बठिंडा. जिला पुलिस ने छह लोगों को लाहन व नशीली गोलियों के साथ नामजद किया है। इसमें सभी आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। नहियावाला पुलिस के सहायक थानेदार गमदूर सिंह ने बताया कि लखबीर सिंह वासी गांव गंगा अबलू की जिला बठिंडा को गांव से 60 लीटर लाहन सहित गिरफ्तार किया गया। वही नहियावाला पुलिस के सहायक थानेदार गुरलैब सिंह ने बताया कि राजविंदर सिंह व धीरा सिंह वासी खियालीवाला से गांव में 150 लीटर लाहन बरामद की गई है। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। तलवंडी साबो पुलिस के सहायक थानेदार धर्मवीर सिंह ने बताया कि गुरलाल सिंह वासी चड्ढेवाला जिला बठिंडा को 35 लीटर लाहन के साथ गांव में गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी लाहन का इस्तेमाल अवैध शराब का निर्माण करने के लिए करते थे। वही तलवंडी साबो पुलिस के सहायक थानेदार मोहनदीप सिंह ने बताया कि सनचीत कुमार वासी मौड़ मंडी, गुरप्रीत शर्मा वासी संदोहा से 30 हजार नशीली गोलियां बरामद की गई है। आरोपी उक्त नशा स्वीफ्ट कार में तलवंडी साबों के पास से लेकर आ रहे थे। दोनों आरोपियों को नशे सहित मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
कोलंबिया में वायुसेना का विमान क्रैश:110 सैनिक सवार थे, टेकऑफ के दौरान हादसा
-
कोलंबिया में सोमवार को वायुसेना का एक सैन्य विमान उड़ान भरते समय क्रैश हो
गया। इस विमान में 110 से ज्यादा सैनिक सवार थे। हादसा पेरू सीमा के पास
दक्षिणी अम...
15 घंटे पहले

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें