बठिडा : समाजसेवी बीरबल बांसल ने कोरोना से रिकवर हुए लोगों को रक्त प्लाजमा डोनेट करने की अपील की। उन्होंने सेहत विभाग को भी अपील की कि वो कोरोना से रिकवर हो चुके लोगों को रक्त प्लाजमा दान करने के लिए जागरूक करें ताकि इस समय कोरोना पाजिटिव मरीजों को बचाया जा सके। बीरबल ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जारी आकड़ों के अनुसार अब तक 16 हजार के करीब कोरोना पाजिटिव ठीक होकर घर लौट चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना के मरीज बढ़ी तेजी से बढ़ रहे हैं और शहर के अस्पतालों में दाखिल कोरोना मरीजों को रक्त प्लाजमा की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना से रिकवर हुए लोग जागरूकता के अभाव में रक्त प्लाजमा डोनेट नहीं कर पा रहे हैं। अभी तक न मात्र लोग ही रक्त प्लाजमा डोनेट करने के लिए आगे आए हैं। अगर कोरोना से रिकवर हुए लोग खुद ही रक्त प्लाजमा दान करने के लिए आगे आएं तो कोरोना के गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकती है।
जेल में बंद राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरी इंडस्ट्री:सलमान खान, अजय देवगन,
वरुण ने दी आर्थिक मदद, मैनेजर बोले- कल मिल सकती है जमानत
-
9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस केस में सरेंडर के बाद से एक्टर राजपाल यादव तिहाड़
जेल में बंद हैं। एक्टर इन दिनों आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और उनके पास
लौ...
10 घंटे पहले

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें