बुधवार, 17 मार्च 2021

कोरोना देश में:एक ही दिन में करीब 29 हजार केस आए, बीते 94 दिन में ये सबसे ज्यादा, नए संक्रमितों में सबसे ज्यादा 18 हजार महाराष्ट्र में

 


नई दिल्ली।
 देश में मंगलवार को 28,869 कोरोना पॉजिटिव मिले। 17,746 ठीक हो गए और 187 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 10,935 की बढ़ोतरी हुई। नए संक्रमितों का आंकड़ा करीब तीन महीने पीछे चला गया है। इससे ज्यादा 30,354 केस 12 दिसंबर को आए थे। मंगलवार को नए संक्रमितों में सबसे ज्यादा 17,864 मरीज सिर्फ महाराष्ट्र में ही मिले।

देश में अब तक कुल 1 करोड़ 14 लाख 38 हजार 464 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 10 लाख 43 हजार 337 ठीक हुए हैं। 1 लाख 59 हजार 79 ने जान गंवाई है, जबकि 2 लाख 31 हजार 335 का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • 24 घंटे में 28,903 नए कोरोना के मामले में 71.10% केस महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में सामने आए हैं।
  • भारत में कुल एक्टिव केस 2.34 लाख है। महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में ही 76.4% एक्टिव केस हैं। इनमें अकेले महाराष्ट्र में 60% कोरोना के मामले हैं।
  • देश के 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। इनमें असम, आंध्रप्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, लक्ष्यदीप, सिक्किम, मेघालय, दादर और नगर हवेली, दमन दीव, नागालैंड, त्रिपुरा, लद्दाख, मणिपुर, मिजोरम, अंडमान और निकोबार आइसलैंड और अरूणाचल प्रदेश शामिल हैं।
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप गांधी का बुधवार को निधन हो गया। मंगलवार को गांधी कोरोना पॉजिटिव हुए थे और उनका दिल्ली के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाली गांधी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 2003 से 2004 तक शिपिंग मिनिस्टर थे।
  • मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में बुधवार से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल, खरगोन में रात 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेंगे। इन शहरों में कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं रहेगी, लेकिन व्यापारियों को बाजार अनिवार्य रूप से बंद करना होगा।
  • गुजरात में अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में नाइट कर्फ्यू को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि गुजरात के इन शहरों में पहले से ही नाइट कर्फ्यू लगा हुआ था, लेकिन इसका समय रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक था।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों में कोरोना से बने हालात और वैक्सीनेशन पर बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बात करेंगे। यह मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इस बीच कुछ राज्यों में संक्रमण बढ़ने के बाद केंद्र ने वैक्सीनेशन की कवायद तेज कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

खबर एक नजर में देखे

लेबल

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज

पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज
हर बीमारी में रामबाण साबित होती है इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

फ़ॉलोअर

संपर्क करे-

Haridutt Joshi. Punjab Ka Sach NEWSPAPER, News website. Shop NO 1 santpura Road Bathinda/9855285033, 01645012033 Punjab Ka Sach www.punjabkasach.com

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।

देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।
हरिदत्त जोशी, मुख्य संपादक, contect-9855285033

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा

हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा
संपर्क करे-

Amazon पर करे भारी डिस्काउंट के साथ खरीदारी

google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-3340556720442224, DIRECT, f08c47fec0942fa0

यह ब्लॉग खोजें

Bathinda Leading NewsPaper

E-Paper Punjab Ka Sach 10 April 2025

HOME PAGE