बठिंडा. बठिंडा नगर निगम चुनावों के लिए बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया संपन्न हो गई। इसमें भारतीय जनता पार्टी ने 50 वार्डों में से 43 पर अपने उम्मीदवार उतारे जबकि सात वार्डों में वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इसमें वार्ड नंबर 19,23,25,30,36,46,47,50 शामिल है। बुधवार तक भाजपा बठिंडा के विधानसभा बठिंडा शहरी के नगर निगम के 50 वार्डों में 43 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। जिला प्रधान विनोद बिंट्टा ने बताया कि अब तक 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी परन्तु वार्ड नंबर 15 से पुष्पा देवी, वार्ड नंबर 17 से राज कुमार, वार्ड नंबर 22 से सुरोजना देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बाकी रहते 19,23,25,30,36,46,47,50 वार्डो में किसी भी उम्मीदवार को टिकट नहीं दी गई है। यह जानकारी जिला महामंत्री उमेश शर्मा ने दी।
जेल में बंद राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरी इंडस्ट्री:सलमान खान, अजय देवगन,
वरुण ने दी आर्थिक मदद, मैनेजर बोले- कल मिल सकती है जमानत
-
9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस केस में सरेंडर के बाद से एक्टर राजपाल यादव तिहाड़
जेल में बंद हैं। एक्टर इन दिनों आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और उनके पास
लौ...
7 घंटे पहले

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें