बठिंडा. बठिंडा दिल्ली रेलवे लाईन पर कटार सिंह वाला रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने माल गाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतक के लाश के चिथड़े उड़ गए और लाश के अंग बुरी तरह से दूर दूर तक बिखर गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना जीआरपी के अधिकारी व सहारा जनसेवा की हैल्पलाइन टीम मनी कर्ण व हरदीप सिंह दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। लाश बुरी तरह से बिखरी पड़ी थी। सहारा टीम ने लाश के अंगो को इक्टठा किया। मृतक के कुर्ता पजामा पहना था। मृतक के पास से ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिससे उक्त अज्ञात की पहचान हो सके। अज्ञात की आयु 40 के करीब प्रतीत होती है। जीआरपी की कार्रवाई के बाद सहारा टीम ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा की शवगृह में पहुंचाया। सहारा प्रवक्ता गौतम गोयल ने बताया लाश को सुरक्षित रख दिया गया है। सहारा टीम द्वारा लाश की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे है।
जेल में बंद राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरी इंडस्ट्री:सलमान खान, अजय देवगन,
वरुण ने दी आर्थिक मदद, मैनेजर बोले- कल मिल सकती है जमानत
-
9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस केस में सरेंडर के बाद से एक्टर राजपाल यादव तिहाड़
जेल में बंद हैं। एक्टर इन दिनों आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और उनके पास
लौ...
10 घंटे पहले

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें