बठिंडा. थाना कोतवाली पुलिस ने 600 बोरियां गेहूं की खुर्द-बुर्द करने के आरोप में एक ट्रक चालक पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर दीप रत्न निवासी अमरीक सिंह रोड बठिंडा ने बताया कि 9 अप्रैल 2021 को उसने 600 बोरी गेहूं की ट्रक नंबर पीबी-03बीसी-5824 के जरिए राजस्थान से मंगवाई थी। 9 अप्रैल को बठिंडा की थाना कोतवाली पुलिस ने दाना मंडी से दूसरे राज्यों से गेहूं मंगवाकर उसे पंजाब में बेचने के आरोप में कई ट्रक पकड़े, जिसमें एक ट्रक उसकी गेहूं का भी शामिल था। उस समय में पुलिस ने गेहूं मंगवाने वाले बठिंडा के एक आढ़ती समेत कुछ लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था, जबकि मंगवाई गई गेहूं को बतौर केस प्रापर्टी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। मामला दर्ज करने के बाद अदालत में चले जाने पर आढ़ती ने पुलिस द्वारा पकड़ी गई गेहूं को अदालम से सात मई 2021 को सुपुर्दी करवा ली। जिसके बाद शिकायतकर्ता दीप रत्न ने आरोपित मक्खन सिंह निवासी मानसा के ट्रक के जरिए उक्त 600 बोरी लोड कर उसे डबवाली भेज दी, लेकिन आरोपित ने गेहूं की बोरिया बठिंडा से उठाकर उसे डबवाली नहीं पहुंचाया और उसे बीच रास्ते में गायब कर दी। इसके चलते मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक मक्खन सिंह पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
Kako hitro dvigniti denar z Vavade po igranju slotov
-
Kako hitro dvigniti denar z Vavade po igranju slotov Pri Vavada hitrost
dviga denarja po igranju slotov ni odvisna od sreče, temveč od treh
preverljivih de...
2 हफ़्ते पहले

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें