आशुतोष तिवारी ने पिछले दिनों शरारती तत्वों की तरफ से भाजपा के उम्मीदवारो के पोस्टर फाड़ने व उन्हें धमकी देने का पुरजोर विरोध जताते कहा कि यह दूसरे दलों की बौखलाहट को दर्शाता है। उन्हें लगना लगा है कि भाजपा इन चुनावों में मजबूती से ऊभर रही है व चुनाव परिणामों को बदलने जा रही है। इसी हताशा में वह भााजपा उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार से रोकना चाहते हैैं लेकिन भाजपा इन लोगों से डरने वाली नहीं है व उनके उम्मीदवार पूरी ताकत लगाकर इन चुनावों की गरिमा को बरकरार रखेगी व जीत हासिल करेगी।
सोमवार, 8 फ़रवरी 2021
बठिंडा नगर निगम के चुनाव होंगे एतिहासिक, भाजपा हर मुश्किल को पार कर हासिल करेगी जीत और बनाएंगी निगम में अपना मेयर -आशुतोष तिवारी
लाल सिंह बस्ती स्थित घर से किए थे चार मोबाइल चोरी, पुलिस नाकाम रही तो 24 दिन बाद खुद मालिक ने चोरों को ढूढकर करवाया गिरफ्तार
-पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शुरू की जांच, रात के समय सेधमारी कर किए थे 20 हजार के मोबाइल चोरी
बठिंडा. कनाल पुलिस थाना ने बसंत बिहार वासी तीन नौजवानों को
मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसमें पुलिस के पास कर्मजीत सिंह वासी
लाल सिंह बस्ती बठिंडा ने शिकायत दर्ज करवाई कि कि 14 जनवरी की रात के समय उसके घर
से चार मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के चोरी हो गई थे जिसकी कीमत करीब 20 हजार
रुपए थी। इस संबंध में पुलिस के पास लिखित शिकायत दर्ज करवा दी गई थी। पुलिस ने
विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी इसके बाद
शिकायतकर्ता कर्मजीत सिंह वासी लाल सिंह बस्ती ने मोबाइल फोन की लुकेशन व अन्य
तकनीक से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपियों को तलाश लिया व मामले की जानकारी फिर से
पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद सन्नी कुमार, लवली कुमार, सुनील कुमार सभी वास
बसंत बिहार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पुलिस पूछताछ कर रही है
जिसमें उनकी तरफ से की गई अन्य चोरियों की जानकारी मिलने की संभावना है।
अवैध शराब, नशीली गोली व लाहन की तस्करी करने वाले तीन नामजद. दो गिरफ्तार
बठिंडा. जिला पुलिस ने अवैध शराब, नशीली गोलियों व लाहन की
तस्करी करने वाले तीन लोगों को नामजद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। नथाना
पुलिस के पास आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर गुरजेत सिंह ने शिकायत दी कि कुलवंत सिंह
वासी हररंगपुरा लाहन की तस्करी करता है व इससे घर में अवैध शराब का निर्माण कर रहा
है। पुलिस ने मामले में आरोपी के हररंगपुरा गांव में छापामारी कर मौके से 40 लीटर
लाहन जब्त की लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। रामा पुलिस के सहायक थानेदार
गुरविंदर सिंह ने बताया कि गुरतेज सिंह वासी कोटबख्तू जिला बठिंडा आल्टो कार में
सवार होकर रामा गांव के पास से जा रहा था। शक के आधार पर गाड़ी रोककर तलाशी लेने
पर उसके पास करीब 700 नशीली गोलियां बरामद की गई। आरोपी को मौके पर नशीली गोलियों
सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। सदर बठिंडा पुलिस के होल्दार कुलविंदर सिंह ने
बताया कि सर्वजीत सिंह वासी बीड़ तलाब बठिंडा को बहिमण रोड के नहरी पुल के पास शक
के आधार पर रोककर तलाशी लेने पर उसके पास 20 लीटर अवैध घर की बनी शराब बरामद की गई
जिसे वह तस्करी कर बेचने जा रहा था। आरोपी को मौके पर शराब सहित गिरफ्तार कर लिया
गया है।
बठिंडा-जीररकपुर
राष्ट्रीय मार्ग के टोल प्लाजा में तीन लोगों पर हमला करने वाले युवक पर केस
-मौके पर कार
छोड़कर हो गया था फरार, दो किसानों पर हमला कर किया गंभीर रुप से घायल
बठिंडा. बठिंडा-जीररकपुर राष्ट्रीय मार्ग में स्थित लहरा बेगा टोल प्लाजा पर
शनिवार रात अमृतधारी कार सवार और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच विवाद हो गया था
इसमें जिला पुलिस ने एक आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मौके पर कार छोड़कर
फरार हो गया था, फिलहाल पुलिस ने कार जब्त कर हमलावर आरोपी की तलाश में छापामारी
शुरू कर दी है। मामूली बात पर शुरू हुआ था व विवाद खूनी झड़प में बदल गया। झड़प में
टोल प्लाजा में तैनात एक एएसआई का सिर फट गया जबकि दो किसानों को चोटें आईं। कार
सवार अमृतधारी ने श्री साहिब के साथ दो किसानों को जख्मी कर दिया जब बचाव में
एएसआई आया तो लकड़ी उठाकर उसका सिर फाड़ दिया। जख्मियों को भुच्चो मंडी के सिविल
अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एएसआई के सिर में 9 टांके आए हैं।
भुच्चो पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामले में नथाना
पुलिस के सहायक थानेदार लखवीर सिंह ने आरोपी परमिंदर सिंह वासी लहरा मुहब्बत पर
जानलेवा हमला करने, मारपीट कर घायल करने जैसी विभिन्न आपराधिक धरा के तहत केस दर्ज
किया है। इसमें किसान यूनियन के मैंबर गुरबचन सिंह भूदड़ और गुरप्रीत सिंह वासी
खोखर से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था।
मामले की जांच
कर रहे एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे गांव लहरा मोहब्बत का
परमिंदर सिंह अपनी स्विफ्ट कार में लहरा बेगा टोल प्लाजा मोर्चों के लंगर के पास
आया और कार रोककर कार के अंदर बैठ गया। कार में संदिग्ध तौर पर बैठे चालक से
प्रदर्शनकारी किसानों ने वहां आने का कारण पूछा तो किसानों और कार सवार परमिंदर
सिंह के बीच तकरार हो गई।
देखते ही देखते
दोनों पक्षों में झड़प हो गई और अमृतधारी परमिंदर सिंह ने अपने धार्मिक चिन्ह से
किसानों को जख्मी कर दिया। घटना के बारे में पता चलते ही टोल पर ड्यूटी पर तैनात
एएसआई लखवीर सिंह मौके पर बीच बचाव करने आए तो परमिंदर ने हमला कर दिया, जिससे एएसआई का
सिर फट गया। हमले में एएसआई लखवीर,
किसान गुरबचन सिंह भूंदड़ और गुरप्रीत सिंह
खोखर जख्मी हो गए। कार सवार भी रामपुरा के अस्पताल में दाखिल है। डाक्टर की एमएलआर
रिपोर्ट के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
भाकियू उगराहां
के जिला नेता मोठू सिंह और ब्लाक नेता बलजीत सिंह ने कहा कि कार सवार नशे की हालत
में था और पूछे जाने पर ही कार में से श्री साहिब निकाल कर किसानों पर हमला कर
दिया। श्री साहब गुरप्रीत सिंह की छाती में लगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि
पुलिस ने बनती कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार नहीं किया तो वह 8 फरवरी को टोल
प्लाजा पर चक्का जाम करेंगे।
वार्ड नंबर 33 से नेहा जिंदल का चुनाव प्रचार तेज-कहा इलाके में कम्युनिटी सेंटर, मार्डन स्कूल, लाइब्रेरी व खेल मैदान बनाना रहेगी प्राथमिकता, बुजुर्ग व विधवा पेंशन के साथ जरुरतमंदों को मिलेगा समय पर राशन
बठिंडा। शहर के प्रमुख समाज सेवी व कांग्रेसी नेता मनोज जिंदल की पुत्रवधू नेहा जिंदल की बठिंडा नगर निगम के वार्ड नंबर 33 से चुनाव मुहिम तेज हो गई है। कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही नेहा जिंदल को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है जिससे विरोधी दलों को भी मात दे रही नेहा जिंदल के पक्ष में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल भी कई बार चुनाव प्रचार कर चुके हैं जबकि इलाके के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के साथ समाज के गणमान्य लोग दिन रात एक कर वार्ड नंबर 33 की बेटी नेहा जिंदल को विजयी बनाने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं। नेहा जिंदल को भी विश्वास है कि वह इलाके में भारी मतों के साथ जीत हासिल करेगी क्य़ोकि इलाके के लोग उनके पक्ष में घर-घर जाकर जहां प्रचार कर रहे हैं वही कांग्रेस सरकार की तरफ से इलाके के विकास के लिए पिछले चार साल में किए विकास कार्य की जानकारी देकर वोट मांग रहे हैं। गत दिनो मनप्रीत सिंह बादल ने उनके पक्ष में चुनाव रैली कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की थी।
मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि समाज सेवी नेहा जिंदल का आम लोगों के साथ सीधा संपर्क है जिसमें लोग उन्हें पसंद करते है। वही मनोज जिंदल की पुत्रवधू व कांग्रेस की उम्मीदवार नेहा जिंदल के पक्ष में इलाके में मुहिम चल रही है जिसके चलते कांग्रेस वार्ड नंबर 33 से भारी मतों से विजयी होगी। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलवाया कि नगर निगम में कांग्रेस का मेयर बनने जा रहा है वही साल 2022 में राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। वार्ड में विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। समाज सेवी मनोज जिंदल ने विभिन्न इलाकों में आयोजित जनसभा में कहा कि चुनाव में जो वायदे लोगों से किए है उन्हें पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा। वार्ड नंबर 33 से कांग्रेस की उम्मीदवार नेहा जिंदल ने कहा कि नगर निगम चुनावों में उतरने का मुख्य मकसद जरूरतमंद लोगों की हर समय सेवा करना व उन्हें हरसंभव सहयोग देने के साथ वार्ड का हरपक्ष से विकास करवाना है। उनके इलाके में मार्डन स्कूल, कम्यूनिटी सेंटर, खेल मैदान, बुजुर्ग व नौजवान लोगों के लिए लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं दी जाएगी। हर बुजुर्ग व विधवा को उनके हक की पेंशन व नीला कार्ड धारकों को समय पर राशन देने की समुचित व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि इलाके के लोग उनके साथ खड़े है व चुनाव में भारी मतो से उन्हें विजयी बनाकर नगर निगम में भेजेंगे।
इस दौरान उन्होंने जरुरतमंद लोगों की सहायता करने का संकल्प लिया। नेहा जिंदल ने कहा कि समाज सेवी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जिंदल ने जरूरत के समय इलाके के साथ शहर के हर क्षेत्र से सहायता मांगने के लिए पहुंचे लोगों का भरपूर सहयोग दिया व कोरोना काल में दिन रात एक कर लोगों की तन, मन व धन से सेवा की। इसके बाद उन्होंने तय किया कि वह अपने इलाके के लोगों की सेवा के लिए राजनीति में उतरकर काम करेगी। वर्तमान में वार्ड में लोगों का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है। पिछले चार साल में इलाके की हर छोटी व बड़ी समस्या को हल करवाने के लिए उन्होंने प्रयास किए व आज उनके वार्ड में हर तरह की सुविधा दी गई है। इलाके के लोगों का मानना है कि नगर निगम बठिंडा में अगर नेहा जिंदल विजयी होकर जाती है तो उन्हें डिप्टी मेयर बनाया जा सकता है। इस स्थिति मेें इलाके के लोगों के कोई भी काम नहीं रुकेंगे। यही कारण है कि कांग्रेस की लीडरशीप की गुडबुक में रहे मनोज जिंदल को हर वर्ग का पूरा सहयोग मिल रहा है व पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रचार मुहिम में पहुंच रहे हैं।
मनोज जिंदल कहते हैं कि इसमें वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के साथ जयजीत सिंह जौहल ने उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जिससे वह लोगों की समस्याओं को हल करवाने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में लोगों की तरफ से मिल रहे भरपूर सहयोग के बल पर वह जीत हासिल करेंगे। इस बार के नगर निगम चुनाव कांग्रेस विकास के आधार पर लड़ रही है। पिछले दस साल के शासन में अकाली दल ने सिर्फ नींव पत्थर रहे लेकिन कांग्रेस सरकार ने सभी योजनाओं को अमली जामा पहनाया। शहर में सीवरेज की समस्या, पानी की निकासी एक ऐसा मुद्दा था जिसमें अकाली सरकार ने हाथ खड़े कर दिए थे व उनके नेता कहने लगे थे कि इसका हल हो नहीं सकता है लेकिन वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने निगम अधिकारियों व सीवरेज बोर्ड के अमले के साथ मिलकर इस विकराल समस्या को हल करवाया। दूसरे उम्मीदवारों के मुकाबले सबसे पहले तेज प्रचार करने वाली नेहा जिंदल को इलाके के हर वर्ग से उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। महिला शक्ति के तौर पर उभरी नेहा जिंदल को गणेशा बस्ती, आजाद नगर व प्रजापत कालोनी व नामदेव रोड में महिलाओं ने जबरदस्त हुंकारा दिया है। यही नहीं हर वर्ग के लोग उनकी वाक्यशैली से प्रभावित होकर पसंद कर रहे हैं। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने खुद नेहा को उत्साहित करते कहा कि वह चुनाव प्रचार में सबसे आगे हैं व उनकी जीत निश्चित है। इलाके के लोग उन्हें भावी डिप्टी मेयर के तौर पर देख रहे हैं। उनका कहना है कि नगर निगम में पहुंचने के बाद उनकी लंबे समय से लटकी आ रही समस्याओं को हल करवाने में वह सक्षम है। वही समाज सेवी मनोज जिंदल ने लाकडाउन के दौरान इलाके के हर वर्ग की दिन रात एक कर जिस तरह से सेवा की उससे भी इलाके केे लोग काफी प्रभावित है व उन्हें विश्वास है कि चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नेहा जिंदल उनके दुख सुख में खड़ी होकर उनके इलाके की समस्याओं को हर करेंगे।
तरनतारन में नशा करते पकड़े शख्स को छोड़ने के बदले में 7 लाख रुपए रिश्वत लेने वाले नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज पर केस
तरनतारन. पुलिस ने नशा करने के आरोपी को छोड़ने के बदले में 7 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज एएसआई गुरदियाल सिंह को नामजद किया है। एएसआई ने जिन दो लोगों से मिलकर आरोपी को छोड़ा था, उन्हें भी केस में नामजद किया गया है। उसके साथियों की पहचान जेएस गिल रेस्टोरेंट के मालिक गुरबिंदर सिंह और गांव वां तारा सिंह के भोलू नामक शख्स के रूप में हुई है। केस दर्ज होने के बाद एएसआई गुरदियाल सिंह अंडरग्राउंड हो गया है, जबकि उसके साथी फरार बताए जा रहे हैं।
10 लाख में सौदा हुआ, बाकी रकम न देने पर गिरफ्तारी की देता था धमकियां- डीएसपी सुच्चा सिंह बल ने बताया कि यह केस सतनाम सिंह निवासी मियाणी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। सतनाम ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसने नशा किया हुआ था। इसी आरोप में 23 दिसंबर को नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज एएसआई गुरदियाल सिंह ने उन्हें आकर पकड़ लिया। दरअसल, गांव वां तारा सिंह के भोलू नामक शख्स ने उसे पकड़वाने के लिए नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज को शिकायत की थी। इसी बीच जेएस गिल रेस्टोरेंट के मालिक गुरबिंदर सिंह ने एएसआई से सांठगांठ करके गिरफ्तारी से बचने के लिए उसे 10 लाख रुपए रिश्वत देने के लिए कहा। इस पर उसने 7 लाख रुपए दे दिए और बाकी की राशि उसे बाद में देने की बात कही।
मगर कुछ दिन बाद ही आरोपी उससे तीन लाख रुपए की मांग करने लगे। साथ ही धमकी दी कि अगर 3 लाख रुपए न दिए तो केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की साजिश से बचने के लिए सतनाम सिंह ने तरनतारन के एसएसपी को इसकी शिकायत कर दी। डीएसपी सुच्चा सिंह ने बताया कि सतनाम की शिकायत की जांच करने के बाद आरोपी सही पाए गए। इसलिए अब तरनतारन के थाना सिटी में नारकोटिक्स के इंचार्ज समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कांग्रेस के विधायक राजा वड़िंग के साले डंपी विनायक पर खुदकुशी को उकसाने का केस,फरीदकोट में ठेकेदार का बच्चों समेत खुदकुशी का मामला
फरीदकोट। ठेकेदार करण कटारिया उर्फ आशु के पत्नी शीनम और दो छोटे बच्चों को गोली मारने के बाद खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस के विधायक राजा वड़िंग के साले मुक्तसर निवासी डंपी विनायक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह के बयानों के आधार पर बच्चों की हत्या करने व पत्नी की जान लेने के इरादे से गोली मारकर घायल करने के आरोप में मृत करण कटारिया पर हत्या (302), हत्या का प्रयास (307) और आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 54 व 59 के तहता मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने यह केस आशु के सुसाइड नोट और उसके भाई अंकित कटारिया के बयान के आधार पर दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक तथ्यों की सत्यतता की जांच की जा रही है। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। अंकित के मुताबिक, उसकी व भाई करण कटारिया की साझा फर्मों बाबा फरीद इंजीनियरिंग कंपनी व बालाजी कोऑपरेटिव के पास ट्रक यूनियन गिद्दड़बाहा की फसल लिफ्टिंग व बिजली संबंधी ठेके थे। वड़िंग का साला होने के कारण डंपी विनायक का उनके सभी कामों में सीधा दखल था। आरोप है, डंपी ने पिछले और इस सीजन के दौरान उनसे 1 करोड़ 22 लाख रुपए नकद लिए। वह करण के बिजली के काम में भी जबरन वसूली कर रहा था और दावा करता था कि इन पैसों में विधायक वड़िंग का भी हिस्सा है।
भाई ने कहा-उस रात डंपी फोन कर बोला- पैसे तो वापस नहीं मिलेंगे
अंकित कटारिया ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि डंपी ने विधायक से ही आशु का विवाद करवा दिया। जब करण ने डंपी से पैसे वापस मांगे तो उसने इनकार करते हुए साफ कह दिया - पैसे तो वापस नहीं मिलेंगे, तू चाहे तो खुदकुशी कर ले। घटना वाली रात भी डंपी ने फोन कर करण को परेशान किया था। सुसाइड नोट में बताए शपथपत्र में करण ने अपनी सारी चल-अचल जायदाद का मालिक अपने छोटे भाई अंकित को घोषित किया और लेन-देन की सारी जानकारी दी है।
रिवाॅल्वर, 2 गोलियां बरामद, तीसरी गोली शीनम की गर्दन में फंसी
उनके अनुसार, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पॉइंट 32 बोर का रिवाॅल्वर व दोनों बच्चों के सिर के आरपार हुईं दो गोलियां भी बरामद कर ली हैं। करण के सिर में लगी गोली पोस्टमार्टम के बाद निकाली गई। घायल शीनम के जबड़े में लगी गोली उसकी गर्दन की हड्डी में जाकर फंस गई है, जिसे अभी तक नहीं निकाला जा सका है।
एक साथ जलीं तीन चिताएं -देर शाम फरीदकोट के श्मशानघाट में तीनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान तीनों चिताओं को मुखाग्नि अंकित कटारिया ने दी।
बठिंडा भाजपा में गहरे मतभेद- प्रदेश महासचिव सुखपाल सरा ने सुरक्षा और हालातों का हवाला दे आयोग के पास की थी शिकायत, वही जिला प्रधान विनोद बिंटा का वीटो, पुलिस तबादले रुके
बठिंडा। नगर निगम चुनावों के बीच बठिंडा जिला भाजपा कार्यकारिणी व प्रदेश के नेताओं में घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हालात यह है कि आए दिन नए घटनाक्रम घटित हो रहे हैं जिससे भाजपा वर्करों के साथ जिले के वरिष्ठ नेताओं के बीच यहां चुनाव के दौरान मायूसी का माहौल है वही चुनाव प्रचार भी प्रभावित हो रहे हैं। ताजा मुद्दा शहर में भाजपा उम्मीदवारों के पोस्टर फाड़े जाने व उन पर कालिख पोतने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा से जुड़ा हुआ है, जिसमें प्रदेश महासचिव सुखपाल सरां ने सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील के माध्यम से राज्य चुनाव आयोग से डीजीपी पंजाब को बठिंडा में भाजपा नेताओं की सुरक्षा का हवाला देते हुए शहर के चार थानों के एसएचओ के तबादलों को रिव्यू करने के अलावा भाजपा उम्मीदवारों को सुरक्षा मुहैया करवाने के निर्देश हासिल हुए थे। जिससे शहर के सभी भाजपा नेताओं में इस बात को लेकर सक्रियता अचानक बढ़ गई थी,
लेकिन जिला भाजपा प्रधान विनोद बिंटा ने प्रदेश महासचिव सुखपाल सरां के इस कदम को वीटो करते हुए जिला पुलिस को यह पत्र लिखकर भेज दिया कि बठिंडा पुलिस बेहद अच्छा काम कर रही है व तबादले की जरूरत नहीं। इसके बाद पुलिस विभाग ने तुरंत इस लैटर के साथ जवाब दायर करने में देरी नहीं की। जिला प्रधान के इस वीटो के कदम से पार्टी की चुनाव से पहले फूट धरातल पर आ गई है।
जिला भाजपा प्रधान ने दिया पत्र, पुलिस कर रही है अच्छा काम
भास्कर के पास इस बात का खुलासा हुआ कि चुनाव आयोग का पत्र जारी होने के कुछ ही समय बाद भाजपा जिला प्रधान विनोद बिंटा ने एसएसपी बठिंडा भूपिंदरजीत सिंह विर्क से मुलाकात करते हुए उन्हें अपने लैटर हैड पर जवाब लिखकर दिया कि भाजपा के किसी भी उम्मीदवार को पुलिस से कोई दिक्कत नहीं है तथा सभी पुलिसकर्मी अपनी डयूटी को अच्छे तरीके से अंजाम दे रहे हैं, ऐसे में पुलिस स्टेशनों के एसएचओ के तबादलों की कोई जरूरत नहीं है। भुच्चो मंडी में भाजपा का सिंबल छोड़ आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले विनोद कुमार बिंटा के इस कदम से पार्टी नेताओं में घमासान मच सकता है जिसमें चुनाव आयोग से आदेश जारी करवाने वाले भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां तथा जिला प्रधान विनोद बिंटा के अलावा जिला कार्यकारिणी में इस पर घमासान हो सकता है।
भाजपा प्रदेश सचिव ने सुखपाल सरां चुनाव आयोग को दी थी शिकायत
पिछले दिनों बठिंडा शहर में निगम चुनाव में अलग-अलग वार्डों में भाजपा महिला उम्मीदवारों के पोस्टरों को अज्ञात लोगों द्वारा फाड़ा गया तथा एक पोस्टर पर कालिख पोती गई। उम्मीदवारों के साथ किसी तरह की अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए प्रदेश सचिव सुखपाल सरां ने चुनाव आयोग को शिकायत दे दी। आयोग ने 3 फरवरी को डीजीपी पंजाब को आदेश जारी कर थाना सिविल लाइंस, थाना कोतवाली, थाना कनाल कॉलोनी और थाना कैंट के एसएचओ को 5 दिन के लिए ट्रांसफर की अपील पर गौर करने की बात कही। वहीं उम्मीदवारों को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए, लेकिन चार दिन तक कोई कार्रवाई नहीं होने से सभी हैरान थे, लेकिन असलियत सामने आने के बाद हालात ही बदल जाएंगे। इस समय कन्ट्रोवर्सी चल रहे विनोद कुमार बिंटा ने एसएसपी को पत्र लिखने की पुष्टि की है।
बठिंडा महानगरी में श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए राम भक्तों ने निकाली बाइक रैली, लोगों का मिला भारी समर्थन
बठिडा : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आह्वान पर अयोध्या धाम में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर में हर रामभक्त का सहयोग प्राप्त किया जा रहा है। इसी के तहत श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट निधि समर्पण समिति की ओर से शोभायात्रा व बाइक रैली निकाली गई। यह शोभायात्रा श्री राम ट्रस्ट मंदिर से अग्रसेन रोड से आरंभ होकर शहर के सभी मुख्य बाजारों अग्रसेन रोड, माल रोड, देव समाज चौक, धोबी बाजार, सदभावना चौक, अस्पताल बाजार, रेलवे रोड, पोस्ट आफिस बाजार, सदर बाजार व सिरकी बाजार से होती हुई श्री गोशाला में सिरकी बाजार में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा की अगुआई संत सरूपा नंद, संत मोनी शाह सागर द्वारा की गई। हजारों की संख्या में रामभक्त सपरिवार शामिल हुए। शोभायात्रा के रास्ते में प्रभु प्रेमियों ने अपने अपने घरों, दुकानों व कार्यालयों से बाहर आकर पुष्पवर्षा करके शोभा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान जिला संयोजक कैलाश गर्ग, सहसंयोजक राजिदर पांडेय व नगर संयोजक कमल गर्ग ने शोभा यात्रा में आए सभी श्रीराम भक्तों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि बठिडा में अब तक मंदिर निर्माण हेतु 14 लाख से अधिक रुपये का चंदा एकत्रित किया जा चुका है। बाबा पूरण शाह, बाबा मोनी शाह, संत हरनाम सिंह सहित अन्य सतों की अगुआई में निकाली गई इस शोभायात्रा में गुरप्रीत सिंह, प्रमोद गोयल, रविदर सिविया, संजीव कुमार, विजय कांसल, सुशील गोयल, जीवा राम, रामेश बांसल व राकेश नरूला, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर तरसेम गोयल, आशुतोष तिवाड़ी, वरिदर शर्मा आदि के अलावा बड़ी गिनती में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता शामिल थे।गौरतलब है कि अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जन-जन का सहयोग हासिल करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। इसमें भक्तों से उनकी समर्थता अनुसार अंशदान हासिल किया जा रहा है। इस मुहिम को महानगर बठिंडा में लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है व लोग श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए दान देने के लिए आगे आ रहे हैं।
कोरोना वायरस को लेकर आयोग की तरफ से जारी एसओपी के उलट शहर में प्रचार कर रहें हैं सभी दलों के उम्मीदवार
बठिडा : स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल हो गई है। इसके तहत बठिडा नगर निगम के 50 वार्डों से 282 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मगर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार चुनावों को लेकर जारी की गई एसओपी का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रख रहे। कोरोना के अभी चल रहे दौर को पूरी तरह से भूल चुके हैं।
असल में कोरोना के चलते चुनावों में सावधानियां बरतने के लिए पंजाब सरकार की ओर से अलग से एसओपी जारी की गई है। इसमें अगर किसी उम्मीदवार ने डोर टू डोर घरों में प्रचार करने के लिए जाना है तो उसके साथ ज्यादा से ज्यादा 10 लोग जा सकते हैं। वहीं हर किसी के मास्क पहनना भी अनिवार्य है। लेकिन इस समय उम्मीदवारों द्वारा शहर में जो चुनाव प्रचार किया जा रहा है। उसमें किसी भी प्रकार के नियम को ध्यान में नहीं रखा जा रहा है। चुनाव प्रचार के समय तो उम्मीदवारों के कई कई समर्थक साथ जा रहे हैं और इनमें से किसी भी प्रचार करने वाले व्यक्ति के मास्क पहना होता दिखाई नहीं देता। ना केवल दस लोगों की संख्या को नजरअंदाज किया जा रहा है, बल्कि मास्क पहनना भी जरूरी नहीं समझ रहे। इक्का दुक्का व्यक्तियों ने ही इस दौरान मास्क पहना होता है।
इसके अलावा चुनाव रैलियों व बैठक में भी किसी भी प्रकार के नियमों को ध्यान में नहीं रखा जाता। हालांकि प्रशासन की ओर से चुनावों के दौरान सभी प्रकार के नियमों का पालन करवाने के लिए टीमों का भी गठन किया गया है। लेकिन इन टीमों की कहीं भी शमूलियत देखने को नहीं मिल रही है।
चुनावों को लेकर प्रशासन की ओर से शिकायत सेल का भी गठन किया गया है। जहां पर इस समय हर रोज 100 के करीब शिकायतें मिल रही हैं। जबकि कई शिकायतें एक दूसरी पार्टियों से संबंधित लोगों द्वारा की जा रही हैं कि उन्होंने उनके पोस्टर फाड़ दिए, उनके प्रचार में ज्यादा लोग शामिल हैं, उनके द्वारा किसी भी प्रकार के नियमों को ध्यान में नहीं रखा जाता जैसी। इसके बाद शिकायत टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर इनका निपटारा भी किया जा रहा है। जागरूक किया जा रहा है : रिटर्निंग अधिकारी
रिटर्निंग अधिकारी हरजोत कौर का कहना है कि उनके द्वारा शिकायत सेल टीमों का गठन किया गया है। जिनके द्वारा हर शिकायत का मौके पर निपटारा किया जाता है। वहीं नियमों के बारे में उम्मीदवारों को जागरूक किया जा रहा है।
रविवार, 7 फ़रवरी 2021
बठिंडा में कांग्रेस पर गरजे शिअद प्रधान सुखबीर बादल बोले- कांग्रेस नामांकन रद करवाने वाली पार्टी
बठिडा : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने भी बठिडा में क्षेत्र के विधायक एवं वित्तमंत्री मनप्रीत बादल की तरह प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार शुरू कर दिया है। बठिडा में दूसरी बार पहुंचे सुखबीर बादल ने रविवार को करीब आधा दर्जन उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और अकाली दल की तरफ से पिछले समय के दौरान शहर में किए गए विकास कार्यों को गिनाया। सुखबीर ने कहा कि चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल के 500 से ज्यादा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद करवाकर सरेआम लोकतंत्र की हत्या की है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस सरकार विपक्ष के नामांकन पत्र को रद करने वाली पार्टी बन गई है तथा अपना उददेश्य पूरा करने के लिए इसने सिविल तथा पुलिस अधिकारियों का दुरुपयोग किया है। यहां तक कि राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) को भी खामोश कर दिया गया है तथा कांग्रेस विधायकों तथा नेताओं द्वारा किए जा रहे जुल्म के आगे एसईसी मूकदर्शक बन गया है। नागरिक आपूर्ति अधिकारियों के साथ साथ स्वास्थ्य तथा ड्रग इंस्पेक्टर उन्हे डराने धमकाने के लिए अकाली दल उम्मीदवारों के व्यवसायों पर छापे मार रहे हैं। हजूरा कपूरा कालोनी में सभा को संबोधित करते हुए शिअद अध्यक्ष ने कहा कि अपनी सरकार के कार्यकाल के 10 सालों में बठिडा शहर की नुहार बदलकर रख दी है। विकास कार्यों पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए। कांग्रेस के खिलाफ भड़ास निकालते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि इन 4 सालों में कोई विकास कार्य नहीं किया। इस मौके इकबाल सिंह बबली ढिल्लों, बलजीत सिंह बीड़ बहमन, पूर्व मेयर बलवंत राय नाथ ओम प्रकाश शर्मा आदि भी मौजूद थे।
नगर निगम बठिंडा चुनाव में वार्ड-7 से ममता जैन और वार्ड-24 से भाजपा प्रत्याशी राजपाल के बैनर फाड़े, प्रचार बंद करने की मिल रही धमकियां
दफ्तर बंद करने की भी दी चेतावनी
भाजपा प्रत्याशी राजपाल उर्फ राजू व समर्थकों ने बताया कि वे दोपहर को बाबा दीप सिंह नगर डोर टू डोर चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उसी गली से दो दर्जन से अधिक लोग आए और उनका विरोध करने लगे। कुछ युवकों ने किसान यूनियन के झंडे पकड़े थे। उन्होंने दुर्व्यवहार किया और उन्हें गली जाने के साथ अपना दफ्तर बंद कर देने की भी धमकी थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। घटना से पहले भाजपा प्रत्याशी कंचन जिदल, सरीना, एडवोकेट बबीता गुप्ता तथा पूर्व चेयरमैन अशोक भारती की पत्नी शमां भारती के पोस्टर भी फाड़े चुके हैं। इसके अलावा कई पार्षदों की फ्लैक्सों पर कालिख भी पोत चुके हैं। शिकायत दर्ज करवाई, चुनाव आयोग को भी भेजी
इस मामले की भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को शिकायत भी की जा चुकी है। भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां ने बताया कि वार्ड नंबर 24 की इस ताजा घटना की पुलिस चौकी वर्धमान में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। इसके अलावा चुनाव आयोग को फिर से शिकायत भेजी जा रही है। एसएसपी भूपिदरजीत सिंह विर्क ने कहा कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है और न ही सुरक्षा की मांग की गई है।
बठिंडा में भाजपा की महिला उम्मीदवारों के पोस्टरों को फाड़े जाने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को वार्ड नंबर 7 की महिला उम्मीदवार व भाजपा नेता ममता जौली जैन के वार्ड में पोल पर लगे फ्लैक्स पोस्टरों पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कैंची चलाकर उन्हें फाड़ दिया तथा वार्ड में कई जगह लगे पोस्टरों पर कैंची चलाई गई। इस घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति यहीं नहीं रुका। उसने पोस्टरों पर कैंची चलाने से पहले ममता जौली जैन को मोबाइल कर धमकियां व डराने का प्रयास भी किया जिसकी शिकायत एसएचओ कैंट के साथ एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क को भाजपा के सीनियर नेता व बठिंडा चुनाव इंचार्ज
मनोरंजन कालिया ने दी। एसएसपी विर्क ने मोबाइल नंबर को ट्रेस करने के आदेश टीमों को दे दिए हैं। ममता जौली जैन ने एक अज्ञात कार के उनके वार्ड में बार-बार चक्कर लगाने के बारे में भी पुलिस को अवगत करवाया, लेकिन पुलिस को अभी तक वाहन नंबर नहीं मिला है। शहर में ममता जौली जैन पांचवी भाजपा महिला उम्मीदवार हैं जिनके पोस्टरों से इस तरह खिलवाड़ करने का प्रयास किया गया है। उन्होंनेे कहा कि वह बिना डरे अपने प्रचार को वार्ड में जारी रखेंगी तथा एसएसपी बठिंडा के आदेश पर उन्हें दो महिला सुरक्षाकर्मी प्रदान कर दिए गए हैं।
ममता जौली जैन ने कहा कि वह वार्ड नंबर 7 से पिछले कई दिनों से प्रचार कर रही हैं तथा लोग उन्हें बहुत स्नेह व समर्थन दे रहे हैं। उन्हें रविवार शाम को एक ही नंबर से 5.15 बजे पहला, 6.15 बजे दूसरा व शाम 7 बजे तीसरा फोन आया जिसमें उन्हें यह धमकी दी गई कि वह भारत नगर में ही प्रचार क्यों कर रही हैं। अगर उनमें हिम्मत है तो वह दूसरे एरिया की तरफ आकर दिखाएं। ममता जैन ने कहा कि हालातों को देखकर उन्हें बेहद दुख व तकलीफ है कि एक राष्ट्रीय पार्टी के उम्मीदवारों के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीना जा रहा है। यह सब एक राजनीतिक पार्टी किसानों की आड़ में करवा रही है जो उनके प्रचार से बेहद घबराई हुई है। ममता जौली जैन ने कहा कि पैसा या ओहदा सब कुछ नहीं होता, वह अपनी पार्टी के साथ खड़े हैं, जिसमें जीत या हार कोई इश्यू नहीं है। उन्होंने कहा कि रविवार को उनकी फ्लैक्स को जुझार सिंह नगर में लगाने से कुछ व्यक्ति ने रोक दिया।
ममता जौली जैन ने कहा कि वह वार्ड नंबर 7 से पिछले कई दिनों से प्रचार कर रही हैं तथा लोग उन्हें बहुत स्नेह व समर्थन दे रहे हैं। उन्हें रविवार शाम को एक ही नंबर से 5.15 बजे पहला, 6.15 बजे दूसरा व शाम 7 बजे तीसरा फोन आया जिसमें उन्हें यह धमकी दी गई कि वह भारत नगर में ही प्रचार क्यों कर रही हैं। अगर उनमें हिम्मत है तो वह दूसरे एरिया की तरफ आकर दिखाएं। ममता जैन ने कहा कि हालातों को देखकर उन्हें बेहद दुख व तकलीफ है कि एक राष्ट्रीय पार्टी के उम्मीदवारों के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीना जा रहा है। यह सब एक राजनीतिक पार्टी किसानों की आड़ में करवा रही है जो उनके प्रचार से बेहद घबराई हुई है। ममता जौली जैन ने कहा कि पैसा या ओहदा सब कुछ नहीं होता, वह अपनी पार्टी के साथ खड़े हैं, जिसमें जीत या हार कोई इश्यू नहीं है। उन्होंने कहा कि रविवार को उनकी फ्लैक्स को जुझार सिंह नगर में लगाने से कुछ व्यक्ति ने रोक दिया।
बार-बार अकेले महिला उम्मीदवारों के पोस्टर ही बन रहे टारगेट
रविवार 7 फरवरी को ममता जौली जैन के पोस्टरों पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कैंची चला दी व धमकियां भी दीं, लेकिन इससे पहले बठिंडा में चार अन्य भाजपा महिला उम्मीदवारों के पोस्टरों को अज्ञात व्यक्ति टारगेट बनाकर फाड़ चुके हैं जिसमें बुलेट पर जा रहा एक पगड़ीधारी युवक भी बिरला मिल में सीसीटीवी में कैद हो गया था। इससे पहले 30 जनवरी से लेकर 7 फरवरी तक वार्ड 30 बबीता गुप्ता, वार्ड 29 कंचन जिंदल, वार्ड नंबर 27 में भाजपा उम्मीदवार सरीना गोयल व वार्ड 49 शमां भारती के पोस्टर व फ्लैक्स फाड़े जाने की घटनाएं घट चुकी हैं। इन सभी पांचों पोस्टर फाड़ने की घटनाओं में एक ही समानता है कि यह सभी महिला उम्मीदवार हैं जिनके पोस्टरों को टारगेट किया गया है।
संगरूर में हंगामा:शिक्षा मंत्री की कोठी घेरने पहुंचे बेरोजगारों ने तोड़े बैरिकेड, पुलिस से की धक्कामुक्की; करना पड़ा लाठीचार्ज
संगरूर। पंजाब के शिक्षामंत्री विजयइंद्र सिंगला के गृहक्षेत्र संगरूर में रविवार को हंगामा खड़ा हो गया। यहां मंत्री की कोठी के समक्ष पुलिस ने बेरोजगार TET पास ETT अध्यापकों पर लाठीचार्ज किया है। इससे पहले बेरोजगार अध्यापक बैरिकेड तोड़कर शिक्षा मंत्री की कोठी तक पहुंचे थे। पिछले एक माह से जिला प्रबंधकीय कॉम्पलेक्स के समक्ष पक्के मोर्चे पर बैठे TET पास ETT बेरोजगार आज शिक्षा मंत्री विजयइंद्र सिंगला की कोठी का घेराव करने पहुंचे थे।
प्रदर्शन के मद्देनजर बेशक पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कोठी को जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया, लेकिन बेरोजगार अध्यापकों ने बैरिकेड हटा दिए। इस दौरान पुलिस ने अध्यापकों पर लाठीचार्ज किया और पुलिस व बेरोजगार अध्यापकों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई।
बेरोजगारों ने सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए नारेबाजी की। घटना में दो अध्यापकों को मामूली चोटें भी लगी हैं। अध्यापकों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। इस बारे में कई बार मांगें मानने का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
ये हैं यूनियन की मांगें
- ETT अध्यापकों की पोस्टों के लिए पहल के आधार पर ETT TET पास उम्मीदवारों को मौका जाए।
- 10 हजार ETT अध्यापकों की आसामियों की नई भरती का विज्ञापन जारी किया जाए।
- शिक्षा प्रोवाइडर और वालंटियरों को दिए गए फालतू अंकों की शर्त हटाई जाए।
- हायर एजुकेशन के नंबरों की शर्त हटाई जाए।
- आयु सीमा में छूट दी जाए।
आत्महत्या के मामले में खुलासा:एक करोड़ 22 लाख रु. वापस नहीं कर रहा था कांग्रेसी विधायक का साला, ठेकेदार ने पत्नी और बच्चों के साथ की थी खुदकुशी
फरीदकोट। पंजाब के फरीदकोट में बिजली के ठेकेदार द्वारा पत्नी और बच्चों को गोली मारकर खुदकुशी कर लिए जाने के मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस ने कांग्रेस विधायक के साले को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में नामजद किया है। पुलिस ने यह केस मृतक ठेकेदार कर्ण कटारिया के सुसाइड नोट और उसके भाई अंकित कटारिया के बयान के आधार पर दर्ज किया है।
बता दें कि शनिवार को फरीदकोट में बिजली के ठेकेदार कर्ण कटारिया ने पत्नी और दो बच्चों को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली थी। इस घटना में कर्ण कटारिया, उसकी बेटी और बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि उसकी पत्नी शीनम कटारिया को लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
पुलिस को दी शिकायत में कर्ण कटारिया के छोटे भाई अंकित कटारिया ने बताया कि उनके पास ट्रक यूनियन गिद्दड़बाहा के फसलों की लिफ्टिंग के ठेके थे। मुक्तसर निवासी डिंपी विनायक का उनके सारे कामों में दखल था और वह उनसे उगाही करता था। पिछले और इस सीजन के दौरान वह उनसे एक करोड़ 22 लाख रुपए ले गया। इसी तरह बिजली के काम में भी वह उनसे जबरन वसूली कर रहा था और दावा करता था कि इस पैसे में विधायक का भी हिस्सा है।
अंकित के अनुसार जब भी डिंपी से पैसे वापस मांगे तो उसने राजनीतिक जोर की वजह से पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। इस कारण कर्ण परेशान रहने लग गया। दो दिन पहले डिंपी ने उसके भाई से कहा था कि पैसे तो वापस नहीं मिलेंगे, तू खुदकुशी कर ले। घटना वाले दिन रात के समय भी डिंपी ने फोन करके परेशान किया था, इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। सुसाइड नोट के साथ कर्ण कटारिया ने शपथ पत्र पर अपनी सारी अच-अचल जायदाद का मालिक अपने छोटे भाई अंकित को घोषित किया है। साथ ही लेन-देन के विवरण की भी जानकारी दी है।
मृतक पर हत्या और इरादा-ए-कत्ल की धारा में केस दर्ज
उधर थाना कोतवाली पुलिस ने पत्नी व दोनों बच्चों की हत्या करने वाले कर्ण कटारिया (मृतक) के खिलाफ भी हत्या व इरादा ए कत्ल की धाराओं के तहत अलग केस दर्ज किया है। कर्ण कटारिया पर आरोप है कि उसने अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर से पत्नी व दोनों बच्चों की हत्या करने की मंशा से फायर किए और बाद में खुद को भी गोली मार ली।
नगर निगम चुनावों में वार्ड नंबर 42 से आम आदमा पार्टी के उम्मीदवार सुखचरण सिंह बराड़ को लोगों का भारी समर्थन
बठिंडा। नगर निगम चुनावों में वार्ड नंबर 42 से आम आदमा पार्टी के उम्मीदवार सुखचरण सिंह बराड़ को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। आम आदमी पार्टी नगर निगम चुनावों में कांग्रेस व अकाली दल को विभिन्न वार्ड में कड़ी टक्कर दे रही है। वही वार्ड नंबर 42 से चुनाव मैदान में उतरे डा. सुखचरण सिंह बराड़ का कहना है कि नगर निगम चुनाव में नौजवान वर्ग, महिलाओं व आम नागरिक तबदीली के लिए काम कर रहे हैं। इस बात बदल के चलते नगर निगम चुनावों में अधिकतर सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे व नगर निगम में उनका मेयर बनेगा। विधानसभा चुनावों से पहले भी राजनीति दल भ्रम फैला रहे थे कि आप के उम्मीदवार जीत हासिल नहीं करेंगे लेकिन लोगों ने आम आदमा पार्टी के पक्ष में भारी मतदान कर पूरी स्थिति को ही बदल दिया था। वही बदल की आंधी नगर निगम चुनाव में चल रही है। चुनाव प्रचार के दौरान नौजवान वर्ग व महिलाएं भारी तादाद में घरों से बाहर आ रही है व आप को जीत दिलवाने के लिए दिन रात काम कर रही है। वार्ड नंबर 42 में विरोधी दलों ने भी कहना शुरू कर दिया है कि आप के उम्मीदवार कड़ी टक्कर दे रहे हैं। लोग सत्ताधारी दल की गुंडागर्दी से परेशान है व खुलकर कुछ कहने से डर रहे हैं लेकिन अंदरखाते वह बठिंडा नगर निगम में बड़ा बदलाव लाने का फैसला कर चुके हैं व उन्हें वार्ड में भारी मतों से जीत हासिल होगी। डा. सुखचण सिंह बराड़ समाज सेवी होने के साथ विभिन्न संगठनों में जिम्मेवारी निभा रहे हैं व उनका इलाके में अच्छा रसुख है व लोग उन्हें पसंद करते हैं। लोगों में अच्छी पैठ होने के साथ एक इमानदार समाज सेवी व डाक्टर होने के चलते लोग उनके पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
फिलहाल डा. सुखचरण सिंह बराड़ की चुनाव प्रचार मुहिम ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। वार्ड में गली-मुहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगने के साथ चुनाव के बाद इलाके की नुहार बदलने का वायदे किए जा रहे हैं। नौजवानों के दिलो की धड़कन बन चुके डा. सुखचरण सिंह बराड़ के पक्ष में इलाके के लोग सुबह से देर सांय तक चुनाव कर रहे हैं। डा. सुखचरण सिंह बराड़ ने वार्ड में आयोजित बैठक के दौरान वायदा किया कि इलाके में सबसे बड़ी समस्या सीवरेज, सड़क व पानी की है। वही इलाके में नौजवानों को रोजगार देने के लिए तेजी से काम किया जाएगा। नगर निगम में ही ऐसे साधन पैदे किए जाएंगे जिससे नौजवानों को रोजगार मिले। वही जरूरतमंद बच्चों को बेहतर निशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था की जाएगी ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सरकारी स्कूलों को मार्डन स्कूलों में तबदील करने के साथ वहां पढने वाले बच्चों को वर्दी से लेकर कापी-किताबे व अन्य जरूरी साजों सामान फ्री में दिया जाएगा।
उक्त सभी वायदों को चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि अकाली दल व कांग्रेस के समय में नीले कार्ड सिर्फ राजनीतिक दलों के चेहतों के बने जबकि जरूरतमंद परिवार को आज भी राशन व पेंशन नहीं मिल रही है। आम आदमी पार्टी लोगों की इन तमाम समस्याओं का पहल के आधार पर हल करेगी। उन्होंने वायदा किया कि आप जो कहती है उसे करके दिखाती है। दिल्ली में तमाम विरोध के बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के किए सभी वायदों को पूरा किया। लोगों के जीवन स्तर में सुधाार लेकर आए। रोजमर्जा की चीजों को सस्ता किया। बिजली-पानी-सीवरेज के बिलों को माफ किया। वर्तमान में बठिंडा नगर निगम इंकम बढाने के दूसरे साधनों की तलाश करने की बजाय आम लोगों पर टैक्सों का बोझ डाल रहा है। अकाली दल से लेकर कांग्रेस ने हर पांच साल बाद नगर कौंसिल व अब नगर निगम में राज किया लेकिन व्यवस्था में आज तक तबदीली नहीं लाई गई है। लोगों को 20 से 30 हजार रुपए तक के पानी व सीवरेज के बिल भेजे जा रहे हैं। कई इलाकों में सीवरेज डले एक साल भी नहीं हुआ है लेकिन उन्हें पिछले पांच साल से सीवरेज व पानी के बिल बनाकर दिए जा रहे हैं। यही हालत बिजली बिलों व हाउस टैक्स को लेकर है। इन तमाम टैक्सों से लोगों को राहत दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह आम आदमा पार्टी पर विश्वास कर उन्हें विजयी बनाए। उन्होंने जो वायदे उनके साथ किए है उन सभी को पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में आम आदमा पार्टी के पक्ष में हवा चल रही है। लोग कांग्रेस के झूठे वायदों व अकाली दल की हवाई बातों पर विश्वास नहीं कर रहे हैं व तीसरे विकल्प की तलाश कर रहे हैं। वर्तमान में लोगों के सामने तीसरा विकल्प आप है जिसका नगर निगम में मेयर बनने जा रहा है। बठिंडा में पहले आप अपना मेयर बनाएंगी व इसके बाद साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में आप की सरकार बनेगी। इसमें बठिंडा को विकसित, व्यवस्थित व तरक्की की राह पर चलने वाले शहर बनाया जाएगा। शुक्रवार को डा. सुखचरण सिंह बराड़ के पक्ष में एक दर्जन से अधिक जनसभाएं विभिन्न गलियों में आयोजित की गई वही सुबह डोर टू डोर मुहिम भी चलाई जिसमें लोगों ने उन्हें भारी समर्थन देकर जीताने का वायदा किया।
ਚੋਣ ਨਿਸ਼ਾਨ ਟੇਬਲ ਤੇ ਚੋਣ ਲੜ ਰਹੀ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 31 ਦੀ ਆਜ਼ਾਦ ਉਮੀਦਵਾਰ ਬੀਬਾ ਰਾਜਪਾਲ ਕੌਰ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਸਮਰਥਨ
- ਲਾਵਾਰਿਸ ਜਾਨਵਰਾਂ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਤੋ ਲੈ ਕੇ ਸੀਵਰੇਜ , ਪਾਣੀ ਅਤੇ ਸੜਕਾਂ ਦੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨੂੰ ਕਰਣਗੇ ਪਹਿਲ ਦੇ ਆਧਾਰ ਉੱਤੇ ਹੱਲ - ਰਾਜਪਾਲ ਕੌਰ
ਬਠਿੰਡਾ । ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਬਠਿੰਡੇ ਦੇ ਵਾਰਡ ਉੱਤੇ 31 ਵਲੋਂ ਆਜ਼ਾਦ ਉਮੀਦਵਾਰ ਬੀਬਾ ਰਾਜਪਾਲ ਕੌਰ ਨੂੰ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਚੋਣ ਨਿਸ਼ਾਨ ਟੇਬਲ ਮਿਲਿਆ ਹੈ । ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਬੀਬਾ ਰਾਜਪਾਲ ਕੌਰ ਦੇ ਪੱਖ ਵਿੱਚ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਕੁਲਦੀਪ ਟੋਨੀ ਨੇ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਤਦਾਨ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਚੋਣ ਨਿਸ਼ਾਨ ਟੇਬਲ ਦਾ ਬਟਨ ਦਬਾ ਕੇ ਬੀਬਾ ਰਾਜਪਾਲ ਕੌਰ ਨੂੰ ਜੇਤੂ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ।
ਬੀਬਾ ਰਾਜਪਾਲ ਕੌਰ ਨੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸਹਿਯੋਗ ਲਈ ਅਭਾਰ ਜਤਾਇਆ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਾਰਡ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਸਮਰਥਨ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਕੁਲਦੀਪ ਟੋਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੀਬਾ ਰਾਜਪਾਲ ਕੌਰ ਵਾਰਡ ਚ ਭਾਰੀ ਮਤਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਜਿੱਤ ਹਾਸਲ ਕਰੇਗੀ । ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ , ਸੀਵਰੇਜ , ਸਡ਼ਕਾਂ , ਸਟਰੀਟ ਲਾਇਟ , ਕੰਮਿਊਨਿਟੀ ਸੇਂਟਰ ਬਣਾਉਣਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਅਗੇਤ ਰਹੇਗੀ ਉਹੀ ਜਰੂਰਤਮੰਦ ਬੱਚੀਆਂ ਲਈ ਸਕੂਲ , ਬੁਜੁਰਗ ਅਤੇ ਵਿਧਵਾ ਪੇਂਸ਼ਨ ਹਰ ਵਿਅਕਤੀ ਤੱਕ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਭੇਦਭਾਵ ਦੇ ਪਹੁੰਚਾਣ ਦੀ ਵਿਵਸਥਾ ਕਰਾਗੇ । ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਲਾਵਾਰਿਸ ਜਾਨਵਰਾਂ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਹੱਲ ਕਰਣ ਲਈ ਪਹਿਲ ਦੇ ਆਧਾਰ ਉੱਤੇ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਬੀਬਾ ਰਾਜਪਾਲ ਕੌਰ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਮਤਾਂ ਵਲੋਂ ਜਿੱਤ ਦਿਲਵਾਨੇ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਨਿਗਮ ਵਿੱਚ ਜਾਂਦੇ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਾਰੇ ਸਮਸਿਆਵਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਛੇ ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਅੰਦਰ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ।
चुनाव निशान टेबल से चुनाव लड़ रही वार्ड नंबर 31 की आजाद उम्मीदवार बीबा राजपाल कौर को भारी समर्थन
-लावारिस जानवरों की समस्या से लेकर सीवरेज, पानी व सड़कों की दिक्कत को करेंगे पहल के आधार पर हल-राजपाल कौर
बठिंडा। नगर निगम बठिंडा के वार्ड पर 31 से आजाद उम्मीदवार बीबा राजपाल कौर को चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव निशान टेबल मिला है। रविवार को बीबा राजपाल कौर के पक्ष में समाज सेवी कुलदीप टोनी ने चुनाव प्रचार किया व लोगों को मतदान वाले दिन चुनाव निशान टेबल का बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की।
बीबा राजपाल कौर ने इलाके के लोगों की तरफ से किए जा रहे सहयोग के लिए अभार जताया वही कहा कि वार्ड में लोगों की तरफ से उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है। वही समाज सेवी कुलदीप टोनी ने कहा कि बीबा राजपाल कौर वार्ड से भारी मतों के साथ जीत हासिल करेगी। इलाके में पानी, सीवरेज, सड़के, स्ट्रीट लाइट, कम्यूनिटी सेंटर बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी वही जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल, बुजुर्ग व विधवा पेंशन हर व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचाने की व्यवस्था करेगे। शहर में लावारिस जानवरों की समस्या हल करने के लिए पहल के आधार पर काम किया जाएगा। उन्होंने लोगों से बीबा राजपाल कौर को भारी मतों से जीत दिलवाने की अपील की वही वायदा किया कि निगम में जाते ही लोगों की सभी समस्याओं का हल छह माह के अंदर करवाया जाएगा।
रामा मंडी के वार्ड नं 4 में विक्की कुमार ने किया डोर टू डोर प्रचार, मुहिम को मिल रहा भारी समर्थन
रामा मंडी,7 फरवरी .वार्ड नं 4 से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विक्की कुमार के द्वारा डोर टू डोर प्रचार किया गया इस मौके पर लखविंदर सिंह लक्की प्रधान यूथ कांग्रेस जिला बठिंडा देहाती,यूथ हल्का प्रधान पिंदर चहल और गांव पक्का से पंचायत सदस्य प्रिथी विशेष रूप से उनके साथ मौजूद रहे वहीं गांव कन्क्वाल के सरपंच बूटा सिंह और सीनियर कांग्रेस नेता रामकृष्ण कांगड़ा पिछले कई दिनों से विक्की कुमार के लिए प्रचार कर रहे हैं।विक्की कुमार के इस डोर टू डोर चुनावी प्रचार ने बडी चुनावी रैली का रूप धारण कर लिया और सैंकड़ों की संख्या में वार्ड निवासी उनके प्रचार में शामिल हुए।पत्रकारों से बातचीत करते हुए विक्की कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार के द्वारा पिछले चार सालों से लगातार विकास कार्य करवाये गए हैं जिनके आधार पर ही जनता से वोट मांग रहे हैं।उन्होंने कहा कि यदि वार्ड निवासी उन्हें चुनावों में जीत दिलवाकर नगर कौंसिल तक पहुंचाते हैं तो उनके द्वारा वार्ड के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और लोगों को किसी भी प्रकार की किसी समस्या का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
कैप्शन.अपने समर्थकों के साथ अभियान की शुरुआत करते विक्की कुमार और कांग्रेस नेता।
गर्वमेंट एडिड कालेज रिटायर्ड टीचर्स एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर वित्तमंत्री बादल से की मुलाकात
-पत्र सौंपकर लंबित पेंशन व मासिक भत्ते को बिना किसी देरी से शुरू करने की रखी मांग
बठिंडा. आज रविवार को बठिंडा में गर्वमेंट एडिड कालेज रिटायर्ड टीचर्स एसोसिएशन की तरफ से मनप्रीत सिंह बादल वित्त मंत्री पंजाब सरकार को अपनी चिरलंबित पेंशन की मांग संबंधी मांगपत्र दिया गया। प्रो. सुखदेव सिंह हुंडल, प्रधान पंजाब एडिड कालेज रिटायर्ड इंप्लाइज, प्रो. रजनीश कुमार, प्रधान डीएवी कालेज रिटायर्ड टीचर्स एसोसिएशन व प्रो. एनके गोसाई, प्रेस सचिव डीएवी कालेज रिटायर्ड टीचर्स एसोसिएशन ने पेंशन केस संबंध विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 1999 में विधानसभा में सरकारी सहायता प्राप्त कालेजों के मुलाजिमों को पेंशन देने का एक्ट पास किया व गवर्नर पंजाब ने इसको मंजूरी भी दी।
मगर 2012 में तर्कहीन व झूठे बहाने लगाकर इस एक्ट को निरस्त कर दिया। मजबूरी में अध्यापक पेंशन प्राप्ती के लिए पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट व बाद में माननीय सुप्रीम कोर्ट में गए। 2015 जुलाई में किए गए केस में तरकिबन साढ़े पांच साल बीत जाने के बाद भी इसक केस की एक भी बार सुनवाई नहीं हुई। अब तक तरकीबन पेंशन के इंतजार में 500 के करीब रिटायर्ड मुलाजिम स्वर्ग सिधार चुके है।
वर्णनीय है कि भारत के 19 प्रांत इस वर्ग को पेंशन लाभ दे चुके हैं। रिटायर्ड अध्यापकों व मुलाजिमों ने पूरजोर मांग की उनको हरियाणा की तर्ज पर मासिक भत्ता दिया जाए ताकि वह अपना बुढ़ापा आराम से गुजार सके। बताने योग्य है पडोसी राज्य हरियाणा गोवर्मेंट एडीड कालेजों के रिटायर्ड मुलाजिमों को पिछले कई वर्षों से पेंशन लाभ दे रहा है। जो मुलाजिम पेंशन स्कीम के अंतर्गत नहीं आए उनको मासिक भत्ता दिया जा रहा है। यही मांग पंजाब के एडिड कालेजों के रिटायर्ड मुलाजिमों की है। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने अपने संबोधन में अध्यापकों द्वारा समाज में डाले जा रहे योगदान की तारीफ की व आश्वासन दिया कि वह आने वाले दिनों में इस मांग पर हमदर्दी पूर्वक विचार करेंगे। इस अवसर पर बठिंडा के अलावा जालंधर, मोगा, जगराव, अबोहर, इत्यादि स्थानों के रिटायर्ड अध्यापक व मुलाजिम हाजिर थे।
फोटो सहित-बीटीडी- 16 व 17- वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को मांगपत्र सौंपते प्रो. एनके गोसाई व प्रो. सुखदेव सिंह हुंडल व प्रो. रजनीश कुमार। वही समागम में हाजिर गणमान्य रिटायर्ड अध्यापकों को संबोधित करते।
वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने वार्ड नंबर 33 से नेहा जिंदल के पक्ष में किया चुनाव प्रचार
-रैली में बोले मनप्रीत-विकास के आधार पर उम्मीदवार वार्ड से विजयी होगी, विकास के लिए फंड की नहीं आने दी जाएगी कमी
बठिंडा। शहर के प्रमुख समाज सेवी व कांग्रेसी नेता मनोज जिंदल की पुत्रवधू नेहा जिंदल वार्ड नंबर 33 से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही है। नेहा जिंदल के पक्ष में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने चुनाव रैली कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि समाज सेवी नेहा जिंदल का आम लोगों के साथ सीधा संपर्क है जिसमें लोग उन्हें पसंद करते है। वही उनकी पुत्रवधू व कांग्रेस की उम्मीदवार नेहा जिंदल के पक्ष में इलाके में मुहिम चल रही है जिसके चलते कांग्रेस वार्ड नंबर 33 से भारी मतों से विजयी होगी। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलवाया कि नगर निगम में कांग्रेस का मेयर बनने जा रहा है वही साल 2022 में राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। वार्ड में विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। चुनाव में जो वायदे लोगों से किए है उन्हें पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा। वार्ड नंबर 33 से कांग्रेस की उम्मीदवार नेहा जिंदल ने कहा कि नगर निगम चुनावों में उतरने का मुख्य मकसद जरूरतमंद लोगों की हर समय सेवा करना व उन्हें हरसंभव सहयोग देने के साथ वार्ड का हरपक्ष से विकास करवाना है। इलाके के लोग उनके साथ खड़े है व चुनाव में भारी मतो से उन्हें विजयी बनाकर नगर निगम में भेजेंगे।
इस दौरान उन्होंने ऐसे लोगों की सहायता करने का संकल्प लिया। इस
दौरान समाज सेवी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जिंदल ने उनका भरपूर सहयोग दिया व
कोरोना काल में दिन रात एक कर लोगों की तन, मन व धन से
सेवा की। इसके बाद उन्होंने तय किया कि वह अपने इलाके के लोगों की सेवा के लिए
राजनीति में उतरकर काम करेगी। वर्तमान में वार्ड में लोगों का उन्हें भरपूर सहयोग
मिल रहा है। पिछले चार साल में इलाके की हर छोटी व बड़ी समस्या को हल करवाने के
लिए उन्होंने प्रयास किए व आज उनके वार्ड में हर तरह की सुविधा दी गई है।
इसमें वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के साथ जयजीत सिंह जौहल ने
उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जिससे वह लोगों की समस्याओं को हल करवाने में सफल रहे।
उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में लोगों की तरफ से मिल रहे भरपूर सहयोग के बल पर
वह जीत हासिल करेंगे। वही कांग्रेस नेता व समाज सेवी मनोज जिंदल ने कहा कि इस बार
के नगर निगम चुनाव कांग्रेस विकास के आधार पर लड़ रही है। पिछले दस साल के शासन
में अकाली दल ने सिर्फ नींव पत्थर रहे लेकिन कांग्रेस सरकार ने सभी योजनाओं को अमली
जामा पहनाया। शहर में सीवरेज की समस्या, पानी की
निकासी एक ऐसा मुद्दा था जिसमें अकाली सरकार ने हाथ खड़े कर दिए थे व उनके नेता
कहने लगे थे कि इसका हल हो नहीं सकता है लेकिन वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने
निगम अधिकारियों व सीवरेज बोर्ड के अमले के साथ मिलकर इस विकराल समस्या को हल
करवाया।
आज बरसात होने के कुछ समय बाद ही पानी शहर से बाहर निकाल दिय़ा जाता
है। लाइन पार इलाके के लोगों की बड़ी मांग थी कि शहर के संजय नगर, अमरपुरा
बस्ती व नरुआना रोड के लोगों को रेलवे लाइन की क्रांसिंग के दौरान परेशानी होती है
इसमें दिन रात एक कर कांग्रेस सरकार ने अब तक के सबसे बड़ी ओवरब्रिज को मंजूरी दी
व दिन रात एक कर मंजूरी दिलवाकर काम शुरू करवाया। रिंग रोड को पूरा करवाने का काम
तेजी से हो रहा है वही स्लैज कैरियर व ड्रेम सिस्टम को पूरा करवाय़ा जा रहा है। शहर
में हर गली मुहल्ले में स्पाट सड़के बनी वही हर घर में साफ पानी व बेहतर सीवरेज
सुविधा दी जा रही है। इन तमाम विकास कार्य का नतीजा है कि बठिंडा के लोग इस बार
नगर निगम की सभी सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को विजयी बनाकर उनका मेयर बनाने जा
रहे हैं। उन्होंने वायदा किया कि चुनाव के बाद
इलाके को शहर का सबसे विकसित वार्ड बनाने के लिए दिन रात एक कर काम किया जाएगा।
दूसरे उम्मीदवारों के मुकाबले सबसे पहले तेज
प्रचार करने वाली नेहा जिंदल को इलाके के हर वर्ग से उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा
है। महिला शक्ति के तौर पर उभरी नेहा जिंदल को गणेशा बस्ती, आजाद नगर व प्रजापत कालोनी व नामदेव रोड में
महिलाओं ने जबरदस्त हुंकारा दिया है। यही नहीं हर वर्ग के लोग उनकी वाक्यशैली से
प्रभावित होकर पसंद कर रहे हैं। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने खुद नेहा को
उत्साहित करते कहा कि वह चुनाव प्रचार में सबसे आगे हैं व उनकी जीत निश्चित है।
इलाके के लोग उन्हें भावी डिप्टी मेयर के तौर पर देख रहे हैं। उनका कहना है कि नगर
निगम में पहुंचने के बाद उनकी लंबे समय से लटकी आ रही समस्याओं को हल करवाने में
वह सक्षम है। वही समाज सेवी मनोज जिंदल ने लाकडाउन के दौरान इलाके के हर वर्ग की
दिन रात एक कर जिस तरह से सेवा की उससे भी इलाके केे लोग काफी प्रभावित है व उन्हें
विश्वास है कि चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नेहा जिंदल उनके दुख सुख में खड़ी
होकर उनके इलाके की समस्याओं को हर करेंगे।
वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने किया शहर में 14 स्थानों पर उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार, विकास के मुद्दे पर लोगों का मिल रहा भारी समर्थन-मनप्रीत बादल
बठिंडा। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने रविवार को बठिंडा में नगर निगम चुनावों को लेकर उम्मीदवारों के पक्ष में तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शहर में विभिन्न वार्डों में 14 स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करने के साथ बैठकों में वर्करों से बात की। मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि शहर में कांग्रेस के पक्ष में माहौल चल रहा है। इसमें स्थिति कांग्रेसी उम्मीदवारों के पक्ष में है व उनका मेयर नगर निगम में बनना लगभग तय है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकमात्र मुद्दा विकास को लेकर प्रचार कर रही है। शहर के लोग पिछले चार साल में कांग्रेस की तरफ से हर वर्ग को साथ लेकर चलने व उनकी समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाने की नीति से खुश है। शहर का हर मुहल्ला आज विकास के मुद्दे पर अव्वल है यही कारण है कि लोग नगर निगम चुनावों में कांग्रेस को विजयी बनाकर उनके कार्यों पर मोहर लगाने का काम करेगें। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने रविवार को हाउस फैड कालोनी, गुरु नानक पुरा वैटनरी अस्पताल के पास, मंदिर कालोनी, कोठा अमरपुरा, गणेश नगर, सिरकी बाजार, गुरु तेदबहादुर नगर, बसंत बिहार में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। वही देर साय तक वह शहर में बसंत बिहार, मुलतानिया रोड, बाबा दीप सिंह नगर, पावर हाउस रोड में भी लोगों से मिलेंगे व उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
बठिंडा में वार्ड 14 में ढोल की थाप पर भाजपा ने किया चुनाव प्रचार, सुखपाल सरा ने कहा- भाजपा का मेयर बनाएंगे लोग
बठिंडा। नगर निगम के चुनाव नजदीक आते ही भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया है। जिसके चलते ढोल की थाप पर वार्ड नंबर 14 मॉडल टाउन इलाके में भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरा की से उम्मीदवार वीर पहोनिया के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे।
सुखपाल सरां ने कहा कि पंजाब में डर का माहौल बना कर दहशत पैदा की जा रही है, व लोगों उसका जवाब वोटों के माध्यम से भाजपा को नगर निगम में बहुमत देकर देंगे। भाजपा का मेयर निश्चित तौर पर बनाएंगे,सरा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से पिछले 4 सालों में घपले करने की झड़ी लगा दी,व लोगों को पुलिस केस के माध्यम से डराने की कोशिश की जा रही है। जिसे भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी व हर शहरवासी का डटकर सहयोग करेंगे।
खबर एक नजर में देखे
लेबल
- @Punjabkasachepaper
- @Punjabkasachepaper* #Bathinda News* *punjab News*
- #Bathinda News
- #E-PaperPunjab#bathinda#ambalaNews
- #punjabkasachepaper
- अपराध समाचार
- गणतंत्र दिवस समारोह
- गुड ईवनिंग
- डीसी बठिंडा
- पंजाबी खबरे
- संक्षेप
- संपादकीय
- सभार-दैनिक जागरण
- समाचार
- A MiG 21 Bison Aircraft Of IAF Was Involved In A Fatal Accident
- According To Sources
- Ayodhya Ram Mandir Donation
- Bathinda News
- Bharat Bandh Punjab Live Updtae:
- Captain Amrinder Singh Invites Navjot Sidhu To Meet At Lunch Tomorrow In Presence Of Harish Rawat
- city the statement of farmer leader rakesh tikait is scaring people of delhi and ncr
- corona case in bathinda punjab
- corona vaccination
- Coronavirus (COVID-19)
- CoronaVirus New Strain:
- Covid-19 Update
- delhi
- E-Paper Punjab ka sach
- every-agency-shellar-too-full-of-paddy
- IMPORTENT NO.
- jalandhar-city-in-superstitions-a-minor-married-to-young-girl
- Ludhiana GST Scam
- ludhiana-aap-supporter-advocates-will-join-mahapanchayat-in-baghapurana
- ludhiana-six-landlords-arrested-for-not-getting-verification-in-ludhiana
- new-delhi
- Punjab Coronavirus Alert:
- punjab/bhatinda-59-thousand-403-patients-underwent-treatment-of-rs-98-crore-89-lakh-in-18-months
- punjab/bhatinda-use-water-sparingly-and-naharbandi-from-today-in-bathinda
- punjab/chandigarh-all-educational-institutions-remain-closed-till-march-31-in-punjab-causes-of-increasing-cases-of-corona-21478492.html
- Punjabvaccination
- Rajasthan's Jaipur Private Hospital Rape Case Update | Crime Against Women In Rajasthan
- RSS
- shiv-sena-punjab
पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज
हर बीमारी में रामबाण साबित होती है इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा
फ़ॉलोअर
संपर्क करे-
Popular Posts
-
- पटियाला से आकर बीजेपी नेता गुरतेज ढिल्लों ने पकड़ा बठिंडा के किसानों का हाथ, पुराना अवॉर्ड रद्द कर दोबारा अवॉर्ड पास करके पर्याप्त मुआ...
-
-
Τα Καλύτερα Online Casino: Βήματα εγγραφής για Έλληνες παίκτες - Τα Καλύτερα Online Casino: Πρακτικός Οδηγός για Έλληνες Παίκτες Πώς να επιλέξετε το κατάλληλο online casino Η επιλογή του σωστού καζίνο δεν είναι απλώς θέμ...4 हफ़्ते पहले
-
उत्तरांचल की महान लोक कला - पर्वतीय क्षेत्र में महिलाओं द्वारा विविध अवसरों पर नित्य प्रति के साज-सामान से विभन्न अलंकरणों को गैरिक पष्टभूमि पर इस प्रकार से उकेरा जाता है कि अच्छा भला...15 वर्ष पहले
-
देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।
हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा
संपर्क करे-




























