बठिंडा. पंजाब पावरकाम लिमिटेड के सब-डिविजन शहरी मंडल में मौड़ मंडी के अधीन पड़ते जोधपुर और राजगढ़ कुबे फीडर के जेई को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। जेई उक्त राशि ट्रांसफार्मर तबदील करने के बदले किसान से मांग रहा था। इसमें विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर जेई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जानकारी अनुसार दलजीत सिंह पुत्र सुखमन्दर सिंह निवासी जोधपुर ने विजिलेंस टीम बठिंडा के पास शिकायत की थी कि जोधपुर फीडर के जेई मनमोहन सिंह बिजली के ट्रांसफार्मर को तबदील करने के बदलने दस हजार रुपए की मांग करता है। इसमें बार-बार कहने के बावजूद जब काम नहीं हुआ तो उन्होंने ट्रांसफार्मर बदलने के लिए जेई के साथ पाँच हज़ार रुपए देने का सौदा तय कर लिया। इसके बाद सोमवार को विजीलेंस टीम शहरी सब-डिविज़न मोड़ पहुँची और उन्होंने जेई मनमोहन सिंह को रंगे हाथों पांच हज़ार रुपए लेते हुए काबू कर लिया। इस बाबत विजीलेंस टीम के इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि जेई मनमोहन सिंह को किसान से पाँच हज़ार रुपए लेते हुए काबू कर लिया है और आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी।
-

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें