रही है, व लोगों उसका जवाब वोटों के माध्यम से भाजपा को नगर निगम में बहुमत देकर देंगे। भाजपा का मेयर निश्चित तौर पर बनाएंगे,सरा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से पिछले 4 सालों में घपले करने की झड़ी लगा दी,व लोगों को पुलिस केस के माध्यम से डराने की कोशिश की जा रही है। जिसे भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी व हर शहरवासी का डटकर सहयोग करेंगे।
स्वर्णिम विजय मशाल का बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में सेना अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
बठिंडा. इस साल 2021 को पूरे भारतवर्ष में 1971 की जंग के स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। स्वर्णिम विजय मशाल 06 फरवरी 2021 की शाम को बठिण्डा में पहुंची और चेतक कोर की ओर से 4 बटालियन द सिख रेजिमेन्ट ने मशाल का भव्य स्वागत किया। मशाल के सम्मान में 07 फरवरी को बठिंडा कैटं में 25 पैदल सेना ब्रिगेड द्वारा एक विजय मार्च का आयोजन किया गया।
चेतक कोर के शहीद समारक ‘’योध्दा यादगार’’ पर स्वर्णिम विजय मशाल को चेतक कोर कमांडर लेफटिनेंट जनरल मनोज कुमार मागो द्वारा प्राप्त किया गया। योध्दा यादगार में 4 बटालियन द सिख रेजिमेंट की गार्ड ने मशाल और 1971 की जंग के वीर सैनिकों को सलामी दी। इसके बाद 1971 के युध्द के वयोवृद्ध लेफ्टिनेंट कर्नल दया सिंह (सेवानिवृत्त), ऑनररी कप्तान सुखदेव सिंह (सेवानिवृत्त) और जनरल अफसर कमांडिंग 81 सब एरिया द्वारा वीर सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात केंद्रीय विद्यालय के छात्रों द्वारा एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक और वीरनारियॉ भी उपस्थित थी।
श्रध्दाजंलि देने के पश्चात
युध्द के वीरों और वीरगति को प्राप्त सैनिकों की वीरनारियों को सम्मानित किया गया। वीरनारियों में रमिला देवी, पत्नी वीर सैनिक बनवारी
लाल वीर चक्र ( मरणोपरांत ) और अवतार
कौर, पत्नी वीर सैनिक नायब
रिसालदार दयाल सिंह वीर चक्र ( मरणोपरांत ) भी शामिल
थी।
फोटो- स्वर्णिम विजय मशाल का बठिंडा मिलिट्री स्टेशन
में स्वागत करते अधिकारी व सैनिक।
बठिंडा में आईएमए प्रेजिटेंड ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट का डीसी बठिंडा ने किया शुभारंभ, 6 टीमों के 90 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
बठिंडा. आईएमए प्रेजिडेंट ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत रविवार को तेश्वर क्रिकेट ग्राउंड बठिंडा में हुई। डिप्टी कमिश्नर बठिंडा बी श्रीनिवासन टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे जबकि डा. तेजवंत सिंह ढिल्लो, ड. डीके सिंह निदेशक एम्स बठिंडा विशेष अतिथि क तौर पर समागम में हाजिर थे। मुख्यातिथि व विशेष अतिथियों का आईएमए के प्रधान डा. विकास छाबडा, सचिव डॉ. रविकांत गुप्ता, वित्त सचिव डा. दीपक, उपाध्यक्ष डा. सौरभ व अन्य आईएमए सदस्यों ने स्वागत किया।
डीसी बठिंडा ने पहले मैच का उद्घाटन किया जिसमें मैच की पहली गेंद खेल कर उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढाया। डा. विकास छाबड़ा ने बताया कि टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्रों से छह टीमे हिस्सा ले रही है इसमें करीब 90 खिलाड़ी खेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आईएमए ने भाईचारक सांझ को मजबूत करने व डाक्टरों को शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत करने के लिए उक्त टूर्नामेंट का आयोजन किया है। इसे जिले भर में भारी प्रोतसाहन मिल रहा है। इस दौरान आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रनिंग क्रिकेट ट्रॉफी का डीसी बी श्रीनिवासन की तरफ से अनावरण भी किया गया।
इस दौरान गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर एम्स के निर्देशक डा. डीके सिंह, सिविल सर्जन डा.तेजवंत सिंह ढिल्लों, आदेश मेडिकल कालेज के प्रबंधकीय निर्देशक डा. जीएस गिल, दिल्ली चाइल्ड केयर सेंटर, डा.बलायती राम अस्पताल, स्टार इमेजिंग स्ट्राइकर, गर्ग हेयर ट्रांसप्लांट ग्लैडिएटर्स, कांसल भारद्वाज डेंटल क्लीनिक, विजय किड्स नाइट राइडर्स की टीमों की तरफ से टूर्नामेंट में हिस्सा लिया जा रहा है। यह खेल प्रतियोगिताएं तेश्वर क्रिकेट मैदान, मनसा रोड बठिंडा में करवाई जा रही है। गत दिवस पहला मैच दिल्ली चाइल्ड केयर सेंटर व एनडी स्टार इमेजिंग स्ट्रोक के बीच में था।
बठिंडा में बिजली निगम के जेई की लापरवाही से गई ठेके पर काम करने वाले कर्मी की जान, केस दर्ज किया
बठिंडा. बिजली निगम के जेई की लापरवाही से बिजली का काम कर रहे कर्मी को समुचित सुरक्षा कीट उपलब्ध नहीं करवाई गई इससे बिजली के पोल में केबल डालने का काम कर रहे कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। मामले में परिजनों की शिकायत के बाद थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने लापरवाह जेई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के पास प्रीतपाल सिंह वासी जियोद ने शिकायत दी कि उसके चाचा का लड़का जगतार सिंह उम्र करीब 32 साल पंजाब राज्य बिजली निगम में प्राइवेट तौर पर काम करता था व मौके पर उसका इंचार्ज बिजली निगम का जेई अजैब सिंह वासी रामपुरा फूल था। उक्त जेई के पास इलाके में बिजली के केबल की तार डालने का काम था। इसी सिलसिले में कर्मी जगतार सिंह गत दिवस पोल में चढ़कर केबल डालने का काम कर रहा था इसमें अचानक से करंट आ गया जिससे जगतार सिह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में परिजनों ने आरोप लगाया कि जब भी बिजली का काम किया जाता है तो पीछे से सप्लाई को बंद करवाया जाता है व यह जिम्मेवारी संबंधित अधिकारी की होती है वही खतरनाक काम करने वाले कर्मी को किसी तरह के हादसे की संभावना से बचाने के लिए सुरक्षा कीट प्रदान की जाती है लेकिन इस मामले में कर्मियों को न तो स्कोयर्टी स्पोट दिया गया और न ही करंट से बचने के लिए किसी तरह के दस्ताने दिए गए थे। इस लापरवाही के चलते पहले भी कई हादसे हो चुके हैं जिसमें दर्जनों कर्मियों की मौत हो चुकी है लेकिन बिजली निगम इसके बावजूद हर बार लापरवाही कर ठेके पर काम करने वाले कर्मियों व अपने स्थायी कर्मियों को किसी तरह की सुरक्षा कीट प्रदान नहीं करता है। फिलहाल पुलिस ने जिम्मेवार जेई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शराब पीने से पत्नी ने रोका तो पति ने मारपीट कर किया घायल, केस दर्ज
बठिंडा. पति को नशा करने
रोका तो उसने मारपीट कर पत्नी को घायल कर दिया। मामले में थाना कनाल चौकी पुलिस
के पास लिखित शिकायत देकर कारर्वाई की मांग की गई थी। इसमें पुलिस ने मेडिकल
रिपोर्ट आने के बाद आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी की
गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस के पास अमरजीत कौर वासी संजय नगर ने शिकायत दी कि
उसका पति ओमप्रकाश वासी संजय़ नगर शराह आदी नशा करने का आदी है। वह आए दिन शराब
पीकर घर आता था व उसके साथ गाली गलोच करता था। इसे लेकर उसने गत दिनो विरोध जताया
व उसे शराब नहीं पीने के लिए कहा। इस पर गुस्से में आकर उसके पति ने उसके साथ
मारपीट की व घायल कर दिया। ममले में महिला को अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा जहां
मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट लगने का खुलासा होने के बाद आरोपी पति पर केस दर्ज
कर लिया है लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
हरियाणा से शराब की तस्करी करने वाले दो लोगों को किया गिरफ्तार, एक जमानत पर
रिहा
बठिंडा. जिला पुलिस ने हरियाणा मार्का शराब की तस्करी करने
वाले दो लोगों को नामजद किया है। इसमें दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया व एक
को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। तलवंडी साबों पुलिस के सहायक थानेदार गुरदास
सिंह ने बताया कि गुरमीत सिंह वासी जोधपुर पाखर को 12 बोतल हरियाणा मार्का शराब के
साथ बहिमण जस्सा सिंह के पास गिरफ्तार किया गया। उसे बाद में जमानत पर रिहा कर
दिया गया। इसी तरह संगत पुलिस के सहायक थानेदार गुरमेज सिंह ने बताया कि मस्सा
सिंह वासी पक्का कलां को गांव गुरथड़ी के पास 11 बोतल हरियाणा मार्का शराब के साथ
गिरफ्तार किया गया है।
उत्तराखंड में आपदा LIVE:चमोली में ग्लेशियर टूटने से धौलीगंगा नदी का जल स्तर बढ़ा, कई लोग और मकान बहे; यूपी में भी हाई अलर्ट
ऋषिकेश। LIVE Uttarakhand Glacier Outburst News चमोली जिले में एवलांच के बाद ऋषिगंगा और फिर धौलीगंगा पर बने हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूटने से गंगा और उसकी सहायक नदियों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। इसे देखते हुए राज्य में चमोली से लेकर हरिद्वार तक अलर्ट जारी कर दिया गया है। जब यह हादसा हुआ, तब दोनों प्रोजेक्ट पर काफी संख्या में मजदूर कार्य कर रहे थे। कई मजदूरों के बहने की सूचना है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार इस घटनाक्रम पर निगरानी रखे हुए हैं। वे कुछ ही देर में घटनास्थल के लिए रवाना हो रहे हैं।
जोशीमठ के पास रेनी गांव और उसके आसपास का इलाका सबसे अधिक प्रभावित है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक 10,000 लोगों के प्रभावित होने की जानकारी मिल रही है. इसमें वह लोग भी हैं जो लोग नदी के किनारे रह रहे थे साथ ही वह मजदूर भी हैं जो डैम में काम कर रहे थे.
उत्तराखंड में आपदा के अपडेट्स...
- उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा किनारे बसे सभी जिलों में नदी के जलस्तर पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
- ITBP के 200 से ज्यादा जवान, SDRF की 10 और NDRF की टीमें रेस्क्यू काम में जुटी हुई हैं। कुछ और टीमें एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से पहुंच रही हैं। ऋषि गंगा पॉवर प्रोजेक्ट को भी इस आपदा में काफी नुकसान पहुंचा है।
- सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 1070 और 9557444486 जारी किए हैं। सरकार ने अपील की है कि इस घटना के बारे में पुराने वीडियो सर्कुलेट कर अफवाह न फैलाएं।
- हरिद्वार में कुंभ मेला चल रहा है। इसलिए राज्य सरकार ने यहां भी हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनता से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। वो खुद चमोली रवाना हो चुके हैं।
- एहतियातन भागीरथी नदी का पानी रोक दिया गया है।
https://twitter.com/Join_AmitSingh/status/1358305396494987264?s=20
उत्तराखंड के चमोली में रविवार को धौलीगंगा नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसमें कई लोगों के बहने की आशंका जताई गई है। कई घर डूब गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रैनी गांव में लगे पावर प्रोजेक्ट के पास ग्लेशियर टूटने के बाद नदी का जल स्तर बढ़ गया। इसके बाद किनारे पर बसे गांवों को खाली करवाया जा रहा है। मौके पर रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1358319325279444993?s=20
हरिद्वार में कुंभ मेला चल रहा है। इसलिए राज्य सरकार ने यहां भी हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अफसरों से हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रदेश की जनता से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा, 'एहतियातन भागीरथी नदी का पानी रोक दिया गया है। अलकनंदा, श्रीनगर डैम और ऋषिकेश डैम प्रभावित हुआ है। SDRF की टीम अलर्ट पर है। मैं खुद मौके पर जा रहा हूं।'
https://twitter.com/AHindinews/status/1358319125609680899?s=20
पॉवर प्रोजेक्ट और तपोवन बैराज टूटा
चमोली पुलिस के मुताबिक, ऋषिगंगा पॉवर प्रोजेक्ट भी क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां काम कर रहे मजदूर भी गायब हैं। उधर, अलकनंदा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा जा रहा है। इसके अलावा धौली नदी में बाढ़ आने से तपोवन बैराज भी पूरी तरह से टूट गया है। अफसरों ने झील का पानी कम करने का निर्देश दिया है, ताकि अलकनंदा का जल स्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ने में दिक्कत न हो।
https://twitter.com/ANI/status/1358303989381570562?s=20
जून 2013 में आई आपदा में 4 हजार से ज्यादा की जान गई थी
16-17 जून 2013 को बादल फटने से रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जिलों में भारी तबाही मचाई। इस आपदा में 4,400 से अधिक लोग मारे गए या लापता हो गए। 4,200 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूट गया। इनमें 991 स्थानीय लोग अलग-अलग जगह पर मारे गए। 11,091 से ज्यादा मवेशी बाढ़ में बह गए या मलबे में दबकर मर गए। ग्रामीणों की 1,309 हेक्टेयर भूमि बाढ़ में बह गई। 2,141 भवनों का नामों-निशान मिट गया। 100 से ज्यादा बड़े व छोटे होटल ध्वस्त हो गए। आपदा में नौ नेशनल हाई-वे, 35 स्टेट हाई-वे और 2385 सड़कें 86 मोटर पुल, 172 बड़े और छोटे पुल बह गए या क्षतिग्रस्त हो गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एवलांच के बाद चमोली जिले के अंर्तगत ऋषिगंगा नदी पर रैणी गांव में निर्माणाधीन 24 मेगावाट के हाइड्रो प्रोजेक्ट का बैराज टूट गया। इसके बाद मलबे और पानी का तेज बहाव धौलीगंगा की ओर बढ़ा। नतीजतन रैणी से करीब 10 किमी दूर तपोवन में धौलीगंगा नदी पर निर्माणाधीन 520 मेगावाट की विद्युत परियोजना का बैराज भी टूट गया। इसके बाद हालात बिगड़ गए। दोनों प्रोजेक्ट पर काम कर रहे बड़ी संख्या में मजदूरों के बहने की सूचना है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिद्धम अग्रवाल के मुताबिक सुबह पहाड़ से भारी मलबा, हिमखंड टूटकर आने से इन हाइड्रो प्रोजेक्ट के बैराज क्षतिग्रस्त हुए। उन्होंने बताया कि बाढ़ के खतरे को देखते हुए तपोवन से लेकर हरिद्वार तक के सभी जिलों में अलर्ट जारी करने के साथ ही गंगा और उसकी सहायक नदियों के किनारे के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। गंगा के किनारे के सभी कैंपों को खाली कराया जा रहा है।
https://twitter.com/Join_AmitSingh/status/1358304143983534080?s=20
कैंपों की संख्या 600 के लगभग है। साथ ही गंगा व उसकी सहायक जिन नदियों में बाढ़ का खतरा है, वहां आसपास की बस्तियों को खाली करा दिया गया है। स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि हादसे में काफी संख्या में मजदूरों के बहने की सूचना है। उधर, गढवाल मंडलायुक्त रविनाथ रमन के मुताबिक चमोली के डीएम और एसएसपी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
.jpg)
किसी भी तरह की अफवाह पर न दें ध्यान, सरकार उठा रही जरूरी कदम
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट करते हुए लिखा, चमोली जिले से एक आपदा का समाचार मिला है। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आपदा प्रबंधन को इस आपदा से निपटने की आदेश दे दिए हैं। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है।
SDRF और NDRF की चार टीमें दून से रवाना
देहरादून से बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की चार टीमें रवाना की गई हैं। डीआइजी अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि अलर्ट को देखते हए स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही हैं।
.jpg)
बंद करा दी गई है राफ्टिंग
ऋषिकेश कोडियाला इको टूरिज्म जोन में जल पुलिस और एसडीआरएफ को अलर्ट कर दिया गया है। जल पुलिस के साथ आपदा प्रबंधन दल राफ्टिंग स्थलों पर पहुंच गया है। यहां राफ्टिंग बंद करा दी गई है। इसके साथ ही चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में नदी किनारे सभी सभी स्थानों पर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
.jpg)
नदी किनारे रहने वालों के लिए अलर्ट जारी
चमोली में बांध टूटने से नदी में जल स्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए टिहरी प्रशासन ने कीर्तिनगर, देवप्रयाग में नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। देवप्रयाग संगम पर भी लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। वहीं, नदी किनारे जितनी भी बस्तियां हैं सभी में लोगों को ऊंचाई वाले इलाकों में जाने के लिए कहा गया है। प्रशासन नदी किनारे खनन पट्टों पर कार्य कर रहे लोगों को भी हटा रहा है।
नदी किनारे रहने वाले लोगों को हटाने के निर्देश जारी
चमोली में बांध टूटने की घटना के बाद पैदा हुए हालात को देखते हुए पौड़ी जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। डीएम धीराज सिंह ने बताया कि धारी देवी के पास बने बांध से पानी छोड़ने के आदेश जारी कर दिए हैं। श्रीनगर में नदी वाले इलाकों में रहे लोगों को हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
इधर दूसरी ओर ऋषिकेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. यहां नदियों में रिवर राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई है. आशंका जताई जा रही है कि आगामी 15 घंटों में टूटे ग्लेशियर का पानी ऋषिकेश पहुंच जाएगा. इससे होने वाले नुकसान से लोगों को बचाने के इंतजाम प्रशासन ने शुरू कर दिए हैं. नीचले इलाके के लोगों को अलर्ट कर वहां से शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है. प्रशासन का दावा है कि उनकी टीम कोशिश कर रही है कि इससे कम से कम नुकसान हो.
कई लोगों के बहने की आशंका
चमोली के जोशीमठ (Joshimath) से 24 किलोमीटर पैंग गांव (Pang Village) से ऊपर रविवार बहुत बड़ा ग्लेशियर फट गया (Glacier Burst) , जिसके कारण धोली नदी में अचानक बाढ़ आ गई. ग्लेशियर की बाढ़ की वजह से ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट को भारी नुकसान पहुंचा है. साथ ही कुछ झूला पुल भी इसकी चपेट में आए हैं. इसके अतिरिक्त एनटीपीसी निर्माणाधीन तपोवन विष्णुगाढ़ जल विद्युत परियोजना के डैम साइड बराज साइट को भी नुकसान होने की सूचना मिल रही है. प्रशासन ने अलकनंदा नदी और धौली नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया है, उन्हें वहां से हटने के लिए कहा जा रहा है.
बठिंडा निकाय चुनावों में 24 कांग्रेस और नौ आजाद प्रत्याशी निर्विरोध बने पार्षद, जिले की कुल 224 सीटों में से 33 प्रत्याशी निर्विरोध पार्षद चुने गए
बठिडा: निकाय चुनाव में बठिडा जिले की कुल 224 सीटों में से 33 प्रत्याशी निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं। इनमें कांग्रेस के 24 और नौ आजाद पार्षद हैं। जिले में बठिडा नगर निगम के अलावा 14 नगर कौंसिलों व नगर पंचायतों की 224 सीटों के लिए कुल 1280 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। अब 191 सीटों के लिए 769 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। इनमें 282 प्रत्याशी बठिडा नगर निगम की 50 सीटों के लिए हैं, जबकि नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों की 141 सीटों के लिए 487 उम्मीदवार मैदान में हैं।
उधर, निर्विरोध चुने गए पार्षदों में चार कोठा गुरा नगर पंचायत के, दो गांव भगता भाईका नगर पंचायत के, सात मलूका नगर पंचायत के, चार भाई रूपा नगर पंचायत के, पांच महराज नगर पंचायत के, एक भुच्चो मंडी नगर कौंसिल का व एक ही कोटशमीर नगर पंचायत से है। निर्विरोध चुने गए यह सभी लोग कांग्रेस के हैं। इसके अलावा लहरा मोहब्बत नगर पंचायत के सात तथा दो नथाना नगर पंचायत से आजाद प्रत्याशी चुने गए हैं। लहरा मोहब्बत नगर पंचायत के चुने गए सभी प्रत्याशी कांग्रेस के ही माने जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार इन लोगों के कागज क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई की तरफ से ही दाखिल कराए गए थे। हालांकि यहां के ग्रामीणों ने चुनाव का बायकाट किया हुआ है। वे नगर पंचायत को ग्राम पंचायत में तब्दील करने की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। फिर भी सभी 11 सीटों के लिए आजाद कागज दाखिल करवाए गए थे, लेकिन चार के कागज रद हो गए।
यहां चुने गए निर्विरोध पार्षद
नगर कौंसिल भुच्चो मंडी
- - वार्ड नंबर चार से जीवन कुमार (कांग्रेस) नगर पंचायत नथाना:
- वार्ड नंबर 1 से कुलवीर कौर (आजाद)
- वार्ड नंबर 11 से सरबजीत सिंह (आजाद) नगर पंचायत भगता भाईका:
- वार्ड नंबर 3 से गुरप्रीत कौर (कांग्रेस)
- वार्ड नंबर 11 से सुनीता रानी (कांग्रेस) नगर पंचायत कोटशमीर:
- वार्ड नंबर 3 से हरदीप कौर (कांग्रेस) नगर पंचायत कोठा गुरु:
- वार्ड नंबर 2 से मेवा सिंह (कांग्रेस)
- वार्ड नंबर 4 से अमृतपाल सिंह (कांग्रेस)
- वार्ड नंबर 9 से परमजीत कौर (कांग्रेस)
- वार्ड नंबर 10 से अवतार सिंह (कांग्रेस) नगर पंचायत भाई रूपा:
- वार्ड नंबर 2 से दलजीत सिंह (कांग्रेस)
- वार्ड नंबर 4 से गुरचरन सिंह धालीवाल (कांग्रेस)
- वार्ड नंबर 7 से मल्ल सिंह मुट्टे (कांग्रेस)
- वार्ड नंबर 12 से जसविदर सिंह छिदा बाबेका (कांग्रेस) नगर पंचायत महराज:
- वार्ड नंबर 4 से गुरप्रीत सिंह बीरा (कांग्रेस)
- वार्ड नंबर 8 से गुरदीप सिंह (कांग्रेस)
- वार्ड नंबर 9 से पुष्पा रानी (कांग्रेस)
- वार्ड नंबर 12 से बलविदर सिंह (कांग्रेस) नगर पंचायत मलूका:
- वार्ड नंबर 1 से कर्मजीत कौर (कांग्रेस)
- वार्ड नंबर 3 नीटू कौर (कांग्रेस)
- वार्ड नंबर 5 से सिकंदर सिंह (कांग्रेस)
- वार्ड नंबर 7 से राणी कौर (कांग्रेस)
- वार्ड नंबर 9 से वीरपाल कौर (कांग्रेस)
- वार्ड नंबर 10 से मनजिदर कौर (कांग्रेस)
- वार्ड नंबर 11 से कुलविदर कौर (कांग्रेस) नगर पंचायत लहरा मोहब्बत:
- वार्ड नंबर 1 से बेअंत कौर (आजाद)
- वार्ड नंबर 2 से गुरसेवक सिंह (आजाद)
- वार्ड नंबर 4 से मुख्तयार सिंह (आजाद)
- वार्ड नंबर 6 से प्रीतम सिंह (आजाद)
- वार्ड नंबर 7 से हरबंस कौर (आजाद)
- वार्ड नंबर 9 से गुरप्रीत कौर (आजाद)
- वार्ड नंबर 11 से बलजीत कौर (आजाद)
पंजाब में लगातार कम हो रहीे कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या को देखते बठिंडा में अब नहीं होगा कोरोना का रैपिड एंटीजन टेस्ट
बठिडा: पंजाब में लगातार कम हो रहीे कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए सेहत विभाग ने रैपिड एंटीजन टेस्ट बंद करने का फैसला लिया है। इस बाबत सेहत विभाग की तरफ से सभी सिविल सर्जनों को एक पत्र जारी कर आदेश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने सिविल अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों में रैपिड एंटीजन टेस्ट बंद कर दें। कोरोना के संदिग्ध मरीजों के अब आरटी-पीसीआर टेस्ट ही किए जाएं। साथ ही कहा गया है कि विभाग के पास रैपिड एंटीजन टेस्टिग किटों का जितना भी स्टाक पड़ा है, उसका इस्तेमाल कर लिया जाए। नया स्टाक नहीं भेजा जाएगा। इमरजेंसी में ट्रूनेट व सीबीनैट से टेस्टिग की जाएगी।
गौर हो कि प्रदेश में कोरोना केसों में कमी के चलते अब लैब पर आरटीपीसीआर टेस्टिग का बोझ कम हो गया है, इसलिए रैपिड एंटीजन टेस्ट बंद करने का फैसला सेहत विभाग की तरफ से लिया गया है। हालांकि रूटीन सर्विलांस के तहत की जाने वाली आरटीपीसीआर टेंस्टिग फिलहाल जारी रहेगी। प्रदेश में हर रोज बीस हजार सैंपल लेकर आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके साथ ही फोरेंसिक साइंस एंड लैबोरेटरी में आरटीपीसीआर टेस्टिग बंद करके उपकरणों को सरकारी मेडिकल कालेज मोहाली में शिफ्ट करने का भी फैसला सेहत विभाग की तरफ से लिया गया है। इसके अलावा सेहत विभाग की तरफ से कोरोना मरीजों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करके टेस्टिग बढ़ाई जाएगी। एंटीजन टेस्ट की 30 मिनट में आ जाती थी रिपोर्ट कोरोना के आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद रिपोर्ट आने में लगभग छह से 24 घंटे लगते हैं, लेकिन रैपिड एंटीजन टेस्ट से सिर्फ 30 मिनट में पता लग जाता था कि कोई कोरोना पाजिटिव है या नहीं। यह ठीक प्रेग्नेंसी जांच की तरह से ही इंस्ट्रूमेंट पर दो लाइन दिखाई देती थी, जिसका मतलब था रिपोर्ट पाजिटिव है।
किन्नरों ने शुरू की अनूठी प्रथा:बधाई हो बेटी हुई है, अब तोहफे के साथ आपके घर आशीर्वाद देने आएंगे किन्नर, जालंधर प्रशासन ने बनाई बच्चियों के प्रति सोच बदलने को विशेष टीम
जालंधर। बधाई हो... बेटी हुई है, ऐसा कहने अब आपके घर किन्नर खुद चलकर आएंगे। बेटी को तोहफे के साथ गाना गाकर आशीर्वाद भी देंगे। जालंधर जिला प्रशासन ने किन्नरों की एक टोली बनाकर इस अनूठी प्रथा का शुभारंभ किया है। यह प्रथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ मुहिम के तहत शनिवार से शुरू की गई है। सूबे में पहली बार बेटियों के जन्म पर जालंधर से यह प्रथा शुरू हुई है।
किन्नरों की टोली हर रोज घर-घर जाकर बेटियों के जन्म पर उपहार के रूप में खुशियों की सौगात देगी। अमूमन बेटे के जन्म और विवाह समय पर ही किन्नर बधाई लेने आते हैं परन्तु जिला प्रशासन की यह विशेष टीम, जिन घरों में बेटी हुई होगी, वहां जाएगी और बच्ची के शगुन मनाकर उसके परिवार को शुभकामनाएं और बच्ची को उपहार देगी। परिवार व आस-पास के घरों के लोगों को भी बेटियों के प्रति सोच बदलने को भी प्रेरित करेगी।
रसीला नगर में बेटी को दिया तोहफा
किन्नरों की टीम पहली बार शनिवार को जालंधर के रसीला नगर पहुंची। जहां स्थानीय प्रशासन की ओर से टीम के जरिये विशेष प्रोग्राम ‘बधाई जी, बेटी हुई है’ का आयोजन किया गया। इस मौके पर टीम ने न सिर्फ परिवार वालों को बधाई दी और बच्ची को पढ़-लिख कर बड़ी अफसर बनने का आशीर्वाद दिया। टीम में रमनप्रीत कौर, पूजा, पम्मी, पूजा रानी, रूबी, मोना, परी, सोफिया शामिल हैं।
बेटियों पर भरोसा बढ़ाने को किया प्रयास
बेटियां आज हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो रही हैं, बस जरूरत है बेटियों को अवसर देने की। हर माता-पिता यदि बेटियों पर भरोसा करें तो वह बेटों की तरह आगे बढ़ सकती हैं। समाज में लड़कियों के प्रति सोच बदलने के लिए यह टीम बनाई गई है। टीम जो उपहार देगी, वह सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की ओर से दिया जाएगा। -राहुल सिंधु, एसडीएम
हादसा:चाइना डोर से उलझकर गिरा बाइक सवार; टांग और अंगुली टूटी, ठोढ़ी में लगा कट, अस्पताल में भर्ती
- हादसा:चाइना डोर से उलझकर गिरा बाइक सवार; टांग और अंगुली टूटी, ठोढ़ी में लगा कट, अस्पताल में भर्ती
- मोगा में नेशनल हाईवे पर चाइना डोर की वजह से हुआ बड़ा हादसा
मोगा। शनिवार सुबह घर से दुकान पर काम करने जा रहा बाइक सवार 24 साल का युवक नेशनल हाईवे पर चाइना डोर गले में लिपटने से बेकाबू होकर सड़क के किनारे खड़े दोपहिया वाहनों से जा टकराया। इससे वह उछलकर अन्य वाहनों पर जा गिरा। हादसे के उपरांत उसकी ठोढ़ी के नीचे, एक अगुली व टांग बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी टोढ़ी के नीचे चार टांके लगे। जबकि टांग टूट गई है। गांव दुन्नेके स्थित बाबा जीवन सिंह नगर निवासी माइकल मसीह 24 साल ने बताया कि वह भीम नगर कैंप में कपड़े की दुकान पर काम करता है।
रोजाना की तरह शनिवार सुबह 11 बजे घर से बाइक पर भीम नगर कैंप स्थित दुकान पर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक नेशनल हाईवे पर बंगाली हलवाई की दुकान के निकट पहुंचा अचानक उसके गले में चाइना डोर आकर लिपट गई। बेकाबू होकर पुल के साथ दोपहिया वाहनों से टकरा गया। इससे घायल हो गया। तीन दिन पहले ही एक 9वी के छात्र की चाइना डोर से पैर कट गया था।
गौरतलब है कि जानलेवा सिंथेटिक डोर जब चीन से आई तो लोगों ने नाम रखा गट्टू लेकिन अब इसका निर्माण देश में होने लगा है। इसे बेचने पर धारा 144 के तहत स्थानीय स्तर पर प्रतिबंध है लेकिन हकीकत यह है कि सिटी में हर गली-मोहल्ले में ये बिक रही है। पैरेंट्स भी सख्ती से इसे खरीदने से बच्चों को रोक नहीं पा रहे और दुकानदार लगातार होती डिमांड के चलते इसे बेचना बंद नहीं कर रहे।
नतीजा यह है कि आए दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है। खास बात है कि अगर कोई चाइनीज डोर बोले तो दुकानदार इनकार कर देते हैं लेकिन सिंथेटिक डोर के नाम पर 500 से 800 रुपए किलो के हिसाब से तुरंत दे दी जाती है। शनिवार को दुकानदारों ने तर्क दिया कि ये चाइनीज नहीं, सिंथेटिक डोर है और दिल्ली, गुड़गांव से पंजाब में इसकी सप्लाई होती है।
सिंथेटिक डोर बेचने पर सजा का प्रावधान
प्रतिबंध के बावजूद चाइना डोर बेचने वाले आरोपी पर पुलिस आईपीसी की धारा-188 के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोप साबित होने पर 6 महीने तक की कैद या एक हजार रुपए तक जुर्माना की सजा का प्रवाधान है या दोनों सजाएं भी हो सकती है।
कई दुकानदार सरेआम तो कई चोरी-छिपे बेच रहे प्रतिबंधित डोर
केस-1 - तिलक नगर में गुरुद्वारा साहिब के पास तीन दुकानों पर सिंथेटिक डोर धड़ल्ले से बेची जा रही है। डिमांड करने पर दुकानदार पहले पैसे की मांग करता है और फिर घर के अंदर से गट्टू लगाकर ग्राहक को थमा देता है। अगर कोई जानकार हो तो बिना किसी हिचकिचाहट से डोर उसके सामने रख दी जाती है। यहां 500 से लेकर 800 रुपए तक का गट्टू बिक रहा है।
केस-2 - किशनपुरा में सरकारी स्कूल के पास तेल वाली गली में खुलेआम सिंथेटिक डोर के गट्टू बेचे जा रहे हैं। इमाम नासिर, चरणजीत पुरा चौक में पतंग बेचने वालों ने गट्टू दुकानों में नहीं रखे। ग्राहक संदिग्ध न लगे तो गट्टू लाकर उसे दे दिया जाता है।
केस-3 - बस्ती शेख छेवीं पातशाही गुरुद्वारा के पास पतंग की मशहूर दुकान पर प्लास्टिक की डोर एनिमल प्रोटेक्शन फाउंडेशन के सदस्यों ने भी खरीदी। दो गट्टू दुकानदार से बच्चे ने लाकर दिखाए। फाउंडेशन की सदस्य जसप्रीत कौर ने बताया कि गट्टू उन्हें दुकानदार ने अपने घर के अंदर गली में से लाकर दिए। इस संबंधी उन्होंने थाना-5 और एसीपी वेस्ट को भी फोन कर जानकारी दी है।
चीन से पहली बार 2015 में मांझा आया। इसे स्थानीय नाम गट्टू दिया गया। सिंथेटिक पॉलीमर्स बेस होने के चलते ये मांझा कटता नहीं है। अब इसका निर्माण भारत में ही होने लगा है। जालंधर के व्यापारी इसे दिल्ली से मंगवाते हैं। प्लास्टिक से बनी डोर हाथों को काटती है। वहीं, दुकानदार इसे इंडियन डोर बताते हैं और कहते हैं- दिल्ली, गुड़गांव और आसपास के इलाकों से जालंधर में आ रही है। जबकि पारंपरिक मांझा धागे से बनता है, जोकि ये खतरनाक नहीं है।
सिंथेटिक डोर के नुकसान
1. सिंथेटिक डोर पेड़ों व बिजली की तारों आदि में कई साल फंसी रह सकती है। ये धूप व बारिश से गलकर खत्म नहीं होती। इसमें पेड़ों पर बैठने आए पक्षी अटक जाते हैं।
2. सिंथेटिक डोर सड़कों पर कहीं न कहीं अटक जाती है, जिससे अक्सर हादसे हो रहे हैं।
3. जो बच्चे इससे पतंग उड़ाते हैं, वे कई बार बिजली की तारों से झटका भी झेल चुके हैं।
पारंपरिक मांझा बनाने वाले बोले- काम आधा हो गया
डीएवी कॉलेज के खेल मैदान के सामने पारंपरिक डोर बनाने वाले मोहन सिंह कहते हैं- हमारा काम आधा रह गया। पहले बसंत से पहले पतंगबाज हमारे पास आते थे और नए मांझा का ऑर्डर देकर जाते थे। मांझा भी वैसे ही लोग खरीदना चाहते हैं, जैसे उन्हें पतंग लड़ाने के तौर-तरीके पसंद हैं। किसी को ढील देकर दूसरी पतंग काटना पसंद है तो किसी को जल्दी से खींचकर काटना पसंद है। 50 रुपए का पिन्ना (गोला)। प्रति लड़ (तंद) 2 से 5 रुपए और ऑर्डर मेड कांच का मांझा बनाना हो तो पैसे अधिक लगते हैं।
जानकारी लेंगे और कार्रवाई करेंगे
डीसीपी इस संबंध में डीसीपी गुरमीत सिंह ने कहा कि जहां भी सिंथेटिक डोर बिक रही है, उन इलाकों की जानकारी हासिल करके कार्रवाई की जाएगी। सिंथेटिक डोर की बिक्री पर प्रशासन ने धारा 144 लगाई है।
शनिवार, 6 फ़रवरी 2021
पंजाब में राष्ट्रीय खिलाड़ी ने हाकी से की पड़ोसी की हत्या, ओलंपिक की जगह खाएगी जेल की हवा
फतेहगढ़ साहिब। बस्सी पठाना में गत 30 जनवरी की रात को सतपाल सिंह की बेरहमी से मारपीट के बाद तीन फरवरी को उसकी मौत के मामले में नामजद एक परिवार के पांच सदस्यों में शामिल युवती हाकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी निकली।
गगनप्रीत कौर दो बार पंजाब की हाकी टीम में खेलते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है। वह एक रजत व एक कांस्य पदक जीत चुकी है। हाल ही में वह उड़ीसा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थी और आठ फरवरी को उसने उड़ीसा के लिए रवाना होना था। इससे पहले गुस्से ने गगनप्रीत कौर का भविष्य की खराब कर दिया और उसका पूरा परिवार भी अब गगनप्रीत कौर के साथ जेल की हवा खाएगा।
जिस हाकी के साथ ओलंपिक जाने का था सपना, उसी से ले ली जान
गगनप्रीत कौर पटियाला के डडियाल खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बारहवीं कक्षा की छात्रा है और साईं सेटर पटियाला में प्रेक्टिस करती थी। जिस हाकी से गगनप्रीत कौर ने ओलंपिक जाने का सपना देखा था, उसी हाकी की बदौलत अब वो सलाखों के पीछे रहेगी। शनिवार को जब गगनप्रीत कौर को फतेहगढ़ साहिब में न्यायाधीश के सामने पेश किया गया।
शिकायतकर्ता सोमा सिंह निवासी जरखेला खेड़ी के अनुसार 30 जनवरी को उसके बेटे सतपाल को गगनप्रीत कौर व उसके परिवार के सदस्यों ने बुरी तरह पीटा। इसी बीच हाकी से सतपाल के सिर पर कई वार किए गए। जिससे सतपाल के सिर में गहरी चोटें लगने से उसकी मौत हुई। उधर, पुलिस ने गगनप्रीत के साथ ही उसकी माता गुरिंदर कौर, भाई अमृतपाल सिंह को भी गिरफ्तार किया। तीनों को अदालत ने दो दिनों के रिमांड पर भेजा है। इनके साथ एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया गया, जिसे अदालत ने बाल सुधार गृह भेज दिया है। इससे पहले गगनप्रीत कौर के पिता स्वर्ण सिंह को चार फरवरी को गिरफ्तार किया गया था, जो तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर है।
Farmers Chakka Jam Punjab : किसानों ने पूरे पंजाब में हाईवे किए जाम, तीन बजे के बाद शुरू हुआ यातायात
चंडीगढ़/जालंधर : पंजाब में किसानों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ दोपहर 12 बजे से लेकर तीन बजे तक नेशनल और स्टेट हाईवे जाम किए। इस दौरान पूरे राज्य में यातायात ठप हो गया और वाहन व यात्री जहां-तहां फंसे रहे। तीन बजे के बाद किसानों ने विभिन्न जगहों से धरना खत्म कर दिया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन की अपील पर किसानों ने राज्यभर में चक्का जाम किया। किसानों ने राज्यभर में नेशनल और स्टेट हाईवे पर धरना दिया। राज्य में करीब 70 से ज्यादा स्थानों पर किसानाें ने तीन घंटे के लिए हाईवे पर यातायात रोका। किसानों ने विभिन्न स्थानों पर 12 बजे से जाम लगाना शुरू कर दिया था।
राज्य के अमृतसर, मोहाली, पटियाला सहित सभी जिलों में किसानों ने सड़कों पर धरना दिया। अधिकतर जगहों पर टोल प्लाजा को जाम कर दिया। पटियाला के धरेडी जट्टा टोल प्लाजा पर किसानों ने धरना दिया। 12 बजते ही किसानों द्वारा दोनों सड़कों को जाम कर दिया गया। शंभू बॉर्डर पर हजारों की संख्या में किसान जमा हुए और धरना दिया। इस दौरान किसानों ने प्रदर्शन किया।
तरनतारन में भी जम्मू कश्मीर- राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित गांव रसूलपुर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ओर से धरना दिया। किसान नेता हरप्रीत सिंह सिधवा ने बताया कि जिले भर में यह आंदोलन पूरी तरह से सफल रहा। नवांशहर में भी दोपहर 12 बजे से लंगड़ोया बाइपास, बछुआं टोल प्लाजा व बहराम टोल प्लाजा पर किसानों का धरना चला। इसके अलावा शहर के आंबेडकर चौक पर कुछ सिकान संगठनों की ओर से धरना लगाया गया। किसानों के धरने के आह्वान के बाद भी सुबह से बसें चल रही थीं। 12 बजे धरने के बाद किसानों ने सभी रास्तों को जाम कर दिया। इसके बाद से रोपड़ की ओर से आने वाले बसों को बछुआं टोल प्लाजा पर ही रोक दिया गया। इससे बसों में सवार लोंगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं पुलिस की ओर से रूटों को बेशक डायवर्ट किया गया था, लेकिन जिले के मुख्य प्वाइंटों पर लगे धरने के कारण इसका कोई फायदा नही हुआ। काठगढ़ में किसानों का धरना हटने के बाद ही बसों को गुजारा गया। वहीं नवांशहर के बस स्टैंड पर यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए।
नवांशहर में बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे सन्नी ने बताया कि उसने गढ़शंकर जाना था लेकिन कोई बस नहीं जा रही है। दिनेश ने बताया कि उसे पता था कि आज किसानों का धरना है पर उसके कोई जरूरी काम था। वीरू,प्रेम लता ने बताया कि चंडीगढ़ जाना है पर रोडवेज कर्मी बोल रहे हैं कि किसानों के धरने के खत्म होने के बाद ही वो जा पाएंगे। रूपनगर में पुलिस लाइन के पास रोपड़ चंडीगढ़ मार्ग और नवा शहर की तरफ जाने वाले बाईपास पर किसानों ने चक्का जाम कर रहे हैं। अमृतसर से 20 किलोमीटर दूर जंडियाला गुरु के समीप निज्जर पुरा टोल प्लाजा पर किसान संगठनों द्वारा जाम लगाया जा रहा है। इस दौरान टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार लगी हुई हैं।
बठिंडा, अमृतसर, मोगा, संगरूर में भी किसान विभिन्न मार्गों पर धरना दिया। किसान सड़कों पर ही सभा की। बठिंडा के तलवंडी साबो में किसान यूनियन के सदस्य धरना लगा कर चक्का जाम लगाया। बरनाला में भी कृषि कानूनों के विरोध में सरकारी सभाओं के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। अमृतसर के गोल्डन गेट के समीप केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किसान संगठनों के सदस्यों ने जाम लगाया। पुलिस ने चक्का जाम को देखते हुए रूट डायवर्ट कर दिया । अमृतसर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मोर्चा के साथ संबंधित अलग-अलग किसान संगठनों की ओर से बाद दोपहर करीब 12 बजे किसानों ने अलग-अलग जगह पर रोष धरना शुरू कर दिया।
ਨਗਰ ਨਿਗਮ, ਨਗਰ ਕੌਂਸਲਾਂ ਤੇ ਨਗਰ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਚੋਣਾਂ 2021/ 769 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ’ਚ, 369 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੇ ਲਏ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੱਤਰ ਵਾਪਸ-ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ
ਬਠਿੰਡਾ, 6 ਫ਼ਰਵਰੀ : ਰਾਜ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ, ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਅਨੁਸਾਰ 14 ਫਰਵਰੀ 2021 ਨੂੰ ਹੋਣ ਵਾਲੀਆਂ ਨਗਰ ਨਿਗਮ, ਨਗਰ ਕੌਂਸਲਾਂ ਅਤੇ ਨਗਰ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਜ਼ਿਲੇ ’ਚ ਕੁੱਲ 769 ਯੋਗ ਉਮੀਦਵਾਰ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ’ਚ ਰਹਿ ਗਏ ਹਨ ਜਦਕਿ 369 ਉਮੀਦਵਾਰ ਨੇ ਆਪਣੇ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੱਤਰ ਵਾਪਸ ਲਏ ਹਨ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ 33 ਉਮੀਦਵਾਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਕੋਈ ਹੋਰ ਉਮੀਦਵਾਰ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਬਿਨਾਂ ਚੋਣ ਲੜੇ ਜੇਤੂ ਰਹੇ। ਇਹ ਜਾਣਕਾਰੀ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ-ਕਮ-ਜ਼ਿਲਾ ਚੋਣਕਾਰ ਅਫ਼ਸਰ ਸ਼੍ਰੀ ਬੀ.ਸ੍ਰੀਨਿਵਾਸਨ ਨੇ ਦਿੱਤੀ।
ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ-ਕਮ-ਜ਼ਿਲਾ ਚੋਣਕਾਰ ਅਫ਼ਸਰ ਸ਼੍ਰੀ ਬੀ.ਸ੍ਰੀਨਿਵਾਸਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਠਿੰਡਾ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦੇ 50 ਵਾਰਡਾਂ ਲਈ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਾਰਟੀਆਂ ਤੇ ਆਜ਼ਾਦ 282 ਉਮੀਦਵਾਰ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ’ਚ ਹਨ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕੋਠਾ ਗੁਰੂ ਦੇ 11 ਵਾਰਡਾਂ ਲਈ 24, ਭਗਤਾ ਭਾਈਕਾ ਦੇ 13 ਵਾਰਡਾਂ ਲਈ 35, ਮਲੂਕਾ ਦੇ 11 ਵਾਰਡਾਂ ਲਈ 14, ਭਾਈਰੂਪਾ ਦੇ 13 ਵਾਰਡਾਂ ਲਈ 30, ਮਹਿਰਾਜ ਦੇ 13 ਵਾਰਡਾਂ ਲਈ 46, ਮੌੜ ਦੇ 17 ਵਾਰਡਾਂ ਲਈ 76, ਰਾਮਾਂ ਦੇ 15 ਵਾਰਡਾਂ ਲਈ 57, ਭੁੱਚੋ ਮੰਡੀ ਦੇ 13 ਵਾਰਡਾਂ ਲਈ 35, ਨਥਾਣਾ ਦੇ 11 ਵਾਰਡਾਂ ਲਈ 30, ਗੋਨਿਆਣਾ ਦੇ 13 ਵਾਰਡਾਂ 54, ਸੰਗਤ ਦੇ 9 ਵਾਰਡਾਂ ਲਈ 24, ਕੋਟਸ਼ਮੀਰ ਦੇ 13 ਵਾਰਡਾਂ ਲਈ 34 ਅਤੇ ਕੋਟਫੱਤਾ ਦੇ 11 ਵਾਰਡਾਂ ਲਈ 28 ਉਮੀਦਵਾਰ ਚੋਣ ਲੜਨ ਦੇ ਭਾਗੀਦਾਰ ਬਣੇ ਹਨ।
ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ-ਕਮ-ਜ਼ਿਲਾ ਚੋਣਕਾਰ ਅਫ਼ਸਰ ਸ਼੍ਰੀ ਬੀ.ਸ੍ਰੀਨਿਵਾਸਨ ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਠਿੰਡਾ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਤੋਂ 78 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੱਤਰ ਵਾਪਸ ਲਏ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕੋਠਾ ਗੁਰੂ ਤੋਂ 8, ਭਗਤਾ 20, ਮਲੂਕਾ 6, ਭਾਈਰੂਪਾ 19, ਮਹਿਰਾਜ 16, ਮੌੜ 48, ਰਾਮਾਂ 37, ਭੁੱਚੋ ਮੰਡੀ 26, ਨਥਾਣਾ 30, ਗੋਨਿਆਣਾ 23, ਸੰਗਤ 20, ਕੋਟਸ਼ਮੀਰ 15 ਅਤੇ ਕੋਟਫੱਤਾ ਤੋਂ 23 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪਰਚੇ ਵਾਪਸ ਲਏ।
ਜ਼ਿਲਾ ਚੋਣਕਾਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ 12 ਫਰਵਰੀ 2021 ਨੂੰ ਸ਼ਾਮ 5 ਵਜੇ ਤੱਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇਗਾ। ਵੋਟਾਂ ਪੈਣ ਦਾ ਕਾਰਜ 14 ਫਰਵਰੀ 2021 ਨੂੰ ਸਵੇਰੇ 8 ਤੋਂ ਸ਼ਾਮ 4 ਵਜੇ ਤੱਕ ਹੋਵੇਗਾ। ਵੋਟਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 17 ਫਰਵਰੀ 2021 ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਜਾਏਗੀ।
बठिंडा सीआइए स्टाफ की टीम पर टार्चर करने और अवैध हिरासत में रखने के आरोप लगाएं
बठिंडा :मुंबई में एटीएम लूटने के मामले में बठिंडा के परसराम नगर के रहने वाले एक व्यक्ति को सीआईए स्टाफ वन पुलिस विंग ने पूछताछ के लिए गत दिनों हिरासत में लिया था। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए व्यक्ति गुरपाल सिंह ने शनिवार को सीआइए स्टाफ की टीम पर उसे टार्चर करने और अवैध तरीके से चार दिनों तक पुलिस हिरासत में रखने के आरोप लगाएं है।
यह आरोप उसने शनिवार शाम को मुंबई पुलिस उसे पूछताछ के लिए अपने साथ मुंबई लेकर जाने से पहले उसका मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल लेकर आई थी। मेडिकल के दौरान गुरपाल सिंह ने ड्यूटी पर तैनात डाक्टर के सामने सीआईए वन की पुलिस टीम पर उसे टार्चर करने और उसके गुप्तअंग पर करंट लगाने के आरोप लगाएं है। गुरपाल सिंह ने बताया कि वह बठिंडा में टैक्सी चलाता है। गत सात जनवरी को वह बठिंडा से दो सवारियां मुंबई के लिए लेकर गया था। उसकी टैक्सी में सवार दो अज्ञात लोगों ने मुंबई में जाकर एटीएम लूटने की वारदात को अंजाम दिया, जिसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। जिसके बाद एटीएम लूटने वाली जगह पर उसकी टैक्सी सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के चलते मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी बठिंडा पुलिस को दी।
जिसके बाद बठिंडा पुलिस ने उसे ट्रेस करते हुए उसे पूछताछ के लिए अपने पास बुलाया। दो फरवरी को वह सीआईए वन पुलिस टीम के समक्ष पेश हो गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे अवैध हिरासत में रखकर उसके साथ मारपीट की और उसके गुप्त अंग पर करंट लगाया। उसपे आरोप लगाया कि उसके परिवार वालों को टार्चर किया गया, जबकि उसने पुलिस को सब कुछ सच बता दिया है।
उधर, गुरपाल सिंह का पुलिस रिमांड लेने के लिए पहुंची मुंबई पुलिस ने बताया कि गुरपाल सिंह समेत तीन लोगों पर एटीएम तोड़ने और पैसे चोरी करने का केस दर्ज है, इसलिए वह उसे मुंबई ले जाने के लिए वह बठिंडा पहुंचे। उधर, सीआईए स्टाफ वन के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह भाटी का कहना है कि गुरपाल सिंह की तरफ से लगाएं जा रहे आरोप पूरी तरह से गलत है, उसे कोई टार्चर नहीं किया गया है। सिविल अस्पताल के डाक्टर उसका मेडिकल कर रहे है।
मेडिकल रिपोर्ट में क्लीयर हो जाएगा, उसे टार्चर किया है या नहीं। यह एटीएम लूट गिरोह का सदस्य है, जोकि राजस्थान, मुंबई, हरियाणा समेत कई शहर में एटीएम लूटने की वारदातें में शामिल है। राजस्थान में तीन एटीएम लूटने वाली घटनास्थल पर इसकी मोबाइल लोकेशन भी पुलिस को मिली है। वहीं मोबाइल फोन व कपड़े आदि बरामद किए जा चुके। यह एक शातिर आरोपी है। उन्होंने पहले अपने अधिकारियों को अवगत करवा दिया था कि यह उनपर ऐसे आरोप लगा सकता है। इसके साथियों की तलाश की जा रही है।
बठिंडा में वार्ड नंबर 13 के आजाद उम्मीदवार ने थाना सिविल लाइन सामने धरना देकर की नारेबाजी
बठिंडा: वार्ड नंबर 13 के आजाद उम्मीदवार ने थाना सिविल लाइन पुलिस के धक्केशाही करने के आरोप लगाते हुए शनिवार दोपहर बाद वार्ड वासियों समेत थाना सिविल लाइन सामने धरना देकर नारेबाजी कर रोष जताया।
इस मौके वार्ड आजाद उम्मीदवार परमिंदर कौर ने आरोप लगाया कि उसके पति सुखमंदर सिंह रैली की इजाजत मांगने के लिए एसएसपी दफ्तर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से एक कार में सवार कुछ लोगों ने जानबुझ एक नहीं दो बार उसके पति को टक्कर मारी। मोटरसाइकिल सवार उसके पति जब नीचे गिरा तो उन्होंने कार चालक को कोसना शुरू किया, तभी विवाद बड़ा और कार में सवार लोग परेशान करने के लिए अस्पताल में दाखिल हो गए।
पुलिस की मिलीभगत से वह लोग जानबुझ कर सोशल ग्रुप से जुड़े सदस्यों को परेशान कर रहे है। पुलिस ने इसके बाद मोटरसाइकिल सवार उसके पति को गिरफ्तार कर लिया, जिससे लेकर वार्ड नंबर 13 परमिंदर कौर ने आरोप लगाया कि उसके पति सुखमंदर सिंह को जानबुझ कर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हार को देखते हुए इस वार्ड से जानबुझ कर परेशान कर रही है। यहां तक की उन्हे बैठ जाने तक की धमकी तक दी गई। महिला उम्मीदवार अपने समर्थकों सहित थाने के बाहर पहुंची और वहां पुलिस के विरूध नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। महिला उम्मीदवार ने एसएसपी से मांग की कि इस मामले की जांच की जाए और सोशल ग्रुप से जुड़े आजाद उम्मीदवारों की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए।
कुछ देर बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। उधर, थाना सिविल लाइन के इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने कहा कि मोटरसाइकिल चालक ने कार को टक्कर मारी। जिसके चलते पुलिस घायल कार चालक की शिकायत पर आरोपित मोटरसाइकिल चालक पर मामला दर्ज कर कर रही है। उम्मीदवार द्वारा झूठे आरोप लगाएं जा रहे है।
ਫਾਰਮਾਸਿਊਟੀਕਲ ਪਾਰਕ ਬਣਨ ਨਾਲ ਵਪਾਰ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗਾ ਵੱਡਾ ਹੁਲਾਰਾ ਸਿੱਧੇ ਅਸਿੱਧੇ ਇਕ ਲੱਖ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗਾ ਰੁਜ਼ਗਾਰ
ਬਠਿੰਡਾ, 6 ਫ਼ਰਵਰੀ । ਸ਼ਹਿਰ ਅੰਦਰ ਫਾਰਮਾਸਿਊਟੀਕਲ ਪਾਰਕ ਬਣਨ ਨਾਲ ਵਪਾਰ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਹੁਲਾਰਾ ਮਿਲੇਗਾ, ਉਥੇ ਹੀ ਸਿੱਧ ਤੇ ਅਸਿੱਧੇ ਰੂਪ ਵਿਚ ਲੱਖਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਮੌਕੇ ਪੈਦਾ ਹੋਣਗੇ। ਇਹ ਵਿਚਾਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਨਗਰ ਨਿਗ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਲੜ ਰਹੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿਚ ਚੋਣ ਸਭਾਵਾਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤੇ।
ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਜਲਦ ਹੀ ਇਹ ਪਾਰਕ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਚ ਬਣਨ ਜਾ ਰਿਹਾ ਜਿਸਦਾ ਵਪਾਰੀ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਆਮ ਵਰਗ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਫਾਇਦਾ ਹੋਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਮੰਨਜ਼ੂਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਤਿੰਨ ਪਾਰਕਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਬਠਿੰਡਾ ਦਾ ਇਕ ਪਾਰਕ ਵੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਰਕ ਬਣਨ ਬਾਅਦ ਬਠਿੰਡਾ ਹੀ ਨਹੀਂ ਸਗੋਂ ਨੇੜਲੇ ਖੇਤਰ ਦੇ ਵਪਾਰ ਨੂੰ ਨਵਾਂ ਹੁਲਾਰਾ ਮਿਲੇਗਾ।
ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹ ਕਿ ਪਾਰਕ ਬਣਨ ਨਾਲ ਸਿੱਧੇ ਤੇ ਅਸਿੱਧੇ ਤੌਰ ’ਤੇ ਲੱਖਾਂ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਦੇ ਮੌਕੇ ਪੈਦਾ ਹੋਣਗੇ। ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਅੰਦਰ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਆਈ ਤਾਂ ਸੂਬੇ ਦੀ ਆਰਥਿਕ ਹਾਲਤ ਵੱਲ ਸਭ ਤੋਂ ਜਿਆਦਾ ਧਿਆਨ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਬੇ ਦੀ ਆਰਥਿਕਤਾ ਨੂੰ ਪੈਰ ਸਿਰ ਕਰਨ ਲਈ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣਾ ਫ਼ਰਜ ਸਮਝ ਕੇ ਕੰਮ ਕਰਦੀ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਆਪਣੀ ਸਿਆਪਣ ਤੇ ਸੂਝ ਬੂਝ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਰਥਿਕਤਾ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕੀਤਾ ਹੈ।
ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 33 ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਨੇਹਾ ਜਿੰਦਲ , ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 50 ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ , ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 24 ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼ਾਮ ਲਾਲ ਜੈਨ, ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 3 ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਸਿੱਧੂ, ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 30 ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਠੇਕੇਦਾਰ, ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 30 ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਰਵੀਨ ਗਰਗ ਦੇ ਹਕ ਵਿੱਚ ਹੋਈਆਂ ਚੋਣ ਸਭਾਵਾਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਬੋਲਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਦਾ ਵਿਕਾਸ ਹੋਰ ਤੇਜੀ ਨਾਲ ਅਗੇ ਵਧਾਉਣ ਲਈਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਵਿਚ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਭੂਮਿਕਾ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਮੇਅਰ ਬਣਨ ਬਾਅਦ ਸ਼ਹਿਰ ਅੰਦਰ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਤੇਜ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੀਨੀਅਰ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂ ਜੈਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੌਹਲ, ਅਰੁਣ ਵਧਾਵਨ, ਰਾਜਨ ਗਰਗ, ਪਵਨ ਮਾਨੀ,ਜਗਦੀਸ਼ ਖੁਰਾਣਾ,ਟਹਿਲ ਸਿੰਘ ਬੁੱਟਰ, ਮਹਿੰਦਰ ਭੋਲਾ, ਰਾਜੂ ਭਠੇਵਾਲਾ ,ਰਾਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਰਾਮਾ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।
रामा मंडी नगर कौंसिल के वार्ड नं 4 से कांग्रेस के विक्की कुमार को मिल रहा लोगों का भरपूर समर्थन
रामा मंडी, 6 फरवरी. शहर के वार्ड नं 4 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विक्की कुमार के द्वारा लगातार चुनावी प्रचार किया जा रहा है उनके प्रचार में गांव कन्क्वाल के सरपंच बूटा सिंह और सीनियर कांग्रेस नेता रामकृष्ण कांगड़ा कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ चल रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी के हल्का इंचार्ज खुशबाज सिंह जटाना के द्वारा उनके चुनावी दफ़्तर के उद्घाटन के समय बड़ी संख्या में उनके समर्थक और वार्ड निवासी मौजूद थे।इस मौके पर संबोधित करते हुए खुशबाज सिंह जटाना ने कहा कि कांग्रेस सरकार के द्वारा पिछले चार सालों से लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और यह कार्य आगे भी निरंतर ऐसे ही जारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि पहले विपक्षी पार्टियों के नगर कौंसिल में काबिज होने के चलते विकास कार्यों में कई तरह की मुश्किलें आ रहीं थीं लेकिन फिर भी उनके और सरकार के द्वारा विकास कार्यों के लिए कई प्रयास किये गए थे लगातार शहर को ग्रांट जारी की जाती रही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शहर के सभी 15 वार्डों में जीत दर्ज करके शहर की नुहार को बदलेगी।वहीं शिरोमणी अकाली दल को उस समय बड़ा झटका लगा जब पूर्व पार्षद अंगूरी देवी और पप्पी देवी पत्नी विजय कुमार के समर्थकों ने जिनमें बलकौरी देवी,धन्नपति देवी,नीलम रानी,गीता रानी,सपना देवी,कृष्णा देवी,नत्थू राम,गोरा सिंह,संजय कुमार,राज कुमार और पूनम रानी कांग्रेस का दामन थाम लिया।इस मौके पर हरजिंदर सिंह सरपंच फूलोखारी,प्रताप सिंह, जग्गी सिद्ध और पिंदर चहल मौजूद थे।
कैप्शन.दफ़्तर का उद्घाटन करते खुशबाज जटाना और कांग्रेस में शामिल होते अकाली दल के कार्यकर्ता।
वार्ड नंबर 42 से आप उम्मीदवार डा. सुखचरण बराड़ ने कहा बड़े बदल के लिए चुनाव में वोट डालेंगे लोग, हर वार्ड में चल रही आप की लहर
- वार्ड नंबर 42 का विकास आप ही करवाएंगी, अकाली-कांग्रेस ने जीत हासिल कर लोगों को किया गुमराह
- बड़े बदल के लिए नौजवानों व महिलाओं नेे कस ली है कमर, डा. बराड़ के पक्ष में चल रही है लहर
बठिंडा। नगर निगम चुनावों में वार्ड नंबर 42 से आम आदमा पार्टी के उम्मीदवार सुखचरण सिंह बराड़ को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। आम आदमी पार्टी नगर निगम चुनावों में कांग्रेस व अकाली दल को विभिन्न वार्ड में कड़ी टक्कर दे रही है। वही वार्ड नंबर 42 से चुनाव मैदान में उतरे डा. सुखचरण सिंह बराड़ का कहना है कि नगर निगम चुनाव में नौजवान वर्ग, महिलाओं व आम नागरिक तबदीली के लिए काम कर रहे हैं। इस बात बदल के चलते नगर निगम चुनावों में अधिकतर सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे व नगर निगम में उनका मेयर बनेगा। विधानसभा चुनावों से पहले भी राजनीति दल भ्रम फैला रहे थे कि आप के उम्मीदवार जीत हासिल नहीं करेंगे लेकिन लोगों ने आम आदमा पार्टी के पक्ष में भारी मतदान कर पूरी स्थिति को ही बदल दिया था। वही बदल की आंधी नगर निगम चुनाव में चल रही है। चुनाव प्रचार के दौरान नौजवान वर्ग व महिलाएं भारी तादाद में घरों से बाहर आ रही है व आप को जीत दिलवाने के लिए दिन रात काम कर रही है। वार्ड नंबर 42 में विरोधी दलों ने भी कहना शुरू कर दिया है कि आप के उम्मीदवार कड़ी टक्कर दे रहे हैं। लोग सत्ताधारी दल की गुंडागर्दी से परेशान है व खुलकर कुछ कहने से डर रहे हैं लेकिन अंदरखाते वह बठिंडा नगर निगम में बड़ा बदलाव लाने का फैसला कर चुके हैं व उन्हें वार्ड में भारी मतों से जीत हासिल होगी। डा. सुखचण सिंह बराड़ समाज सेवी होने के साथ विभिन्न संगठनों में जिम्मेवारी निभा रहे हैं व उनका इलाके में अच्छा रसुख है व लोग उन्हें पसंद करते हैं। लोगों में अच्छी पैठ होने के साथ एक इमानदार समाज सेवी व डाक्टर होने के चलते लोग उनके पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
फिलहाल डा. सुखचरण सिंह बराड़ की चुनाव प्रचार मुहिम ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। वार्ड में गली-मुहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगने के साथ चुनाव के बाद इलाके की नुहार बदलने का वायदे किए जा रहे हैं। नौजवानों के दिलो की धड़कन बन चुके डा. सुखचरण सिंह बराड़ के पक्ष में इलाके के लोग सुबह से देर सांय तक चुनाव कर रहे हैं। डा. सुखचरण सिंह बराड़ ने वार्ड में आयोजित बैठक के दौरान वायदा किया कि इलाके में सबसे बड़ी समस्या सीवरेज, सड़क व पानी की है। वही इलाके में नौजवानों को रोजगार देने के लिए तेजी से काम किया जाएगा। नगर निगम में ही ऐसे साधन पैदे किए जाएंगे जिससे नौजवानों को रोजगार मिले। वही जरूरतमंद बच्चों को बेहतर निशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था की जाएगी ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सरकारी स्कूलों को मार्डन स्कूलों में तबदील करने के साथ वहां पढने वाले बच्चों को वर्दी से लेकर कापी-किताबे व अन्य जरूरी साजों सामान फ्री में दिया जाएगा।
उक्त सभी वायदों को चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि अकाली दल व कांग्रेस के समय में नीले कार्ड सिर्फ राजनीतिक दलों के चेहतों के बने जबकि जरूरतमंद परिवार को आज भी राशन व पेंशन नहीं मिल रही है। आम आदमी पार्टी लोगों की इन तमाम समस्याओं का पहल के आधार पर हल करेगी। उन्होंने वायदा किया कि आप जो कहती है उसे करके दिखाती है। दिल्ली में तमाम विरोध के बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के किए सभी वायदों को पूरा किया। लोगों के जीवन स्तर में सुधाार लेकर आए। रोजमर्जा की चीजों को सस्ता किया। बिजली-पानी-सीवरेज के बिलों को माफ किया। वर्तमान में बठिंडा नगर निगम इंकम बढाने के दूसरे साधनों की तलाश करने की बजाय आम लोगों पर टैक्सों का बोझ डाल रहा है। अकाली दल से लेकर कांग्रेस ने हर पांच साल बाद नगर कौंसिल व अब नगर निगम में राज किया लेकिन व्यवस्था में आज तक तबदीली नहीं लाई गई है। लोगों को 20 से 30 हजार रुपए तक के पानी व सीवरेज के बिल भेजे जा रहे हैं। कई इलाकों में सीवरेज डले एक साल भी नहीं हुआ है लेकिन उन्हें पिछले पांच साल से सीवरेज व पानी के बिल बनाकर दिए जा रहे हैं। यही हालत बिजली बिलों व हाउस टैक्स को लेकर है। इन तमाम टैक्सों से लोगों को राहत दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह आम आदमा पार्टी पर विश्वास कर उन्हें विजयी बनाए। उन्होंने जो वायदे उनके साथ किए है उन सभी को पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में आम आदमा पार्टी के पक्ष में हवा चल रही है। लोग कांग्रेस के झूठे वायदों व अकाली दल की हवाई बातों पर विश्वास नहीं कर रहे हैं व तीसरे विकल्प की तलाश कर रहे हैं। वर्तमान में लोगों के सामने तीसरा विकल्प आप है जिसका नगर निगम में मेयर बनने जा रहा है। बठिंडा में पहले आप अपना मेयर बनाएंगी व इसके बाद साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में आप की सरकार बनेगी। इसमें बठिंडा को विकसित, व्यवस्थित व तरक्की की राह पर चलने वाले शहर बनाया जाएगा। शुक्रवार को डा. सुखचरण सिंह बराड़ के पक्ष में एक दर्जन से अधिक जनसभाएं विभिन्न गलियों में आयोजित की गई वही सुबह डोर टू डोर मुहिम भी चलाई जिसमें लोगों ने उन्हें भारी समर्थन देकर जीताने का वायदा किया।
खबर एक नजर में देखे
लेबल
- @Punjabkasachepaper
- @Punjabkasachepaper* #Bathinda News* *punjab News*
- #Bathinda News
- #E-PaperPunjab#bathinda#ambalaNews
- #punjabkasachepaper
- अपराध समाचार
- गणतंत्र दिवस समारोह
- गुड ईवनिंग
- डीसी बठिंडा
- पंजाबी खबरे
- संक्षेप
- संपादकीय
- सभार-दैनिक जागरण
- समाचार
- A MiG 21 Bison Aircraft Of IAF Was Involved In A Fatal Accident
- According To Sources
- Ayodhya Ram Mandir Donation
- Bathinda News
- Bharat Bandh Punjab Live Updtae:
- Captain Amrinder Singh Invites Navjot Sidhu To Meet At Lunch Tomorrow In Presence Of Harish Rawat
- city the statement of farmer leader rakesh tikait is scaring people of delhi and ncr
- corona case in bathinda punjab
- corona vaccination
- Coronavirus (COVID-19)
- CoronaVirus New Strain:
- Covid-19 Update
- delhi
- E-Paper Punjab ka sach
- every-agency-shellar-too-full-of-paddy
- IMPORTENT NO.
- jalandhar-city-in-superstitions-a-minor-married-to-young-girl
- Ludhiana GST Scam
- ludhiana-aap-supporter-advocates-will-join-mahapanchayat-in-baghapurana
- ludhiana-six-landlords-arrested-for-not-getting-verification-in-ludhiana
- new-delhi
- Punjab Coronavirus Alert:
- punjab/bhatinda-59-thousand-403-patients-underwent-treatment-of-rs-98-crore-89-lakh-in-18-months
- punjab/bhatinda-use-water-sparingly-and-naharbandi-from-today-in-bathinda
- punjab/chandigarh-all-educational-institutions-remain-closed-till-march-31-in-punjab-causes-of-increasing-cases-of-corona-21478492.html
- Punjabvaccination
- Rajasthan's Jaipur Private Hospital Rape Case Update | Crime Against Women In Rajasthan
- RSS
- shiv-sena-punjab
पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज
हर बीमारी में रामबाण साबित होती है इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा
फ़ॉलोअर
संपर्क करे-
Popular Posts
-
- पटियाला से आकर बीजेपी नेता गुरतेज ढिल्लों ने पकड़ा बठिंडा के किसानों का हाथ, पुराना अवॉर्ड रद्द कर दोबारा अवॉर्ड पास करके पर्याप्त मुआ...
-
-
Τα Καλύτερα Online Casino: Βήματα εγγραφής για Έλληνες παίκτες - Τα Καλύτερα Online Casino: Πρακτικός Οδηγός για Έλληνες Παίκτες Πώς να επιλέξετε το κατάλληλο online casino Η επιλογή του σωστού καζίνο δεν είναι απλώς θέμ...4 हफ़्ते पहले
-
उत्तरांचल की महान लोक कला - पर्वतीय क्षेत्र में महिलाओं द्वारा विविध अवसरों पर नित्य प्रति के साज-सामान से विभन्न अलंकरणों को गैरिक पष्टभूमि पर इस प्रकार से उकेरा जाता है कि अच्छा भला...15 वर्ष पहले
-
देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।
हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा
संपर्क करे-
























