मंगलवार, 4 मई 2021

Bathinda-गांव गिल कलां में नौजवान का कत्ल कर शव रजवाहा में फैंका, छह लोंगो के खिलाफ केस

                                                                      फाइल फोटो-
बठिंडा.
सदर रामपुरा पुलिस ने गांव गिल कला में एक नौजवान का कत्ल कर लाश को रजवाहा में फैंकने के मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें सदर रामपुरा पुलिस के पास महिंदर सिंह वासी जेठुके ने शिकायत दी कि उसका लड़का जसपाल सिंह उम्र 26 साल कुछ दिनों से लापता था। इस बाबत उन्होंने उसकी तलाश शुरू की तो गांव गिल कलां में रजवाहे में उसका शव बरामद किया गया। शव में गहरे जख्म थे जिससे खुलासा हुआ कि उसकी हत्या करने के बाद शव को खुर्दबुर्द करने के लिए नहर में फैंका गया। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद खुलासा किया कि नौजवान की हत्या पुषपिंदर सिंह वासी तपा मंडी, गुरप्री सिंह वासी जेठुके व उनके चार अन्य साथियों ने किया है। उक्त लोग युवक को बहला फुसला कर अपने साथ ले गए थे व बाद में उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। इसमें पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के छापामारी कर रही है।

जमीनी विवाद में महिला से चार लोगों ने की मारपीट केस दर्ज

बठिंडा. गुरु गोबिंद सिंह नगर बठिंडा में जमीन संबंधी विवाद में चार लोगों ने मिलकर एक महिला के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी लोगों को नामजद कर लिया है लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थर्मल पुलिस थाना के पास विमला देवी वासी गुरु गोबिंद सिंह नगर बठिंडा ने शिकायत दी कि उसका गुरु गोबिंद सिंह नगर में एक जमीन को लेकर तरसेम सिंह, दरोपति, सोनू वासी गुरु गोबिंद सिंह नगर के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर उक्त लोगों ने मिलकर उसे रास्ते में रोककर मारपीट कर घायल कर दिया।

नशा तस्करी के आरोप में पांच नामजद, चार को गिरफ्तार किया

बठिंडा. जिले में विभिन्न स्थानों में पांच लोगों को नशा तस्करी के मामले मं नामजद किया गया है। उक्त आरोपियों में चार लोगों को गिरफ्तार कर 10 ग्राम हेरोइन, नशीली गोलिया व भुक्की बरामद की गई है।  नहियावाला पुलिस थाना के सहायक थानेदार गुरविंदर सिह ने बताया कि बोहड़ सिंह, परमजीत कौर वासी सुरखपीर रोड बठिंडा, वीरदविंदर सिंह वासी फिरोजपुर को 10 ग्राम हेरोइन की तस्करी करते गांव जिंदा में नामजद किया इस दौरान वीर दविंदर सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है जबकि बोहड़ सिंह, परमजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालियावाली पुलिस के सहायक थानेदार चमकौर सिंह ने बताया कि सर्वजीत सिंह वासी गिलखुर्द को गिलकला गांव के पास 250 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। संगत पुलिस के सहायक थानेदार चरणजीत सिंह ने बताया कि सुरिदरपाल, पंकज सोनी वासी हनुमानगढ़ राजस्थान को 15 किलोग्राम पोस्त पिकअप गाड़ी में तस्करी करते गांव बांडी के पास से गिरफ्तार किया गया है।

नशे में धुत्त दो लोग निकाल रहे थे लोगों को गालियां, व्यक्ति ने रोका तो मारपीट कर किया घायल

बठिंडा. गहरी बारासिंह गांव में नशे की हालत में धुत्त दो लोग गली में आने-जाने वाले लोगों को गालियां निकाल रहे थे। उन्हें ऐसा करने से रोकने पर एक व्यक्ति से मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में कोटफत्ता पुलिस ने आरोपी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जंगीर सिंह वासी गहरी बारा सिंह ने शिकायत दी कि बब्बी सिंह, रमनी सिंही वासी गहरी बारा सिंह नशे के आदी है। उक्त लोगों ने गत दिवस नशा करने के बाद गली में बैठ गए व वहां से आने-जाने वाले लोगों को गालियां दे रहे थे। उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की घायल कर फरार हो गए।


कोई टिप्पणी नहीं:

खबर एक नजर में देखे

लेबल

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज
हर बीमारी में रामबाण साबित होती है इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

फ़ॉलोअर

संपर्क करे-

Haridutt Joshi. Punjab Ka Sach NEWSPAPER, News website. Shop NO 1 santpura Road Bathinda/9855285033, 01645012033 Punjab Ka Sach www.punjabkasach.com

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।
हरिदत्त जोशी, मुख्य संपादक, contect-9855285033

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा
संपर्क करे-

Amazon पर करे भारी डिस्काउंट के साथ खरीदारी

google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0

यह ब्लॉग खोजें

Bathinda Leading NewsPaper

E-Paper Punjab Ka Sach 10 April 2025

HOME PAGE