बठिंडा. संगत व दियालपुरा पुलिस ने पानी बारी व पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में 6 लोगों को घायल करने वाले 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पहले मामले में संगत पुलिस के पास अमनदीप सिंह वासी शेरगढ़ ने लिखित शिकायत दी कि पक्का कला गांव में उनके खेत है व इसमें पानी की बारी को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में गत दिवस जवाहर लाल वासी रामपुरिया थाना सदर डबवाली, संदीप दास वासी पंजावा थाना लंबी, हरमेल दास, कमलदीप सिंह, हरविंदर दास, छिंदर कौर वासी पक्का कलां थाना संगत ने उसके सुसराल में घर के अंदर दाखिल होकर हमला कर दिया। इसमें शिकायतकर्ता व उसके सुसराल के पांच अन्य लोगों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाने के बाद मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है लेकिन मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसी तरह दूसरा मामला थाना दियालपुरा पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस के पास शुभदीप सिंह वासी गुमटी कला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका सुखदेव सिंह, जसविंदर सिंह व हरविंदर सिंह वासी गुमटी कलां के साथ पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसमें गत दिवस उक्त लोगों ने मिलकर लाठियों व तेज हथियारों से उस पर हमला कर दिया व गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसमें घायल व्यक्ति की मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021
बठिंडा में पानी की बारी व पुरानी रंजिश में छह लोगों के साथ मारपीट करने वाले 9 लोग नामजद
बठिंडा. संगत व दियालपुरा पुलिस ने पानी बारी व पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में 6 लोगों को घायल करने वाले 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पहले मामले में संगत पुलिस के पास अमनदीप सिंह वासी शेरगढ़ ने लिखित शिकायत दी कि पक्का कला गांव में उनके खेत है व इसमें पानी की बारी को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में गत दिवस जवाहर लाल वासी रामपुरिया थाना सदर डबवाली, संदीप दास वासी पंजावा थाना लंबी, हरमेल दास, कमलदीप सिंह, हरविंदर दास, छिंदर कौर वासी पक्का कलां थाना संगत ने उसके सुसराल में घर के अंदर दाखिल होकर हमला कर दिया। इसमें शिकायतकर्ता व उसके सुसराल के पांच अन्य लोगों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाने के बाद मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है लेकिन मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसी तरह दूसरा मामला थाना दियालपुरा पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस के पास शुभदीप सिंह वासी गुमटी कला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका सुखदेव सिंह, जसविंदर सिंह व हरविंदर सिंह वासी गुमटी कलां के साथ पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसमें गत दिवस उक्त लोगों ने मिलकर लाठियों व तेज हथियारों से उस पर हमला कर दिया व गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसमें घायल व्यक्ति की मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इश्क, रिस्क और जेल:मिस्ड कॉल पर दिल दे बैठी विवाहिता, पति को फंसाने के लिए 15 हजार देकर मंगवाया नशा, नाके पर पकड़ा गया प्रेमी
पटियाला। महिला की गलती से लगी मिस्ड कॉल के बाद एक व्यक्ति से दोस्ती हो गई। बाद में दोनों को प्रेम हो गया। फिर प्रेम में बाधा बने पति को रास्ते से हटाने को महिला ने प्रेमी से मिल उसे नशे के केस फंसाने की योजना बना ली। पति पर नशा डलवाने के लिए प्रेमी को पैसे देकर नशा मंगवाया पर लाते समय सीआईए पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने रिमांड लेकर पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया।
एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि एसपीडी हरमीत सिंह हुंदल, डीएसपी कृष्ण कुमार पैंथे, सीआईए स्टाफ इंचार्ज राहुल कौशल की अगुवाई में शनिवार को मनमिंदरजीत सिंह उर्फ मनु निवासी मालवा कॉलोनी नजदीक 24 नंबर रेलवे फाटक को 1300 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि नशीली गोलियां मंगवाने के लिए आरोपी सर्बजीत कौर निवासी गांव भेड़पुरी ने उसे 15000 रुपए दिए थे। उसी के कहने पर उसका प्रेमी नशा लेकर आ रहा था और पकड़ा गया। इन नशीली गोलियों को महिला अपने पति पर डलवाने के लिए पुलिस को जानकारी दे नशा तस्करी के केस में जेल भेजना चाहती
थी ताकि उसका प्रेमी से मिलने का रास्ता साफ हो जाए। जांच में खुलासा होने के बाद आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ जारी है। बता दें कि सीआईए स्टाफ पुलिस ने स्विफ्ट गाड़ी सवार मनमिंदरजीत सिंह उर्फ मनु को नशीली गोलियों सहित पकड़ा था।
पति से बहाना लगाकर प्रेमी से मिलने कभी पटियाला तो कभी अमृतसर जाती थी पत्नी - एसएसपी ने बताया कि आरोपी सर्वजीत के फोन से डेढ़ साल पहले मनमिंदरजीत सिंह की फोन पर मिस कॉल हो गई थी। मिस कॉल के बाद इनमें दोस्ती हो गई और प्रेम संबंध बन गए। इसके चलते आरोपियों को मिलने में दिक्कत आती थी। महिला पति को किसी न किसी काम या दवा लेने या खरीदारी का बहाना लगा कभी पटियाला, समाना, अमृतसर आदि में जाकर प्रेमी से मिलती थी। दोनों आरोपी शादीशुदा हैं। इनके बच्चे भी हैं। दोनों करीब 15 दिन से सर्बजीत कौर के पति को किनारे करने की साजिश रच रहे थे। वे उसे नशे के चक्कर में फंसा जेल भेजना चाहते थे ताकि उनके मिलने का रास्ता साफ हो जाए। दोनों ने पति को नशे के केस में फंसाने की प्लानिंग बनाई थी।
जालंधर में फर्जीवाड़ा : रेवेन्यू विभाग के अफसरों व कर्मियों से साठगांठ कर दंपती ने बैंक में गिरवी रखी जमीन बिना लोन चुकाए बेच डाली
जालंधर. रेवेन्यू विभाग के अफसरों व कर्मचारियों से साठगांठ कर नौसरबाज दंपती ने बैंक में गिरवी जमीन को बिना लोन चुकाए आगे बेच दिया। इसके लिए फर्जी दस्तावेजों के सहारे इस जमीन पर 5.50 लाख का कृषि लोन होने की बात को छुपा लिया गया। इसका पता चला तो बैंक ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें उन्होंने जमीन मालिक से लेकर गवाही देने वालों व सब रजिस्ट्रार पर भी आरोप लगाए।
पुलिस ने फिलहाल दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है क्योंकि सब रजिस्ट्रार व उनके कर्मचारियों की भूमिका के बारे में पुलिस को तहसीलदार की रिपोर्ट नहीं मिली लेकिन केस दर्ज हेने के बाद इन्हें जांच में शामिल किया जाएगा।
बैंक ने दंपती के साथ सब रजिस्ट्रार के खिलाफ भी दी थी शिकायत
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया नकोदर के चीफ मैनेजर ने बताया कि परजियां कलां की मलकीत कौर पत्नी जसवीर सिंह के नाम पर उनके बैंक से 12 लाख की कृषि लोन की लिमिट मंजूर हुई थी। मलकीत कौर व उसके पति ने बैंक का लोन क्लियर कराए बिना ही यह जमीन कुलदीप राय को बेच दी।
इसमें बैंक के चीफ मैनेजर ने दंपती के साथ पटवारी मक्खन सिंह, तत्कालीन सब रजिस्ट्रार , जमीन खरीदने वाले कुलदीप राय, नंबरदार प्यारा सिंह व गवाही देने वाले हरदयाल सिंह व हरप्रीत सिंह पर आरोप लगाए थे कि इस पूरे फर्जीवाड़े को इनकी साठगांठ से अंजाम दिया गया।
पुलिस जांच में साबित हुआ फर्जीवाड़ा, दंपती को माना कसूरवार
पुलिस ने जांच के बाद कहा कि मलकीत कौर व उसके पति जसवीर सिंह के नाम पर गांव खुरलापुर में 10 कनाल 13 मरले जमीन है। जिस पर उन्होंने 5.50 लाख कृषि लोन लिया है। इस बारे में नकोदर के सब रजिस्ट्रार के रिकॉर्ड में दर्ज भी कराया जा चुका है कि इस जमीन के बदले यह लोन लिया गया है। इसी जमीन को दंपती ने रेवेन्यू विभाग के कर्मचारियों व अफसरों के साथ साठगांठ कर जाली फर्द जमाबंदी व अन्य दस्तावेज तैयार कर इसे कृषि लोन से हटवा दिया गया।
इसके बाद कृषि लोन वाली के साथ कुल 13 कनाल 3 मरले जमीन बेच दी। पुलिस ने इस मामले में खरीदार कुलदीप राय को क्लीन चिट दी कि उसने पूरी कीमत देकर यह जमीन खरीदी। वह जमीन खरीद व रजिस्ट्री के वक्त मौजूद नहीं था। नंबरदार व हरदयाल सिंह ने व्यक्तिगत पहचान की वजह से गवाही दी। हरप्रीत सिंह ने बैंक में कृषि लोन लिमिट खाता खुलवाते वक्त गवाही दी थी लेकिन कोई जाली दस्तावेज नहीं बनाया।
रेवेन्यू विभाग की साठगांठ साबित लेकिन नहीं दिया जवाब
मामले की जांच के दौरान मेहतपुर पुलिस के इंस्पेक्टर ने रेवेन्यू विभाग की साठगांठ सामने आने पर उनके बारे में नकोदर के तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी। तहसीलदार को पहले पत्र व फिर रिमाइंडर भी भेजा गया लेकिन कोई रिपोर्ट नहीं भेजी गई। जांच अफसर ने केस दर्ज करने की सिफारिश करते हुए कहा कि रेवेन्यू विभाग के अफसरों व कर्मचारियों की साठगांठ को तहसीलदार से मांगी रिपोर्ट आने के बाद जांच में शामिल किया जाएगा।
जमीनी विवाद में हत्या:बटाला में दो भाइयों पर जानलेवा हमला; एक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, दूसरे ने भागकर बचाई जान
डॉक्टरों ने अमृतसर रेफर कर दिया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल ने दम तोड़ दिया
बटाला. पंजाब के बटाला में दो भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया है। हमले में एक भाई की मौत हो गई, वहीं दूसरे ने भागकर जान बचाई। वारदात थाना घुमान के तहत आने वाले एक सरकारी स्कूल के बाहर अंजाम दी गई। जमीन के विवाद में हत्या की गई है। थाना घुमान की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
12वीं का छात्र था मृतक
पुलिस के अनुसार, गांव सैलोवाल निवासी सिमरनजीत सिंह (18) घुमान के सरकारी स्कूल में 12वीं का छात्र था। उसका भाई हरमनदीप सिंह भी साथ ही पढ़ता है। स्कूल के बाहर दो अज्ञात युवकों ने उन पर दातर से हमला कर दिया। इस हमले में सिमरनजीत सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि उसका भाई हरमन हमलावरों से जान बचाने के लिए मौके से भाग गया। अन्य छात्रों ने हमले की सूचना स्कूल प्रबंधकों को दी। स्कूल प्रबंधकों और स्टाफ ने जब स्कूल के बाहर आकर देखा तो सिमरनजीत सड़क पर बेसुध पड़ा था। उन्होंने तुंरत सिमरन के परिजनों और पुलिस को हमले की सूचना दी।
पुलिस ने कहा- मृतक के भाई के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
वहीं एक अध्यापक सिमरन को उठाकर सिविल अस्पताल ले गए। हमले की खबर मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद सिमरन को आगे के इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल करवाया गया। लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थाना घुमान के सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि सिमरन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के परिजनों ने शिकायत दी है। वहीं मृतक के भाई के बयान भी लिए जाएंगे और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रविवार, 14 फ़रवरी 2021
गुरुदासपुर में गुरुद्वारे से अनाउंसमेंट पर भी लोग आंदोलन में जाने के लिए तैयार नहीं हुए तो किसान ने दी जान
डेरा बाबा नानक [गुरदासपुर]। गुरुद्वारे से अनाउंसमेंट के बाद भी लोग किसान आंदोलन में जाने के लिए तैयार नहीं हुए तो डेरा बाबा नानक के गांव गुयारा के रहने वाले 46 वर्षीय किसान ने रविवार सुबह जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। गांव गुयारा के मृत किसान परविंदर सिंह के पिता अजीत सिंह ने बताया कि परविंदर सिंह जम्हूरी किसान सभा की इकाई कलानौर से जुड़ा था। वह दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शुरू से शामिल रहा।
आंदोलन से लौटने के बाद परविंदर सिंह ने दोबारा दिल्ली जाने के लिए शनिवार को तैयारी की थी। दो दिन से लोगों को दिल्ली जाकर आंदोलन में शामिल होने के लिए अपील कर रहा था। रविवार सुबह उसने दिल्ली आंदोलन में जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली को गुरुद्वारा साहिब के बाहर लगाया था। स्पीकर से अनाउंसमेंट की कि अपनी जमीन को बचाने के लिए गांव के अधिक से अधिक लोग दिल्ली चलें। फिर भी लोग दिल्ली जाने के लिए तैयार नहीं हुए।
ट्रैक्टर-ट्राली लोगों से नहीं भरी तो वह मानसिक तौर पर परेशान हो गया और श्मशानघाट में जाकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। एसएचओ बलकार सिंह का कहना है कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा अपने पीछे दो बेटियांं छोड़ गया है। उसके बेटे की साढ़े तीन एकड़ जमीन थी। उधर, जम्हूरी किसान सभा के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण करने के बाद सरकार से मांग की कि मृतक किसान को शहीदी का दर्जा देने के साथ-साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
ਅਮਨ-ਅਮਾਨ ਤੇ ਸ਼ਾਂਤੀ ਪੂਰਵਕ ਨੇਪਰੇ ਚੜੀਆਂ ਸਥਾਨਕ ਚੋਣਾਂ-ਜ਼ਿਲਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਜ਼ਿਲੇ ’ਚ 79.01 ਫ਼ੀਸਦੀ ਹੋਈ ਪੋਲਿੰਗ
- ਨਗਰ ਨਿਗਮ, ਨਗਰ ਕੌਸਲਾਂ ਤੇ ਨਗਰ ਪੰਚਾਇਤ ਚੋਣਾਂ’, 17 ਫ਼ਰਵਰੀ ਨੂੰ ਘੋਸ਼ਿਤ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ ਨਤੀਜ਼ੇ
ਬਠਿੰਡਾ, 14 ਫਰਵਰੀ : ਅੱਜ ਇੱਥੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ, ਨਗਰ ਕੌਂਸਲਾਂ ਅਤੇ ਨਗਰ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਚੋਣਾਂ ਅਮਨ-ਅਮਾਨ ਤੇ ਸ਼ਾਂਤੀ ਪੂਰਵਕ ਢੰਗ ਨਾਲ ਨੇਪਰੇ ਚੜੀਆਂ। ਜ਼ਿਲੇ ’ਚ ਕੁੱਲ 213 ਵਾਰਡਾਂ ਲਈ 341 ਪੋਲਿੰਗ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ’ਤੇ 79.01 ਫ਼ੀਸਦੀ ਪੋਲਿੰਗ ਹੋਈ। ਪੋਲ ਹੋਈਆਂ ਵੋਟਾਂ ਦੇ ਨਤੀਜ਼ੇ 17 ਫ਼ਰਵਰੀ ਨੂੰ ਘੋਸ਼ਿਤ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ। ਇਹ ਜਾਣਕਾਰੀ ਜ਼ਿਲਾ ਚੋਣਕਾਰ ਅਫ਼ਸਰ-ਕਮ-ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ. ਬੀ.ਸ੍ਰੀਨਿਵਾਸਨ ਨੇ ਦਿੱਤੀ। ਜ਼ਿਲਾ ਚੋਣਕਾਰ ਅਫ਼ਸਰ-ਕਮ-ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ. ਬੀ.ਸ੍ਰੀਨਿਵਾਸਨ ਨੇ ਪੋਲ ਹੋਈਆਂ ਵੋਟਾਂ ਬਾਰੇ ਵਿਸਥਾਰਪੂਵਕ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਠਿੰਡਾ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਲਈ 64.36 ਫ਼ੀਸਦੀ, 6 ਨਗਰ ਕੌਂਸਲਾਂ ’ਚ ਮੌੜ 76.83, ਰਾਮਾਂ ਮੰਡੀ 86.53, ਭੁੱਚੋਂ ਮੰਡੀ 86.26, ਗੋਨਿਆਣਾ 83.83, ਸੰਗਤ 89.86 ਤੇ ਕੋਟਫੱਤਾ ਵਿਖੇ 87.38 ਫ਼ੀਸਦੀ ਪੋਲਿੰਗ ਹੋਈ।
ਇਸੇ ਤਰਾਂ ਜ਼ਿਲੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੀਆਂ 7 ਨਗਰ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ’ਚ ਕੋਠਾਗੁਰੂ 75.11, ਭਗਤਾ ਭਾਈਕਾ 81.19, ਮਲੂਕਾ 81.3, ਭਾਈਰੂਪਾ 81.92, ਮਹਿਰਾਜ 74.07, ਨਥਾਣਾ 78.54 ਤੇ ਕੋਟਸ਼ਮੀਰ ਵਿਖੇ 88.34 ਫ਼ੀਸਦੀ ਪੋਲਿੰਗ ਹੋਈ। ਜ਼ਿਲਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਨੇ ਇਨਾਂ ਸਥਾਨਕ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਸਫ਼ਲਤਾਪੂਰਵਕ ਨੇਪਰੇ ਚੜਾਉਣ ’ਚ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਕਰੀਬ 1600 ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਲਗਭਗ 2500 ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵਲੋਂ ਆਪਣੀ ਡਿਊਟੀ ਪੂਰੀ ਤਨਦੇਹੀ ਤੇ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਨਾਲ ਨਿਭਾਉਣ ’ਤੇ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ।
ਅਮਨ ਸ਼ਾਂਤੀ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ ਲਈ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਨੇ ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵਧਾਈ
ਬਠਿੰਡਾ-ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਬਠਿੰਡਾ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚ ਅਮਨ ਸ਼ਾਂਤੀ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ ਲਈ ਵੋਟਰਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਠਿੰਡਾ ਵਾਸਿਆਂ ਦਾ ਲੋਕ-ਤੰਤਰ ਪੱਖੀ ਜਜ਼ਬਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਅਤੇ ਮਤਦਾਨ ਕਰਨਾ ਹਰ ਵੋਟਰ ਦਾ ਧਰਮ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕਤੰਤਰ ਵਿਚ ਹਰ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਮਰਜ਼ੀ ਨਾਲ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਦਾ ਅਧਿਕਾਰ ਹੈ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਲੋਕਤੰਤਰ ਵਿਚ ਅਥਾਹ ਵਿਸ਼ਵਾਸ਼ ਰੱਖਦੀ ਹੈ। ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਹਰ ਬੂਥ ਤੇ ਗਏ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ, ਉਹਨਾ ਕਿਹਾ ਬਠਿੰਡਾ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਚ' ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਪੂਰਨ ਸਮਰਥਨ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਮੇਅਰ ਬਣਨਾ ਤਹਿ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਅਮਨ ਸ਼ਾਂਤੀ ਲਈ ਕੁਰਬਾਨੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਹਨ ਇਸ ਲਈ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸਾਰੇ ਵਰਕਰਾਂ ਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇ ਅਮਨ ਸ਼ਾਂਤੀ ਨਾਲ ਵੋਟਾਂ ਪਾਈਆਂ ਜਿਸ ਲਈ ਉਹ ਸਦਾ ਰਿਣੀ ਰਹਿਣਗੇ। ਉਨਾਂ ਸਾਰੇ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਦਾ ਵੀ ਤਹਿ ਦਿਲੋ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ।
पंजाब निकाय चुनाव: अंतिम दौर में जमकर मतदान, राज्य में कई जगहों पर झड़पें, तरनतारन में गोली चली; सूबे में अब तक 55.91 प्रतिशत वोट हुए पोल; मुक्तसर में कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला
- 8 नगर निगम हैं- अबोहर, बठिंडा, बटाला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा
- 2037 सत्ताधारी कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं
चंडीगढ़। पंजाब में आज नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो गई थी, लेकिन उससे पहले ही लोग लाइनों में आकर लग गए थे। लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। वहीं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पंजाब सरकार ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों समेत पूरे प्रदेश में 19 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही 20 हजार 510 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बावजूद इसके विवाद की खबरें आ रही हैं।
पंजाब में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी है। राज्यभर में मतदान में दोपहर बाद तेजी आ गई है और मतदान प्रतिशत बढ़ रहा है। दूसरी ओर, कई जगहों पर विवाद और झड़पें हुई हैं। कुछ जगहों पर भाजपा नेताओं पर भी हमले हुए हैं। हाेशियारपुर में भाजपा के मुकेरियां इकाई के अध्यक्ष पर हमला किया गया। मुुक्तसर में कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला हुआ तो बटाला में कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला हुआ। तरनतारन मेें विवाद के बीच गोलियां चल गईं। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी नगर परिषद चुनाव में भारी मतदान हो रहा है। अंतिम समाचार मिलने तक 59.85 फीसद पोलिंग हुई है। नगर कौसिल सुल्तानपुर लोधी के 13 वार्डों में अकाली दल व कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर हो रही है। आम आदमी पार्टी भी मैदान में है लेकिन मुख्य मुकाबला दोनों मुख्य दलों के बीच है।
बठिंडा जिले में अब तक 67 फीसद मतदान की खबर है। निकाय चुनावों के तीसरे स्पेल में कई जगह पर विवाद हुए। इस दौरान कुछ लोगों के साथ मारपीट भी हुई। बठिंडा के वार्ड नंबर 43 में सप्लीमेंट्री वोटों को लेकर हाथापाई हो गई। कांग्रेस प्रत्याशी ने भी गड़बड़ी होने के आरोप लगाए तो वहीं भाजपा नेताओं में जाली वोट डालने की बात की। मामला बढ़ता देख मौके पर एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। जिन्होंने आपत्ति जताने वाले लोगों को शिकायत दर्ज करवाने की बात की। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर जो भी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
गुरदासपुर। जिले में अब तक मतदान 53 फीसदी मतदान हुआ है। बटाला नगर निगम बटाला1 और 2 में 47-47 फीसदी मतदान हुआ है। गुरदासपुर में 43 फीसदी, दीनानगर 54 फीसदी, श्रीहरगोबिंदपुर 73 फीसदी, कादियां में 55 फीसदी, धारीवाल में 51 फीसदी और फतेहगढ़ चूड़ियां में 52 फीसदी मतदान हुआ है।
पटियाला के राजपुरा में हंगामा, बूथ कब्जा का आरोप
पटियाला के राजपुरा में वार्ड 23 के बूथ 54-55 में भाजपा नेता प्रवीन छाबड़ा ने पोलिंग बूथ कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बूथ कैप्चर करके करीब 300 से 400 जाली वोट डलवाई है। इस दौरान दोनों पार्टियों के समर्थकों की हाथापाई व धक्का मुक्की भी हुई है। करीब आधे घंटे के बाद पुलिस फोर्स के साथ एसपी डी हरमीत सिंह हुंदल के साथ अधिकारी पहुंचे और बूथ मं घुसे लोगों को बाहर निकाला। ऐसे में यहां पर एक घंटे तक वोटिंग की प्रक्रिया रुकी रही। करीब एक बजे वोट डालने की काम फिर से चालू किया गया। उसके बाद फिर एक बार युवकों ने उनके बूथ पर कब्जा कर लिया है। मौके पर पहुंचे एसपी हरमीत हुंदल ने भाजपा नेताओं को कहा है कि वे अपना बयान दर्ज करवाएं। आरोपितों के खिलाफ उचित कारवाई की जाएगी।
हाेशियारपुर के गढ़दीवाला में भाजपा नेता पर हमला
होशियारपुर के गढ़दीवाला में भाजपा के मुकेरियां इकाई के अध्यक्ष संजीव मिन्हास पर किसानों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी गाड़ी तोड़ दी। मुक्तसर में वार्ड 4 में कांग्रेस के उम्मीदवार यादविंदर यादू पर जानलेवा हमला किया गया। उनके सिर पर गहरी चोट आई है और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बटाला में कांग्रेस उम्मीदवार से मारपीट का मामला सामने आया है। एक अन्य वार्ड में आज़ाद उम्मीदवार के ससाथ मारपीट की गई। मोहाली में कांग्रेस और अन्य उम्मीदवारों में वोटिंग को लेकर तीखी बहस हाे गई।
राज्य में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। मौसम साफ होने ओर धूप निकलने के साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ लग गई। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या भी खासी है। मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान मतदान के लिए पहुंचे मतदाताओं को सैनिटाइज भी किया जा रहा है। मतदान के दौरान बठिंडा और रूपनगर सहित कुछ जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी के मामले भी सामने आए।
तरनतान के पट्टी की वार्ड नंबर 7 में गोलियां चलने की खबर, पुलिस का इन्कार, पगडिय़ां उतरी

तरनतारन के पट्टी में हुए विवाद में घायल व्यक्ति।
तरनतारन के पट्टी के वार्ड नंबर सात में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है कि इस दौरान गोलियां चलने की भी चलीं और पगडिय़ां भी उतरी हैं। आप नेता लालजीत सिंह भुल्लर पर कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग के आदेशाें का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इस विवाद में भिखीविंड का मनबीर सिंह नामक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने लालजीत सिंह भुल्लर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुसिल ने विवाद के दौरान गोलियां चलने की बात से इन्कार किया है।
कहां कितने प्रतिशत वोटिंग हुई?
दोपहर बाद 2 बजे तक पंजाब में 55.91 प्रतिशत वोट पोल हुए हैं। बात की जाए अगर जिला स्तर पर तो अमृतसर जिले में 55.05, बठिंडा में 66.93, बरनाला में 63.18, फिरोजपुर और फतेहगढ़ साहिब में 58.08, फरीदकोट में 52.8, फाजिल्का में 60.05, गुरदासपुर में 53, होशियारपुर में 48.72, जालंधर में 52 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
इसी तरह कपूरथला में 50.87, लुधियाना में 55.04, मोगा में 53.89, मुक्तसर में 56.46, मानसा में 68.9, पटियाला में 56.35, पठानकोट में 53.89, रूपनगर में 55.96, संगरूर में 58.29, मोहाली में 47.26, नवांशहर में 53.07 और तरनतारन में 52.28 फीसदी लोगों ने वोट डाले।

कहां-कहां हुई झड़प?
- तरनतारन जिले के पट्टी शहर में गोलीबारी के कारण AAP कार्यकर्ता घायल हो गया। हालांकि डीएसपी ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है।
- बटाला वार्ड 34 से कांग्रेस के पूर्व मंत्री अश्वनी सेखड़ी की बहन नवीन कैंडिडेट हैं। यहां नवीन के साथ दूसरे वार्ड का समर्थक पोलिंग बूथ पर आया था। इस दौरान निर्दलीय उम्मीदवार अरेंदर कलसी ने टोका तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया जो थोड़ी देर बाद मारपीट में बदल गई। कांग्रेस उम्मीदवार नवीन समेत कई घायल हैं।
- मुक्तसर में वोटिंग के दौरान विवाद हो गया। वार्ड-4 के कांग्रेस उम्मीदवार यादविंदर सिंह यादू पर जालनेवा हमला किया गया। सिर पर गंभीर चोट आने के कारण यादू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- मोहाली में भी स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने परिवार के साथ पहुंचकर वोट डाला। इसके थोड़ी देर बाद ही यहां कांग्रेस और दूसरी पार्टी के लोगों में बहस हो गई।
- होशियारपुर के गढ़दीवाला में भाजपा के मुकेरियां इकाई के अध्यक्ष संजीव मिन्हास पर किसानों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी गाड़ी तोड़ दी।
- लुधियाना जिले के खन्ना में भी दो परस्पर विरोधी पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की खबर आई।

8 नगर निगम हैं- अबोहर, बठिंडा, बटाला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा। 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 2302 वार्डों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल उम्मीदवारों में से 2832 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2037 सत्ताधारी कांग्रेस के और 1569 अकाली दल के उम्मीदवार हैं। भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और बसपा के उम्मीदवारों की संख्या क्रमशः 1003, 1606 और 160 है।

कुल 39,15,280 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 20,49,777 पुरुष, 18,65,354 महिला और 149 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 30 IAS/PCS अधिकारियों को पर्यवेक्षकों के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। राज्य में कुल 4102 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 1708 संवेदनशील बूथ और 161 अति संवेदनशील बूथ हैं। वोटिंग के लिए 7000 वोटिंग मशीनों का प्रबंध किया गया है। वहीं प्रदेशभर में शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश हैं। मतगणना 17 फरवरी को होगी और इस दिन भी शराब की दुकानें बद रहेंगी। वोटों की गिनती सुबह 9 बजे शुरू होगी।
संगरूर के लहरागागा के वार्ड नंबर एक के पोलिंग बूथ नंबर-1 पर मतदान आरंभ होने के डेढ़ घंटे के बाद अचानक ईवीएम मशीन खराब हो गई। मशीन खराब होने कारण करीब आधा घंटा मतदान की प्रक्रिया ठप रही। मशीन को दुरुस्त करने की कोशिश की गई, लेकिन मशीन ठीक न होने के कारण मशीन को हटाकर दूसरी मशीन लगाई गई। इसके बाद मतदान प्रक्रिया आरंभ हुआ।

हाेशियारपुर में मतदान के जिए कतार में लगीं महिलाएं। (जागरण)
रूपनगर के कलगीधर कन्या पाठशाला स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर एक ईवीएम मशीन में गड़बड़ी सामने आई। चुनाव चिन्ह वाले बटन की खराबी से वोटिंग कुछ देर रुकी रही। रूपनगर में पोलिंग बूथों पर सुबह से महिलाएं काफी संख्या में मतदान करने के लिए उत्साह के साथ पहुंचनी शुरू हो गईं। अमृतसर के जंडियाला गुरु घनी धुंध में वोटरों में भारी उत्साह दिखा। वोटरों की सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं।
बठिंडा के बूथ नंबर 100 पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान में बाधा आई। बठिंडा में बूथ नंबर 101 पर ईवीएम में दिक्कत के कारण मतदान देरी से शुरू हो पाया। घनी धुंध के बीच फरीदकोट जिले की तीनों नगर कौंसिलों फरीदकोट, कोटकपूरा व जैतो में मतदानचल रहा है

तरनतारन के पट्टी में मतदान के जिए पहुंचीं महिलाएं। (जागरण)
तरनतारन जिले के पट्टी नगर परिषद और भिखीविंड नगर पंचायत लिए भी मतदान सुबह से जारी है। पट्टी नगर परिषद के चौदह वार्डों और भिखीविंड नगर पंचायत के तेरह वार्डों में कांग्रेस और शिअद के अलावा आम आदमी के बीच मुकाबला है | पट्टी की पांच वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी बिना मुकाबला चुनाव जीत चुके हैं।

मोगा में वोट डालने के लिए एक बूथ पर कतार में लगे मतदाता। (जागरण)
चुनाव एक नजर में
- -आठ नगर निगम के लिए चुनाव।
- - 109 नगर परिषद व नगर पंचायतें।
- - कुल वार्ड: 2302
- - कुल पोलिंग बूथ: 4102
- - संवेदनशील बूथ: 1708
- - अति संवेदनशील बूथ: 861
- -सबसे ज्यादा अति संवेदनशील बूथ: मानस में 111
- - कुल उम्मीदवार: 9222
- - ईवीएम: 7000
- - परिणाम: 17 फरवरी (मतगणना सुबह नौ बजे से)
- किस पार्टी के कितने उम्मीदवार
- - कांग्रेस: 2037
- - शिअद: 1569
- - भाजपा: 1003
- - आप: 1606
- - बसपा: 160
- - अन्य पार्टियां: 15
- - निर्दलीय: 2832
- ---
- पोलिंग व सुरक्षा के इंतजाम
- - पोलिंग कर्मचारी: 20,510
- - पुलिसकर्मी 19,000
- -ऑब्जर्वर: 30 (आइएएस व पीसीएस अफसर)।
बठिंडा में मतदान केंद्रों में वोटरों की भीड़, वार्ड नंबर 43 में हुआ जमकर हंगामा, पहले बूथ में दाखिल होने के आरोप तो बाद में रातों रात नई वोटर लिस्ट जारी करने को लेकर प्रदर्शन
बठिंडा. नगर निगम बठिंडा के 50 वार्डों में रविवार सुबह से शुरू हुए मतदान में धककेशाही, मौके पर वोटर लिस्ट जारी करने, मतदान केंद्र में दाखिल होकर मारपीट जैसी घटनाए हुई। वार्ड नंबर 43 में तो सुबह से लेकर दोपहर तक जमकर हंगामा हुआ जहां पहले पोलिंग बूथ में सत्ताधारी दल के कुछ नेताओं के दाखिल होने की शिकायते मिली तो बाद में नई वोटर लिस्ट रातों-रात जारी करने को लेकर विरोधी दलों ने विरोध जता प्रदर्शन किया। इस बार के चुनावों में मतदान केंद्रों में सुबह से ही लंबी लाइने लग गई थी। उम्मीदवार से लेकर समर्थक लोगों को कारों, थ्रीव्हीलरों व रिक्शों में बिठाकर मतदान केंद्र तक लेकर आते दिखे तो कई इलाकों में वाहनों में प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के बैनर, पोस्टर व झंडे लगे वाहनों में मतदाताओं को लुभाने व उनकी खातिरदारी का सिलसिला पूरा दिन जारी रहा। वोटिंग के दौरान अधिकतर वार्डों में वोट खरीदने का सिलसिला भी देखने को मिला। एक वोट एक हजार से दो हजार रुपए में खरीदने के आरोप लगे। लाइन पार इलाके में स्थित वार्ड नंबर 43 में तो सुबह साढ़े दस बजे ही हंगामा हो गया।
इस दौरान कांग्रेसी उम्मीदवार ने अकाली दल के उम्मीदवार व समर्थकों पर हाथों पाई व मारपीट के आरोप लगाए तो वही वार्ड नंबर 44 में अकाली दल के उम्मीदवार ने कांग्रेस पर पोलिंग बूथ में बैठे दो वर्करों को जबरन उठाकर ले जाने के आरोप जड़े। इसी दौरान सर्वाधिक विवाद वार्ड नंबर 43 में देखने को मिला जहां पहले कांग्रेस प्रत्याक्षी के पति की तरफ से मतदान केंद्र में दाखिल होने को लेकर अकाली दल ने विरोध जताया व मामला हाथोंपाई तक पहुंच गया। वही बाद में सभी विरोधी दलों ने मिलकर आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 43 में 167 नंबर बूथ में 250 के करीब नए वोट बनाकर रातों-रात नई वोटर लिस्ट जारी कर दी गई। इसमें अकाली दल, भाजपा, आप व आजाद उम्मीदवारों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि सत्ताधारी कांग्रेस चुनावों में जमकर धांधली कर रही है। जिन वार्डों में उनके उम्मीदवार हार रहे हैं वहा जिला प्रशासन व प्रोजाइडिंग अफसरों के साथ मिलीभगत तक रातों रात लिस्टे जारी की जा रही है जबकि इससे पहले कहा गया था कि फरवरी 2020 तक जारी वोटर सूची के आधार पर ही मतदान होगा व नए वोट इस बार के चुनाव में शामिल नहीं किए जाएंगे।
आजाद उम्मीदवार मोनिका शर्मा ने कांग्रेस पर धक्केशाही करने व सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगाए। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मतदान रोकना पड़ा। मामला गंभीर होता देख एसएसपी भुपिंदर सिंह विर्क को मौके पर पहुंचना पड़ा व उन्होंने मामले में समुचित कारर्वाई का आश्वासन देकर मतदान को फिर से शुरू करवाया। इसके अलावा बठिंडा में दाना मंडी, बीडीए दफ्तर के पोलिंग सेंटरों में मतदाताओं ने आरोप लगाया कि उनकी वोट पहले ही किसी ने डाल दी है। इसमें दाना मंडी में बने बूथ में दो महिलाओं का कहना था कि वह दोपहर बाद जब पोलिंग बूथ में वोट डालने के लिए गई तो वहां हाजिर अधिकारियों ने बताया कि उनके नाम की वोट का पहले भुगतान हो चुका है। इस तरह की शिकायते शहर के अधिकतर बूथों में सामने आई है।
चुनाव के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए बाट रहे थे शराब, आजाद उम्मीदवार सहित दो पर केस
बठिंडा. नगर निगम चुनाव से पहले वोटरों को लुभाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने सभी नियमों को ताक पर रखकर शराब के साथ पैसे बांटने का सिलसिला जारी रखा। इसके चलते जिला चुनाव अधिकारियों के पास विभिन्न स्थानों से शिकायते भी पहुंची। वही थर्मल थाना के अधीन आते मलोट रोड नजदीक खेता सिंह बस्ती वार्ड नंबर 50 से आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे एक उम्मीदवार व उसके समर्थक पर केस दर्ज कर एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पर आरोप है कि वह चुनाव आचार संहिता की अवहेलना कर वार्ड में लोगों को शराब वितरित कर रहा था। इसमें पुलिस ने उसके पास हरियाणा मार्का शराब की 23 बोतल बरामद होने का दावा भी किया है। थर्मल पुलिस के सहायक थानेदार नवयुगदीप सिंह ने बताया कि उनके पास सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 50 से आजाद तौर पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार नछत्तर सिंह व उसके समर्थक हंस राज वासी कच्ची कालोनी बैकसाइड क्वार्टर नंबर तीन चुनावों के दौरान लोगों को शराब वितरित कर रहा है। मौके पर पुलिस टीम ने करीब 23 बोतल हरियाणा मार्का शराब के साथ उम्मीदवार के समर्थक हंस राज को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे आरोपी के तौर पर उम्मीदवार नछत्तर सिंह को भी केस में नामजद किया गया है।
दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया पुलिस कर्मी पर
केस
बठिंडा. गांव कराड़वाला में दो मोटरसाइकिलों की भिड़त में एक
व्यक्ति की मौत हो गई। इसमें सदर रामपुरा पुलिस के पास सोना कौर पत्नी मलकीत सिंह
वासी बुग्गर ने शिकाय़त दर्ज करवाई है कि उसका पति मलकीत सिंह उम्र करीब 40 साल
अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव कराड़वाला की तरफ जा रहा था कि इसी दौरान थाना
फूल में तैनात पुलिस कर्मी रंजीत सिंह सामने से तेज गति में मोटरसाइकिल लेकर आया व
उन्हें टक्कर मार दी जिसमें मलकीत सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे मेडिकल
कालेज फरीदकोट रैफर किया गया जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के
बयान पर आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Punjab Local Body Election 2021: राज्यभर में मतदान शुरू, बूथों पर लगी वोटरों की कतारें
चंडीगढ़। Punjab Local Body Elections 2021: पंजाब में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है। राज्यभर में सुबह से ही मतदान चल रहा है और मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतारें लगी हुई है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या भी खासी है। मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान मतदान के लिए पहुंचे मतदाताओं को सैनिटाइज भी किया जा रहा है।
पंजाब में आठ नगर निगमों और 109 नगर परिषदों व नगर पंचायतों के लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक चलेगा। चार बजे तक जो मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंच जाएंगे वे मतदान के हकदार होंगे। मतदान ईवीएम के माध्यम से ही हो रहा है।
बठिंडा में भी सुबह आठ बजे से विभिन्न मतदान केंदों पर मतदान चल रहा है।। मतदाताओं को बूथों पर पहुंचने पर सैनिटाइज किया जा रहा है। वार्ड नंबर 27 के युवा उम्मीद्वार व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने सबसे पहले वोट डाला। अमृतसर और अजनाला सहित जिले के अन्स जगहों पर भी मतदान उत्साह से चल रहा है।
मोगा, गुरदारसपुर और बटाला में भी काफी संख्या में वोटर मतदान के लिए आ रहे हैं। संबह से ही अधिकतर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही हैं।
पठानकोट में सुबह ठीक 8 बजे निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही अधिकतर मतदान केंदों के बाहर मतदाताओं में वोट करने को लेकर उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। मतदान केंद्र के मुख्य गेट पर बिना पर्ची के किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा। शहर के वार्ड 46 के तीनों मतदान केंद्रों पर लगी मतदाताओं की भीड़।
- -चुनाव एक नजर में
- -मतदान का समय: सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक।
- - आठ नगर निगम के लिए चुनाव।
- - 109 नगर परिषद व नगर पंचायतें।
- - कुल वार्ड: 2302
- - कुल पोलिंग बूथ: 4102
- - संवेदनशील बूथ: 1708
- - अति संवेदनशील बूथ: 861
- -सबसे ज्यादा अति संवेदनशील बूथ: मानस में 111
- - कुल उम्मीदवार: 9222
- - ईवीएम: 7000
- - परिणाम: 17 फरवरी (मतगणना सुबह नौ बजे से)
- किस पार्टी के कितने उम्मीदवार
- - कांग्रेस: 2037
- - शिअद: 1569
- - भाजपा: 1003
- - आप: 1606
- - बसपा: 160
- - अन्य पार्टियां: 15
- - निर्दलीय: 2832
- पोलिंग व सुरक्षा के इंतजाम
- - पोलिंग कर्मचारी: 20,510
- - पुलिसकर्मी 19,000
- -ऑब्जर्वर: 30 (आइएएस व पीसीएस अफसर)
गर्व की बात:हुसैनीवाला बॉर्डर पर 165 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया, पाकिस्तान में कई किमी. तक आएगा नजर
भारत की ओर लगाया गया 165 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा पाक में कई किलोमीटर तक नजर आएगा।
हुसैनीवाला बॉर्डर पर भारत ने 165 फीट ऊंचा तिरंगा फहराकर इस बार पाकिस्तान के गंड्डा सिंह बॉर्डर में लगे 145 फुट के झंडे को झुका दिया है। इससे पहले फाजिल्का के सादिक बॉर्डर पर भारत की ओर से बड़ा लाउड स्पीकर लगाकर पाकिस्तान की आवाज दबा दी थी।
पाकिस्तान का 145 फुट ऊंचा अपने देश से साफ दिखाई नहीं देता, जबकि अब भारत की ओर लगाया गया 165 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा पाक में कई किलोमीटर तक नजर आएगा। वहीं हुसैनीवाला शहीदी स्मारक व बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए देश के कोने-कोने से पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
अमानवीयता की हदें पार:रेप के बाद बच्ची के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या, पड़ोसी के घर में ही मिला बच्ची का शव
- गोराया के गांव में घटना; घर के बाहर खेल रही बच्ची को ले गया था पड़ोसी, पुलिस के साथ उसे ढूंढता भी रहा
गोराया से करीब 10 किलोमीटर दूर एक गांव में शनिवार शाम 30 साल के नशेड़ी पड़ोसी ने 13 साल की बच्ची से रेप कर हत्या कर दी। हत्या सिर में हथौड़ा मार कर की गई थी। इतना ही नहीं, आरोपी रात होने के इंतजार कर रहा था ताकि शव को ठिकाने लगा सके। इसलिए उसने डेडबॉडी पर रेत की बोरियां रख दी थीं। खून से लथपथ बच्ची मिलने से गुस्से में आए लोगों ने पड़ोसी गुरप्रीत सिंह गोपी की पिटाई कर दी।
पुलिस आरोपी को पब्लिक के चंगुल से छुड़वा कर थाने ले गई। वहां आधी रात तक आरोपी से पूछताछ चल रही थी। पुलिस ने खून से सना हथौड़ा कब्जे में लिया है। उधर, एसएचओ हरदीप सिंह ने कहा कि बच्ची का शव पड़ोसी गुरप्रीत के घर से मिला है। उसकी हत्या की गई है। जब उनसे पूछा गया कि बच्ची से रेप हुआ है तो बोले- आशंका है, पोस्टमार्टम के बाद सही स्थिति पता लगेगी। अभी बच्ची के पिता की स्टेटमेंट ली जा रही है। उन्होंने आरोपी को कस्टडी में लेने की बात से भी इनकार किया।
हैवानियत का वार, हथौड़े की एक ही चोट से मौत
गांव में शाम 4:15 बजे बच्ची लापता हो गई। पिता ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया। 2:45 बजे उसे घर के बाहर खेलते देखा था। पुलिस को सूचना दी गई तो चौकी काहना ढेसियां के इंचार्ज लाभ सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। सबसे पहले अनाउंसमेंट करवाई गई और सोशल मीडिया पर लापता बच्ची की फोटो शेयर की गई।
पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो यह क्लियर हो गया कि बच्ची गांव से बाहर नहीं गई है। इसके बाद पुलिस ने सर्च शुरू की। पुलिस घरों की तलाश शुरू कर दी। गुरप्रीत भी बच्ची को ढूंढने का ड्रामा कर लोगों के घरों की तलाशी लेने में पुलिस की मदद करने लगा। जब पुलिस ने करीब 7 बजे गुरप्रीत के घर में गई तो अंदर से खून से सना हथौड़ा मिला।
पुलिस ने घर की तलाशी ली तो रेत की बोरियों के नीचे बच्ची मिली। उसका सिर खून से लथपथ था। बच्ची को इस हालत में देख कर पब्लिक ने गुरप्रीत को पीटना शुरू कर दिया। बच्ची का शरीर गर्म था तो उम्मीद थी कि उसकी जान बच सकती है। पिता और गांव वाले बच्ची को लेकर फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में आए, मगर बच्ची की सांसें रुक चुकी थीं। देर रात पुलिस बच्ची का शव फिल्लौर लेकर जाने की तैयारी कर रही थी। जानकारी के मुताबिक आरोपी गोपी कुंवारा है और उसके माता-पिता नहीं हैं। वह नशेडी है और अकेला ही रहता है। कभी-कभार दिहाड़ी लगाकर अपना गुजारा करता है।
शनिवार, 13 फ़रवरी 2021
बरनाला में कृषि कानूनों विरुद्ध 21 फरवरी को मजदूर -किसान एकता महा रैली, जलसे में पहुँचने वाले लोगों की संख्या दो लाख से अधिक ले जाने का लक्ष्य
बठिंडा: भारतीय किसान यूनियन एकता (उग्राहां) और पंजाब खेत मजदूर यूनियन की तरफ से 21 फरवरी को बरनाला की दाना मंडी में मजदूर -किसान एकता रैली की जायेगी। यह ऐलान आज यहाँ प्रैस कान्फ्ऱेंस करते हुए भाकियू उग्राहां के महा सचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलाँ और पंजाब खेत मजदूर यूनियन के जनरल सचिव लछमण सिंह सेवेवाला की तरफ से किया गया। उन्होंने बताया कि इस रैली को उक्त जत्थेबंदियों के नेताओं के इलावा संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख नेता संबोधन करेंगे। इस रैली की विशेषता यह होगी कि यह एक तरफ संघर्षशील किसान जत्थेबंदियों की एकजुट्टता को ओर ऊँचा ले जाने के लिए मील पत्थर बनेगी। रैली में किसान संघर्ष के राष्ट्र-व्यापक उभार को मात देने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से इस्तेमाल किए हाथ कंडो को बेनकाब किया जाएगा और कारपोरेट भक्ति का पदार्फाश किया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानी संघर्ष के प्लेटफार्म को धर्म-निरपेक्ष और पार्टी रहित बनाई रखने के लिए लामबंद किया जायेगा। भाकियू उग्राहां के सीनियर सह प्रधान झंडा सिंह जेठूके और पंजाब खेत मजदूर यूनियन के सूबा प्रधान जोरा सिंह नसराली ने दावा किया कि एकता रैली में कुल 2 लाख का लक्ष्य है व किसान और खेत -मजदूर महिलाओं की संख्या का लक्ष्य 70 -80 हजार रखा गया है। उन्होंने पंजाब के समूह संघर्षशील और जागरूक वर्गों को रैली में शामिल होने का न्योता दिया। उग्राहां जत्थेबंदी की 1500 के करीब गाँव इकाईआं द्वारा घर -घर पहुँच करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मकसद के लिए 5 लाख संख्या में दो वर्की, 50 हजार की संख्या में 25 पन्नों का पैंफलेट, बड़ी संख्या में पोस्टर और माँगों के चार्ट छापे गए हैं। संचार के लिए 16 जिलों में मीटिंग करवा कर 5000 के करीब वर्करों को तैयार किया जा रहा है।
फोटो- प्रेस वार्ता को संबोधन करते किसान नेता।
ਅਨੁਪੂਰਕ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਤੇ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰਕੇ ਆਪ ਨੇ ਖੜੇ ਕੀਤੇ ਸਵਾਲ, ਨਵਦੀਪ ਜੀਦਾ ਨੇ ਕਿਹਾ-ਬਠਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਅਨੁਪੂਰਕ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਸੱਕ ਦੇ ਘੇਰੇ ਵਿੱਚ
ਬਠਿੰਡਾ. ਅੱਜ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰੀ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਵਦੀਪ ਸਿੰਘ ਜੀਦਾ, ਸਪੋਕਸਮੇਨ ਨੀਲ ਗਰਗ ਤੇ ਜਿਲਾ ਸਕੱਤਰ ਰਕੇਸ਼ ਪੁਰੀ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਅਨੁਪੂਰਕ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਤੇ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰਕੇ ਖੜੇ ਕੀਤੇ ਸਵਾਲ ਇਸ ਮੌਕੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਵਦੀਪ ਸਿੰਘ ਜੀਦਾ ਪ੍ਰੈਸ ਨਾਲ਼ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਠਿੰਡਾ ਕਾਰਪੋਰੇਸਨ ‘ਚ ਵੋਟਰਾਂ ਦੀ ਸੂਚੀ ਵਿਚ ਵੇਰਵਾ ਨਾ ਹੋਣਾ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਅਤੇ ਘਪਲੇ ਵੱਲ ਇਸ਼ਾਰਾ ਸਾਫ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ ਪੰਜ ਵਿੱਚ 750 ਅਜਿਹੀਆਂ ਬਣੀਆ ਹੋਈਆਂ ਹਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵੋਟਾਂ ਦਾ ਨਾਂ ਕੋਈ ਰਹਾਇਸ ਦਾ ਵੇਰਵਾ ਨਾ ਹੀ ਈ.ਪੀ.ਆਈ.ਸੀ ਨੰਬਰ ਹੈ ਨਾ ਹੀ ਵੋਟਰ ਦੀ ਫ਼ੋਟੋ ਲੱਗੀ ਹੈ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕਈ ਵਾਰਡਾ ਵਿਚ ਸੋ ਤੋਂ ਵੀ ਜ਼ਿਆਦਾ ਵੋਟਾਂ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਬਣੀਆ ਹਨ ਇਸ ਤੋਂ ਇਹ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨਾਲ਼ ਮਿਲ ਕੇ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਧਾਂਦਲੀ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਵਿੱਚ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਗ਼ਲਤੀ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਮਨ ਵਿੱਚ ਨਿਰਪੱਖ ਚੋਣਾਂ ਹੋਣ ਦੇ ਸੰਬੰਧੀ ਕਈ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸ਼ੰਕੇ ਪੈਦਾ ਕਰਦੀ ਹੈ ਇਸ ਤੋਂ ਖ਼ਦਸ਼ਾ ਪਰਗਟ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਸੁਚਾਰੂ ਢੰਗ ਨਾਲ ਚੋਣ ਨਹੀਂ ਕਰਵਾਉਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ। ਓਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਪੁੱਛਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਵਿੱਚ ਇਹ ਗਲਤੀਆਂ ਜਾਣਬੁੱਝ ਕੇ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਜਾਂ ਇਹ ਕਲੈਰੀਕਲ ਗਲਤੀਆਂ ਹਨ। ਇਹ ਸਭ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ,ਇਹਨਾ ਗਲਤੀਆਂ ਪਿੱਛੇ ਰਾਜਨੀਤਕ ਮਕਸਦ ਕੀ ਹੈ, ਇਹ ਬਿਲਕੁਲ ਸਪਸ਼ਟ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਕਿ ਇੱਕ ਹੀ ਵਾਰਡ ਵਿੱਚ ਏਨੀ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਨਵੀਆਂ ਵੋਟਾਂ ਕਿਵੇਂ ਬਣ ਸਕਦੀਆਂ ਹਨ ਕਿਤੇ ਨਾ ਕਿਤੇ ਗੜਬੜ ਜਰੂਰ ਲਗਦੀ ਹੈ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਇਲੈਕਸ਼ਨ ਕਮਿਸ਼ਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਰਦੀ ਹੈ ਤੱਥਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇਵੇ, ਤੇ ਕੱਲ ਨੂੰ ਵੋਟਾਂ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਵੋਟ ਨੂੰ ਪੂਰਨ ਤੌਰ ਤੇ ਸਹੀ ਪਾਏ ਜਾਣ 'ਤੇ ਪੋਲ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਜਿਲਾ ਦਫ਼ਤਰ ਇੰਚਾਰਜ ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਤੇ ਬਲਾਕ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੱਲੀ ਹਾਜ਼ਿਰ ਸਨ।
पॉवर हाउस रोड़ स्थित गुप्ता अस्पताल के आई विभाग की ओर से एक वृद्ध मरीज के सफेद मोतिया का आपरेशन कर उसकी आंखों की रोशनी दोबारा लौटाई
बठिंडा: पॉवर हाउस रोड़ स्थित गुप्ता अस्पताल के आई विभाग की ओर से एक वृद्ध मरीज के सफेद मोतिया का आपरेशन कर उसकी आंखों की रोशनी दोबारा लौटाई गई। आपरेशन के बाद मरीज न केवल तंदरूस्त हैं, बल्कि उसे आंखों संबंधी कोई भी समस्यां नहीं आई। इस बाबत जानकारी देते हुए मरीज अजैब सिंह 70 वर्षीय निवासी अमरपुरा बस्ती ने बताया कि उसे लंबे समय से देखने में समस्यां आ रही थी। बार बार चश्मे का नंबर बदलने के बाद भी उन्हें किसी तरह का आराम न मिला और समय के साथ आंखों में धुंधलापन बढ़ता गया। एक समय ये आ गया, कि सामने से आता हुआ व्यक्ति या वाहन भी उन्हें सीधा न दिखता और कई बार टकराते हुए बचे। ऐसे में वे पॉवर हाउस रोड़ गुप्ता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि उन्हें आंखों में सफेद मोतिया हैं जो धीरे धीरे पक रहा था। समय रहते अजैब सिंह के आंखों के पर्दे की जांच कर उनके आंखों में लेंज डाले गए। डा. पारूल ने आंखों में सफेद मोतिया कि वजह से उन्हें दिखना बंद हो गया था, यदि वे समय रहते इसका इलाज न करवाते तो सफेद मोतिया धीरे धीरे काले मोतिया में बदल जाता, जिसके बाद मरीज की आंखों की रोशनी वापिस आना असंभव होता है। इस लिए 40 के बाद लोगों को अपनी आंखों की जांच करवाते रहना चाहिए।
फोटो - पॉवर हाउस रोड़ स्थित गुप्ता अस्पताल के आई विभाग की ओर से एक वृद्ध मरीज के सफेद मोतिया का आपरेशन किया।
ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੰਜਾਬ ਟੈਕਨੀਕਲ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੇ 6 ਵਾਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਬੜੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ-
- ਸਿੱਖ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬਾਨ ਦਾ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮਨੁੱਖਤਾ ਲਈ ਮਾਰਗ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਕ ਸ਼ਕਤੀ: ਵੀ.ਸੀ.-
- ਮਾਹਿਰਾਂ ਨੇ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਦੀਆਂ ਜੀਵਨੀਆਂ ਅਤੇ ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਜੀਵਨ ਅਤੇ ਦਰਸ਼ਨ ਬਾਰੇ ਚਾਨਣਾ ਪਾਇਆ...
ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਵਾਈਸ ਚਾਂਸਲਰ ਪ੍ਰੋ. ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਿੱਖ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬਾਨ ਦੇ ਦਰਸਾਏ ਮਾਰਗ ਅਤੇ ਉਪਦੇਸ਼ ਮਨੁੱਖਤਾ ਲਈ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਾਰਥਕ ਹਨ। ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਉਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੰਜਾਬ ਟੈਕਨੀਕਲ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ, ਬਠਿੰਡਾ ਵਿਖੇ ‘ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ’ ਚੇਅਰ ਦੀ ਸਥਾਪਨਾ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਦਾ ਮੁੱਖ ਉਦੇਸ਼ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਅਤੇ ਸਿਧਾਂਤਾਂ, ਜਿਵੇਂ ਕਿ ਸ਼ਾਂਤੀ, ਮਨੁੱਖਤਾ, ਬਰਾਬਰਤਾ, ਬਿਹਤਰ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸਿਰਜਣਾ ਅਤੇ ਸਾਫ ਹਰੇ ਵਾਤਾਵਰਨ ਲਈ ਯੋਜਨਾਬੱਧ ਢੰਗ ਨਾਲ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਸ਼ਿਆਂ ਤੇ ਵਿਸਥਾਰ ਨਾਲ ਖੋਜ ਕਰਨਾ ਹੈ।
ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਦੀ ਵਧਾਈ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦਾ ਪੰਜ ਸਾਲ ਦਾ ਸਫ਼ਰ ਬੇਹੱਦ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੂੰ ਨਵੀਆਂ ਉਚਾਈਆਂ ਤੇ ਲਿਜਾਣ ਲਈ ਸਬਨਾ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਲਈ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ। ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ (ਡਾ.) ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਐਨਸਾਈਕਲੋਪੀਡੀਆ ਆਫ਼ ਸਿੱਖਇਜ਼ਮ ਵਿਭਾਗ, ਪੰਜਾਬੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ, ਪਟਿਆਲਾ ਨੇ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਦੇ ਜੀਵਨ, ਫ਼ਲਸਫ਼ੇ, ਉਪਦੇਸ਼ਾਂ, ਗੁਰਬਾਣੀ ਅਤੇ ਕੁਰਬਾਨੀ ਬਾਰੇ ਚਾਨਣਾ ਪਾਇਆ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਵਿਸ਼ਵ ਇਤਿਹਾਸ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿਚ ਅਨੌਖਾ ਸਥਾਨ ਰੱਖਦੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਨੇ ਸਮਾਜ ਦੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਹਿੱਸਿਆਂ ਵਿਚ ਇਕ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਪਾਈ, ਜੋ ਉਸ ਸਮੇਂ ਦੇ ਸ਼ਾਸਕਾਂ ਤੋਂ ਡਰਦੇ ਸਨ।
ਮੁੱਖ ਬੁਲਾਰੇ, ਪ੍ਰੋ. (ਡਾ.) ਰਾਧਾ ਸ਼ਰਮਾ, ਸਾਬਕਾ ਮੁਖੀ, ਇਤਿਹਾਸ ਵਿਭਾਗ, ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇ ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਜੀਵਨ ਅਤੇ ਦਰਸ਼ਨ 'ਤੇ ਚਾਨਣਾ ਪਾਇਆ। ਉਹਨਾਂ ਮਹਾਨ ਸਿੱਖ ਸ਼ਾਸਕ ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਆਦਰਸ਼ਾਂ ਬਾਰੇ ਆਪਣੀ ਗੱਲ ਕੇਂਦਰਿਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਸਾਮਰਾਜ ਦੇ ਨੇਤਾ ਦਾ ਸੰਖੇਪ ਇਤਿਹਾਸ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਜਿਸਨੇ ਉੱਤਰ ਪੱਛਮੀ ਭਾਰਤੀ ਉਪ ਮਹਾਂਦੀਪ ਉੱਤੇ 19 ਵੀਂ ਸਦੀ ਦੇ ਆਰੰਭ ਵਿੱਚ ਰਾਜ ਕੀਤਾ ਸੀ।
एम्स बठिंडा में कैंसर सर्जरी, एड-हॉक ऑपरेशन-थिएटर की सफल शुरुआत, आने वाले दिनों में कई अन्य आधुनिक सुविधाएं लाने की तैयारी
बठिंडा. एम्स बठिंडा में मरीजों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए आए दिन नई मशीन व तकनीक लाई जा रही है। फिलहाल कैंसर की बीमारी मालवा क्षेत्र में सर्वाधिक फैली हुई है व अब तक लोगों को भारी भरकम खर्च कर प्राइवेट अस्पतालों में कैंसर का उपचार व सर्जरी करवानी पड़ती थी लेकिन अब एम्स में आधुनिक तकनीक से बने एड-हॉक ऑपरेशन-थिएटर की सफल शुरुआत शनिवार को की गई। उसमें कैंसर मरीज की पहली सर्जरी की गई। वही आगामी दिनों में यहां रुटीन में आपरेशन संभव हो सकेंगे। सीईओ और निर्देशक प्रो. डॉ. डी. के. सिंह, चिकित्सा अधीक्षक कर्नल डॉ. सतीश गुप्ता और सभी स्टाफ सदस्यों ने इस सुविधा की शुरूआत कर पंजाब के मालवा क्षेत्र के साथ हरियाणा, राजस्थान के मरीजों के लिए नए आयाम स्थापित किए है। डा. डीके सिंह ने कहा कि निरंतर और कभी न खत्म होने वाले प्रयासों के कारण यह सब संभव हुए है। संस्थान में कार्सिनोमा स्तन की पहली सफल ओन्को सर्जरी डॉ. निखिल गर्ग, डॉ. जसप्रीत शेरगिल, डॉ. नवनेह सामघ और डॉ. निमिष सिंह की टीम की तरफ से गत शुक्रवार को थियेटर का शुभारंभ किया गया। निकट भविष्य में इस भौगोलिक क्षेत्र में रोगियों के पास सबसे अच्छी सर्जिकल सेवाएं होंगी। एम्स, बठिंडा ने अपने मुकुट में एक और पंख जोड़ने का कार्य किया है। एम्स, बठिंडा ने पहली कैंसर सर्जरी, एड-हॉक ऑपरेशन-थिएटर से शुरू की है। संस्थान जनता की चिकित्सक आवश्यकताओं की सेवा के लिए समर्पित है। चूंकि संस्थान अपने प्रारंभिक चरण में है और निकट भविष्य में पूरी तरह से शुरु होकर हर तरह की सुवधा प्रदान करेगा। अस्पताल में इलाके के लोगों को बेहतर व आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए दिन रात काम किया जा रहा है। पंजाब के इस क्षेत्र में कैंसर रोगियों की संख्या सबसे अधिक है। अब तक सीमित बुनियादी ढांचे के साथ एम्स, बठिंडा इस क्षेत्र और पड़ोसी राज्यों के लोगों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान कर रहा है।
फोटो सहित-18-बठिंडा एम्स में स्थापित किए आपरेशन थियेटर में मरीज का सफल आपरेशन करने के बाद माहिरों की टीम।
रणनीति या कमजोरी ?: लोकसभा सीटों का गणित या दिल्ली हिंसा, अगुवाई 'छिनी' तो पंजाब में नए सिरे से समर्थन जुटा रहे किसान संगठन
चंडीगढ़। दिल्ली हिंसा का असर कहें या लोकसभा सीटों का गणित, कृषि कानूनों के खिलाफ अगुवाई छिनने के बाद पंजाब में किसान संगठन नए सिरे से समर्थन जुटाने लगे हैं। 2 महीने से ज्यादा वक्त तक पंजाब के किसानों ने ही आंदोलन को शिखर तक पहुंचाया। फिर दिल्ली में हिंसा हुई और अचानक सारी कमान राकेश टिकैत के हाथों में चली गई। किसान आंदोलन में दिन-रात डटकर किसानों का साथ देने वाला पंजाब का युवा इससे नाखुश है। वो इसके पीछे पंजाब के किसान नेताओं की कमजोरी मान रहे हैं। खासकर, दिल्ली हिंसा व लाल किले पर केसरी झंडा लगाने के बाद किसान नेताओं के युवाओं से पल्ला झाड़ने की बात युवाओं को रास नहीं आ रही। यही वजह है कि किसान संगठन अब पंजाब में बैठकें, छोटी-छोटी रैलियां निकालने से लेकर राकेश टिकैत की तर्ज पर महापंचायत के जरिए समर्थन जुटाने के साथ लोगों को भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि आंदोलन वही चला रहे हैं। किसानी से इतर जो दूसरे संगठन आंदोलन के साथ में डटे थे, उनके जरिए भी पंजाब में लोगों को आंदोलन के लिए एकजुट रहने की अपील करवाई जा रही है। इस सबके बीच किसान आंदोलन की अगुवाई के बदले रूख को लेकर पंजाब में कई चर्चाएं चल रही हैं।
रणनीतिक तौर पर यह माना जा रहा......
- उत्तर प्रदेश से ज्यादा दबाव पड़ेगा केंद्र पर : उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं, जबकि पंजाब में सिर्फ 13 हैं। किसान नेता कहते हैं कि पंजाब में न ज्यादा सीटें हैं, न यहां BJP राजनीतिक तौर पर पावरफुल है और न उनकी सरकार है। यही वजह है कि अगर उत्तर प्रदेश इस आंदोलन में पूरी तरह शामिल हुआ तो केंद्र पर ज्यादा दबाव पड़ेगा। वहां लोस सीटें ज्यादा होने के साथ BJP की सरकार भी है। इसी वजह से राकेश टिकैत को आगे लगाने की रणनीति बताई जा रही है।
- पंजाब की छवि से मुक्ति की कोशिश: किसान आंदोलन के साथ शुरू से एक बात यह भी जुड़ी है कि यह पंजाब के ही किसानों का आंदोलन है। हालांकि इसमें हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड से किसान जुड़े, लेकिन कहा जा रहा कि उसमें भी ज्यादातर सिख किसान ही थे। यही बात केंद्र सरकार के मंत्री भी कहते रहे हैं। ऐसे में आंदोलन का सिर्फ पंजाब तक सीमित रहना और फिर दिल्ली हिंसा का दाग किसान नेताओं की मुश्किल बन गया था। इसी वजह से किसान नेता पीछे हटे हैं, लेकिन उनके इस कदम से पंजाब भी पीछे न हो जाए, इसलिए लोकल स्तर पर भी समर्थन जुटाया जा रहा है।
कारण जो बन गईं मजबूत आंदोलन की कमजोरियां...
- दिल्ली हिंसा में कमजोर साबित हुई अगुवाई: ट्रैक्टर मार्च के दिन पंजाब के किसान नेताओं की अगुवाई कमजोर साबित हुई। एक दिन पहले तक किसान नेता लाल किला व इंडिया गेट पर जाने से लेकर गणतंत्र दिवस पर टैंकों के साथ ट्रैक्टरों की परेड की बात कहते रहे। यही सोचकर पंजाब से बड़ी संख्या में यूथ दिल्ली बॉर्डर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद अचानक दूसरा रूट तय कर लिया है, लेकिन ट्रैक्टर मार्च को उस पर सीमित न रख सके और शांतिपूर्ण आंदोलन पर हिंसा का दाग लग गया। यह कहा जा रहा है कि आंदोलन जिस लेवल तक पहुंचा, ट्रैक्टर मार्च के दिन नेता सही अगुवाई न कर सके।
- नेताओं से नाराज व निराश पंजाब का युवा: 'जमीन न सही, जमीर तो है' कह पंजाब के देश-विदेश में बसे युवाओं ने किसान आंदोलन का खुलकर समर्थन दिया। किसान नेता पहले कहते रहे कि ट्रैक्टर परेड दिल्ली के अंदर होगी, लेकिन एक दिन पहले रूट बदला जिससे युवा निराश हैं। फिर दिल्ली हिंसा व लाल किले पर केसरी झंडे के बाद किसान नेताओं ने उन युवाओं से नाता तोड़ दिया। इससे युवाओं में भारी नाराजगी है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर वो भड़ास निकाल रहे हैं। खासकर, किसान नेताओं के मीडिया को दिए बयान व स्टेज के भाषण की वो क्लिप शेयर की जा रही है, जिसमें वो ट्रैक्टर मार्च दिल्ली के अंदर करने से लेकर इंडिया गेट व लाल किला जाने की बात कह रहे हैं। विदेशों में बसे पंजाबी भी इस बात से खफा हैं कि जिन युवाओं ने शुरू से आंदोलन का साथ दिया, जब उनकी गिरफ्तारी हुई तो किसान नेता हाथ खड़े कर गए।
जालंधर में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप संघर्ष की अगुवाई करने वाले स्टूडेंट एक्टिविस्ट पर जानलेवा हमला, घर लौटते वक्त हुआ हमला, पुलिस ने CCTV कब्जे में लेकर शुरू की जांच
जालंधर। स्टूडेंट एक्टिविस्ट नवदीप दकोहा पर शुक्रवार रात जानलेवा हमला हो गया। घटना के दौरान नवदीप घर लौट रहे थे। जख्मी हालत में नवदीप को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने नवदीप का बयान दर्ज कर लिया है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपाास लगे CCTV फुटेज भी खंगाला जा रहा है।
शुरूआती जांच में यह मामला स्टूडेंट संगठनों के वर्चस्व को लेकर बताई जा रही है लेकिन पुलिस पुख्ता जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है। वहीं, इस घटना का पता चलने पर भारी संख्या में स्टूडेंट्स ने अस्पताल में प्रदर्शन भी किया। नवदीप पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप न मिलने से डिग्री रोके जाने के विरोध में चल रहे संघर्ष की अगुवाई कर रहे हैं।
PCS एग्जाम का रोल नंबर लेकर लौट रहा था घर
सिविल अस्पताल में भर्ती नवदीप दकोहा ने बताया कि उनका पंजाब सिविल सर्विसिज (PCS) का एग्जाम होने वाला है। शुक्रवार शाम को वह उसका रोल नंबर लेने के लिए गए थे। जब वो वहां से वापस लौटे और अपने घर जाने के लिए दकोहा में उतरे तो अचानक वहां टोली बनाकर बैठे कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया।
पुलिस बोली : गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी गए थे, वहां कोई इश्यू हुआ
हमले की सूचना मिलते ही पुलिस जख्मी नवदीप दकोहा के बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंची। पुलिस के मुताबिक नवदीप दकोहा ने किसी का नाम नहीं लिया है और किसी तरह की रंजिश से भी इनकार किया है।
अकाली विधायक टीनू बोले- पंजाब में गुंडाराज
हमले की सूचना मिलने के बाद अकाली दल के विधायक पवन टीनू भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंजाब में गुंडाराज कायम हो चुका है। जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उस पर हमला करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर स्टूडेंट लगातार संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि पैसा सरकार ने नहीं दिया और डिग्रियां स्टूडेंट्स की रोकी जा रही हैं। जिसके खिलाफ यह स्टूडेंट एक्टिविस्ट प्रदर्शन कर रहे थे। उन पर हमला करवाकर दलित समाज की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।
रामा मंडी में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में हवाई फायर होने के साथ जमकर लाठियां चलाने के मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया
बठिंडा. रामा मंडी में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में हवाई फायर होने के साथ जमकर लाठियां चलाने के मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें रामा पुलिस के पास सुखविंदर सिंह वासी बंगी रुलदू ने शिकायत दर्ज करवाई कि नगर कौंसिल चुनावों को लेकर इलाके में मंदीप सिंह वासी रामा, गुरदीप सिंह, सुखमंदर सिंह, कौर सिंह प्रधान, अकाश, लखविंदर सिंह, भारत भूषण, राजू कसाई वासी रामा, धलु वासी पन्नीवाला, वरिंदर सिंह वासी कमालू व करीब 6 अज्ञात लोगों ने मिलकर हमला किया। इस दौरान वह चुनाव प्रचार कर रहा था व पैदल गली में वोटरों को मिल रहा था। इस दौरान आरोपी लोगों ने पहले गालिया निकाली व बाद में पिस्तौल से हवा में फायर करने शरू कर दिए। इस दौरान जमीन पर लेटकर उसने अपनी जान बचाई। आरोपी लोगों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। वही जब उनके समर्थकों ने शोर मचाया तो सभी लोग स्कोर्पियो गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी आरोपी लोगों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वीरवार शाम दो गुटों में हुए आपसी झगड़े में पुलिस के अकाली दल के कार्यकतार्ओं समेत 11 लोगों पर मामला दर्ज करने का समाचार प्राप्त हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार शाम कुछ लोगों के द्वारा एक कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई की कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था उस मामले में पुलिस के द्वारा पीड़ित के बयानों के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति समेत 11 लोगों पर धारा 307,323,341,506,336,148,149, आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है जिनमें अकाली दल के कुछ कार्यकर्ता भी शामिल हैं। वहीं अकाली दल के कार्यकतार्ओं पर मामला दर्ज होने के बाद राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है और इस संबंध में पूर्व विधायक जीतमोहिन्दर सिंह सिद्धू के द्वारा अकाली दल के मुख्य चुनावी द़फ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दो गुटों की आपसी रंजिश के कारण यह झगडा हुआ है और निकाय चुनावों में अपनी हार को नजदीक देखकर सत्ताधारियों के द्वारा जानबूझकर अकाली दल के कार्यकतार्ओं को इस मामले में फंसाया जा रहा है तांकि अकाली दल के कार्यकतार्ओं के हौंसलों को पस्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकतार्ओं और नेताओं के द्वारा पिछले कई दिनों से जानबूझ कर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही थी लेकिन जब वह इस मकसद में कामयाब नहीं हो सके तो उनके द्वारा जान बूझकर दो गुटों की आपसी लड़ाई को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है और मामले में अकाली दल के कार्यकतार्ओं पर झूठा मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इन सब षडयंत्रो से कांग्रेस पार्टी को कोई फायदा नहीं होगा और शहर की सभी 15 सीटों पर कांग्रेस की हार तय है साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की। क्या कहा डी.एस.पी ने. पूर्व विधायक के आरोपों के बारे में जब डी.एस.पी मनोज गोरसी से बात की गई तो उन्होंने पूर्व विधायक के आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि पुलिस के द्वारा निष्पक्ष रूप से अपना काम किया जा रहा है।
फोटो-प्रेस कॉन्फ्रेंस करते पूर्व विधायक जीतमोहिन्दर सिद्धू और पत्रकारों से बातचीत करते डी.एस.पी मनोज गोरसी।
खेतों में बिजली वाली मोटरों से तांबे व कापर की तारे निकालकर बेचने वाले दो लोगों को नामजद किया
बठिंडा. खेतों में बिजली वाली मोटरों से तांबे व कापर की तारे निकालकर बेचने वाले दो लोगों को नामजद कर नहियावाला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसमें पुलिस थाना के सहायक थानेदार सुखपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बंगी सिंह वासी खेमुआना, जगसीर सिंह वासी रोमाणा अजीत सिंह फरीदकोट खेतों में किसानों की तरफ से लगाई गई बिजली की मोटरों से तारे निकालकर उसे आगे बेचने का धंधा करते थे। आरोपी जगसीर सिंह को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर उसके पास से 22 किलोग्राम ताबे की तार बरामद की है। उक्त लोगों को पुलिस ने बलाहड़ विझू गांव के खेतों से गिरफ्तार किया। इसमें पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस के अनुसार बरामद किए तार की कीमत करीब 12 हजार 500 रुपए बताई जा रही है।
लापरवाह वाहन चालकों ने तीन लोगों को किया घायल, चालकों पर केस दर्ज
बठिंडा. तीन सड़क हादसों में लापरवाह वाहन चालकों ने तीन लोगों को घायल कर दिया। इसमें सभी घायलों को विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए दाखिल करवाना पड़ा। मामले में पुलिस ने घायलों के बयान पर आरोपी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के पास महिंदर मित्तल वासी सिरकी बाजार बठिंडा ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह पैदल सिरकी बाजार बठिंडा में किसी काम से जा रहा था कि इसी दौरान एक आटो चालक तेज गति से आटो लेकर आया व उसके बीच मारकर घायल कर फरार हो गया। भागते आटो का नंबर उसने नोट कर लिया जिस पर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। वही नहियावाला पुलिस के पास गुरदेव सिंह वासी गांव नहियावाला ने शिकायत दर्ज करवाई कि बलतेज सिंह वासी अमरगढ़ ने तेज रफ्तार गाड़ी लाकर उसकी स्कूटी के बीच में टक्कर मारी जिससे वह स्कूटी से नीचे गिर गया व गंभीर रूप से जख्मी हो गया। थर्मल पुलिस के पास चमकौर सिंह वासी खेमुआना ने कहा कि वह अपने कैंटर से टी प्वाइंट सिविया बठिंडा मलोट रोड के पास से आ रहा था कि बलजीत सिंह वासी ढोटिया धोतिया जिला तरनतारन तेज रफ्तार टिप्पर लेकर आया व बीच में टक्कर मारकर घायल कर दिया। तीनों मामलों में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
सवा नौ बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
बठिंडा. सदर बठिंडा पुलिस ने सवा नौ बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसमें बाद में आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया। सदर बठिंडा पुलिस के सहायक थानेदार गुरमीत सिंह ने बताया कि जसकरण सिंह वासी चुग्घे कला को चुग्घे रोड बलुआना के पास अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वही बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
खबर एक नजर में देखे
लेबल
- @Punjabkasachepaper
- @Punjabkasachepaper* #Bathinda News* *punjab News*
- #Bathinda News
- #E-PaperPunjab#bathinda#ambalaNews
- #punjabkasachepaper
- अपराध समाचार
- गणतंत्र दिवस समारोह
- गुड ईवनिंग
- डीसी बठिंडा
- पंजाबी खबरे
- संक्षेप
- संपादकीय
- सभार-दैनिक जागरण
- समाचार
- A MiG 21 Bison Aircraft Of IAF Was Involved In A Fatal Accident
- According To Sources
- Ayodhya Ram Mandir Donation
- Bathinda News
- Bharat Bandh Punjab Live Updtae:
- Captain Amrinder Singh Invites Navjot Sidhu To Meet At Lunch Tomorrow In Presence Of Harish Rawat
- city the statement of farmer leader rakesh tikait is scaring people of delhi and ncr
- corona case in bathinda punjab
- corona vaccination
- Coronavirus (COVID-19)
- CoronaVirus New Strain:
- Covid-19 Update
- delhi
- E-Paper Punjab ka sach
- every-agency-shellar-too-full-of-paddy
- IMPORTENT NO.
- jalandhar-city-in-superstitions-a-minor-married-to-young-girl
- Ludhiana GST Scam
- ludhiana-aap-supporter-advocates-will-join-mahapanchayat-in-baghapurana
- ludhiana-six-landlords-arrested-for-not-getting-verification-in-ludhiana
- new-delhi
- Punjab Coronavirus Alert:
- punjab/bhatinda-59-thousand-403-patients-underwent-treatment-of-rs-98-crore-89-lakh-in-18-months
- punjab/bhatinda-use-water-sparingly-and-naharbandi-from-today-in-bathinda
- punjab/chandigarh-all-educational-institutions-remain-closed-till-march-31-in-punjab-causes-of-increasing-cases-of-corona-21478492.html
- Punjabvaccination
- Rajasthan's Jaipur Private Hospital Rape Case Update | Crime Against Women In Rajasthan
- RSS
- shiv-sena-punjab
पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज
हर बीमारी में रामबाण साबित होती है इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा
फ़ॉलोअर
संपर्क करे-
Popular Posts
-
- पटियाला से आकर बीजेपी नेता गुरतेज ढिल्लों ने पकड़ा बठिंडा के किसानों का हाथ, पुराना अवॉर्ड रद्द कर दोबारा अवॉर्ड पास करके पर्याप्त मुआ...
-
-
Τα Καλύτερα Online Casino: Βήματα εγγραφής για Έλληνες παίκτες - Τα Καλύτερα Online Casino: Πρακτικός Οδηγός για Έλληνες Παίκτες Πώς να επιλέξετε το κατάλληλο online casino Η επιλογή του σωστού καζίνο δεν είναι απλώς θέμ...4 हफ़्ते पहले
-
उत्तरांचल की महान लोक कला - पर्वतीय क्षेत्र में महिलाओं द्वारा विविध अवसरों पर नित्य प्रति के साज-सामान से विभन्न अलंकरणों को गैरिक पष्टभूमि पर इस प्रकार से उकेरा जाता है कि अच्छा भला...15 वर्ष पहले
-
देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।
हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा
संपर्क करे-























