बुधवार, 10 फ़रवरी 2021

दिल्ली हिंसा मामले में दीप सिद्धू के बाद इकबाल सिंह भी गिरफ्तार, भीड़ को उकसाने का है आरोप


होशियारपुर ।
 Delhi Violence Case: किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में लाल किले पर हुई हिंसा मामले में स्पेशल सेल ने दीप सिद्धू के बाद एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। मामले के आरोपी इकबाल सिंह को 26 जनवरी को दिल्ली हिंसा मामले में गत रात्रि पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम रखा गया था। बताया जा रहा है कि इकबाल सिंह पर लाल किले पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। 

 

बता दें, इससे पहले पुलिस ने लाल किले पर उपद्रव मचाने के मास्टरमाइंड पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया था। उसे घटना के 15 दिन बाद गिरफ्तार किया गया। दीप सिद्धू अभी सात दिनों के रिमांड पर है। पुलिस ने मामले में अभी और आरोपितों की भी गिरफ्तारी करनी है। तीन फरवरी को दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू के अलावा जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंट सिंह पर एक-एक लाख और जगबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह व इकबाल सिंह पर 50-50 हजार रुपये का इनाम रखा था। दो दिन पहले क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ से 50 हजार के इनामी सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया था।


कोई टिप्पणी नहीं:

खबर एक नजर में देखे

लेबल

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज
हर बीमारी में रामबाण साबित होती है इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

फ़ॉलोअर

संपर्क करे-

Haridutt Joshi. Punjab Ka Sach NEWSPAPER, News website. Shop NO 1 santpura Road Bathinda/9855285033, 01645012033 Punjab Ka Sach www.punjabkasach.com

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।
हरिदत्त जोशी, मुख्य संपादक, contect-9855285033

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा
संपर्क करे-

Amazon पर करे भारी डिस्काउंट के साथ खरीदारी

google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0

यह ब्लॉग खोजें

Bathinda Leading NewsPaper

E-Paper Punjab Ka Sach Newspaper Digital Edition 27 Nov 2026

HOME PAGE