बठिंडा. तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन सोमवार को सेहत विभाग की टीमों ने डोर टू डोर जाकर पांच साल तक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। सौ फीसदी लक्ष्य हासिल करने के लिए सेहत विभाग की तरफ से 1247 डोर टू डोर टीमों का गठन किया गया था। सिविल सर्जन बठिंडा डा. तेजवंत सिंह ढिल्लो की अगुआई में शुरू इस अभियान की जानकारी देते हुए जिला टीकाकरण आफिसर डा. मीनाक्षी सिंगला ने बताया कि सोमवार दूसरे दिन सेहत विभाग ने 42273 बच्चों को दवा पिलाकर 79.099 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है, जबकि पहले दिन 78 हजार 818 बच्चों को दवा पिलाकर 50.3 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया था। उन्होंने बताया कि बठिंडा जिले के पांच साल तक के 1 लाख 53 हजार 88 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाने का लक्ष्य सेहत विभाग की तरफ से तय किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिले भर में कुल 698 पोलियो बूथ बनाए गए थे, इसके अलावा 33 ट्रांजिट टीम, 29 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। सोमवार को घर- घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई गई। इसके लिए 1247 डोर टू डोर जाने वाली टीमों का गठन किया गया है। इनकी मॉनिटरिंग के लिए सुपरवाइजर भी लगाए गए है। डा. मीनाक्षी सिंगला ने बताया कि पोलियो खुराक से कोई भी वंचित नहीं रहे। उन्होंने बताया कि बठिंडा अर्बन एरिया में 9352 गोनियाना में 7872, नथाना 4421, भगता भाईका 3602, बालियांवाली 3119, तलवंडी साबो 6448, संगत मंडी 4461, रामपुरा फूल 661, मौड़ मंडी 1161, रामा मंडी 1201 बच्चों को दवा पिलाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को डोर टू डोर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
कोलंबिया में वायुसेना का विमान क्रैश:110 सैनिक सवार थे, टेकऑफ के दौरान हादसा
-
कोलंबिया में सोमवार को वायुसेना का एक सैन्य विमान उड़ान भरते समय क्रैश हो
गया। इस विमान में 110 से ज्यादा सैनिक सवार थे। हादसा पेरू सीमा के पास
दक्षिणी अम...
15 घंटे पहले

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें