बुधवार, 17 मार्च 2021

एंटीलिया केस:महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को हटाया, 1987 बैच के IPS अफसर हेमंत नागराले बने नए कमिश्नर


मुंबई।
देशभर में सुर्खियां बने एंटीलिया केस में महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह हेमंत नागराले को मुंबई का नया कमिश्नर बनाया गया है। वे 1987 बैच के IPS अफसर हैं। कमिश्नर पद से हटाने के बाद परमबीर सिंह को गृह रक्षक दल का DG बनाया गया है। वहीं, नागराले के कमिश्नर बन जाने पर रजनीश सेठ को महाराष्ट्र के DGP पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
हेमंत नागराले 1987 बैच के IPS अफसर हैं। वे अब तक महाराष्ट्र के DGP के तौर पर तैनात थे।
हेमंत नागराले 1987 बैच के IPS अफसर हैं। वे अब तक महाराष्ट्र के DGP के तौर पर तैनात थे।

इन वजहों से चर्चा में रहे हेमंत नागराले

  • नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त रहने के दौरान 2017 में वाशी के बैंक ऑफ बड़ौदा में हुई चोरी का केस सिर्फ दो दिन में सॉल्व किया था।
  • पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के प्रोग्राम के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था के लिए सरकार ने उन्हें सम्मानित किया था।
  • नागराले ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त एक्शन लेने के लिए भी जाने जाते हैं।
  • विधान परिषद की मंजूरी न लेते हुए उन्होंने शेकाप पार्टी के विधायक जयंत पाटिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, इसके बाद 2018 में उन्हें सस्पेंड भी किया गया था।
  • रायगढ़ जिला मध्यवर्ती कोऑपरेटिव बैंक के कर्ज वसूली मामले में भी बैंक के अध्यक्ष और संचालक के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश हेमंत नागराले ने ही दिया था।

विवादित रहे मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर
परवबीर 1988 बैंच के IPS अफसर हैं। माना जाता है कि उन्हें अंडरवर्ल्ड की गहरी समझ है। वे इससे पहले ठाणे के पुलिस कमिश्नर और ACB महानिदेशक भी रह चुके हैं। मुंबई कमिश्नर पद पर रहते परमबीर सिंह ने बताया था कि पैसे देकर TMC बढ़ाते हैं। इसमें उन्होंने तीन चैनलों के शामिल होने की बात कही थी। उस समय उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपब्लिक टीवी का नाम भी लिया था। उनके मुताबिक, रिपब्लिक टीवी ने TRP सिस्टम से छेड़छाड़ की थी। इसके बाद रिपब्लिक ने कमिश्नर के बयान को गलत बताया था।

मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह को गृह रक्षक दल का DG बनाया गया है।
मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह को गृह रक्षक दल का DG बनाया गया है।

सुशांत डेथ केस में भी परमबीर पर सवाल उठे
एक्टर सुशांत सिह राजपूत की मौत के मामले को लेकर भी परमबीर पर उंगलियां उठी थीं। मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा (वर्तमान में मध्य प्रदेश के भोपाल से सांसद) को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त हेमंत करकरे STF चीफ थे, लेकिन जांच की जिम्मेदारी STF के तत्कालीन ADG परमबीर सिंह के ऊपर थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

खबर एक नजर में देखे

लेबल

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज
हर बीमारी में रामबाण साबित होती है इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

फ़ॉलोअर

संपर्क करे-

Haridutt Joshi. Punjab Ka Sach NEWSPAPER, News website. Shop NO 1 santpura Road Bathinda/9855285033, 01645012033 Punjab Ka Sach www.punjabkasach.com

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।
हरिदत्त जोशी, मुख्य संपादक, contect-9855285033

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा
संपर्क करे-

Amazon पर करे भारी डिस्काउंट के साथ खरीदारी

google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0

यह ब्लॉग खोजें

Bathinda Leading NewsPaper

E-Paper Punjab Ka Sach 10 April 2025

HOME PAGE