सोमवार, 1 फ़रवरी 2021

पटियाला में जिस्मफरोशी के धंधे की खुलने लगी पर्ते : पैलेस में जुए के साथ शराब और जिस्मफरोशी का धंधा भी होता था, नागालैंड, नेपाल और रूस से लाई जाती थीं लड़कियां


पटियाला। 
पटियाला के बनूड़ में पकड़े गए पैलेस में चलने वाले कसीनो जैसा जुए के अड्‌डे में शराब पिलाने और जिस्मफरोशी का धंधा भी होता था। ऑर्गनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) के एसपी ने बताया कि यहां जुआ खेलने आते लोगों में पंजाब या बाहरी राज्यों से भी आते थे। मामले की जांच जारी है। यहां पीने के लिए शराब और खाने के लिए मनपसंद भोजन के अलावा लड़कियां लाने का काम आराेपी पैसेल मालिक करता था। जांच के दौरान पता लगेगा कि पकड़े गए व्यक्तियों के संबंध किन राजनीतिक पार्टियों से है। यह धंधा किस राजनीतिक हस्ती की छत्रछाया में चलाया जा रहा था और इसके संबंध स्थानीय पुलिस को पता था या नहीं। पकड़ी गई महिलाओं में से कुछ महिलाओं के विदेशी होने के बारे में पूछने पर एसपी जसकीरत सिंह ने कहा कि यह अभी जांच का विषय है। विदेशी महिलाएं रूस, नागालैंड और नेपाल की बताई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की जांच टीम में डीएसपी वभीर कुमार, डीएसपी राजपुरा गुरविंदर सिंह, राजपुरा सिटी के थाना प्रभारी गुरुप्रताप सिंह, एसआई अभिषेक शर्मा सहित 40 के करीब पुलिस मुलाजिम शामिल हैं।

थाने से महज डेढ़ किलाेमीटर दूर है पैलेस, सप्ताह में 3 दिन चलता था अय्याशी का अड्‌डा

12 घंटे खंगाला पैलेस, मालिक समेत 70 गिरफ्तार, 10 महिलाएं भी - जानकारी के मुताबिक जिस पैलेस में जूए का धंधा चलने का ओकू पुलिस ने रेड दाैरान खुलासा किया है, वह पैसेल थाना बनूड़ से महज डेढ़ किलाेमिटर की दूरी पर है। इसके अलावा मेन चौक पर दिन भर ट्रैफिक पुलिस और रात काे थाना पुलिस का नाका लगा रहता है। पैसेल पुलिस नाके से 500 मीटर की दूरी पर है। ऐऔसे में पुलिस काे पैलेस में चल रहे जूए के धंधे की भनक तक क्याें नहीं लगी, इसका खुलासा ताे ओकू द्वारा की जा रही जांच के बाद ही सामने आएगा। रविवार को टीम, जिसमें 40 पुलिस मुलाजिम शामिल थे, ने पैलेस को 12 घंटे तक खंगाला। मालिक समेत 70 लोग गिरफ्तार हुए हैं, जिसमें 10 महिलाएं भी हैं।

जीरकपुर और राजपुरा बन रहे सट्टेबाजी का हब- उत्तर भारत में जीरकपुर बड़े स्तर पर मल्टी स्टोरीज बिल्डिंग के साथ विकासशील क्षेत्र के रूप में उभर रहा है और राजपुरा इसके नजदीक है। इसलिए दोनों क्षेत्र आपराधिक गतिविधियों के हब के रूप में बनते जा रहे हैं। यहां मैचों पर सट्टेबाजी, इलेक्शंस पर अवैध शराब और जुए आदि की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।

आठ-आठ करोड़ रुपए की एंट्री का रिकॉर्ड जब्त

पुलिस ने जुए खाने से आठ-आठ करोड़ रुपए के लेन देन की एंट्रीज का रिकॉर्ड जब्त किया है। आठ-आठ करोड़ रुपए की कुल 9 एंट्रीज का रिकॉर्ड है। इसे पुलिस ने सीज कर जांच शुरू कर दी है। रिकॉर्ड में आठ-आठ करोड़ की दो एंट्री, एक सात करोड़, एक पांच करोड़ और दो से ढाई करोड़ की अन्य एंट्री भी शामिल हैं। डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम का गठन हो गया है।

रिंकू खोलेगा नेताओं और पुलिस के नेक्सेस का राज

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रिंकू मेहता को भी गिरफ्तार कर लिया है। रिंकू के राजनेताओं व पुलिस अफसरों के साथ नजदीकी संबंध हैं। 2014 में पकड़े गए सट्‌टेबाजों के किंगपिन तौर पर माने जाते बुकी अशोक मेहता कई मामलों में शामिल रहा है। रिंकू व अशोक आपस में काफी नजदीकी हैं। अशोक मेहत्ता 2014 में सट्‌टेबाजी पर पकड़ा गया था, जिसे बाद में बेल मिल गई थी।

हरियाणा, चंडीगढ़, एमपी और राजस्थान से भी लोग यहां पर जुआ खेलने आते थे

उक्त तीनों बुकीज का अच्छा खासा नेटवर्क था। इसलिए जुआ खेलने मध्यप्रदेश, राजस्थान के जयपुर, हरियाणा के करनाल, करुक्षेत्र व गुडगांव, चंडीगढ़ और पंजाब के बड़े शहरों अबोहर, लुधियाना, जालंधर और पटियाला से आते थे। जुआ खाना चुनिंदा बुकीज चलाते थे। इनमें दीपक उर्फ सरजू, पंकज उर्फ विक्की, अविनाश उर्फ माशा प्रमुख थे। ये भी प्रचार करते थे। माशा चंडीगढ़ का है। जबकि सरजू व विक्की ट्राइसिटी में बुकीज थे, आजकल ये दोनों दुबई में हैं।

हरे, नीले, सफेद कॉयन्स से होती थी जुए की पेमेंट...

जिस प्रकार बड़े देशों में कैसीनो चलते हैं, उसी तर्ज पर जुआ खाना काम कर रहा था। इसमें शराब परोसने के लिए लड़कियां थीं, इसके लिए नागालैंड व नेपाल की लड़कियों से बतौर डांसर काम लिया जाता था। जुआ खेलने वालों के लिए लग्जरी रूम थे। ये रूम आय्याशी में भी इस्तेमाल होते थे। शराब परोसने की मंजूरी नहीं थी। प्लास्टिक के हरे, नीले और सफेद कॉयन्स से जुआ होता था।

जिला पुलिस पर आशंका थी इसलिए नहीं बताया

जांच में यह बात सामने आई कि एक विधायक और विभिन्न पदों पर तैनात पुलिस अधिकारियों के नेक्सस के चलते ही यह गोरखधंधा चल रहा था। पंजाब में पहली बार इस तरह की और इतने बड़े स्तर की गैबलिंग और जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हुआ है। सरजू और विक्की दुबई में बैठकर कारिंदों के जरिये इसे ऑपरेट कर रहे थे। पुलिस की संलिप्त की आशंका से जिला पुलिस को इसमें शामिल नहीं किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

खबर एक नजर में देखे

लेबल

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज
हर बीमारी में रामबाण साबित होती है इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

फ़ॉलोअर

संपर्क करे-

Haridutt Joshi. Punjab Ka Sach NEWSPAPER, News website. Shop NO 1 santpura Road Bathinda/9855285033, 01645012033 Punjab Ka Sach www.punjabkasach.com

Popular Posts

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।
हरिदत्त जोशी, मुख्य संपादक, contect-9855285033

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा
संपर्क करे-

Amazon पर करे भारी डिस्काउंट के साथ खरीदारी

google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0

यह ब्लॉग खोजें

Bathinda Leading NewsPaper

E-Paper Punjab Ka Sach 17 June 2025

HOME PAGE