बठिंडा. तंदरुस्त पंजाब मुहिम के तहत सिविल सर्जन डा. तेजवंत सिंह ढिल्लों की अगुआई में जिला सेहत अधिकारी डा. उषा गोयल द्वारा पीने के पानी के सैंपल लिए गए। इस संबंध में जिला सेहत अधिकारी ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों को पीने वाली पानी की साफ सप्लाई के मद्देनजर दो पानी की फैक्टरियों जिनमें टरु इंदरा वेबरेजिज व ऐबी ऐकुआ वेबरेजिज की चेकिंग की गई। सैंपल भी लिए गए। उन्होंने बताया कि आम लोगों के रोजाना प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की सैपलिंग की जा रही है। जिसमें करियाना स्टोरी, बेकरी, डेयरी, सब्जी व फलों के अलावा सरसों के तेल आदिक के सैंपल लेकर फोरोसिंक लेबोराटरी भेज दिए गए हैं। इसके अलावा डा. गोयल ने बताया कि कमिश्नर फूड व ड्रग एडमिनस्ट्रेशन पंजाब की हिदायतों मुताबिक जिला बठिंडा में शराब के होलसेल व रिटेल शराब के ठेकेदारों को अब सेहत विभाग से लाइसेंस लेना जरूरी कर दिया गया है।
शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021
पानी की सप्लाई देने वाली दो आरो वाटर फैक्ट्रियों पर सेहत विभाग की दबीश, भरे सैंपल
बठिंडा. तंदरुस्त पंजाब मुहिम के तहत सिविल सर्जन डा. तेजवंत सिंह ढिल्लों की अगुआई में जिला सेहत अधिकारी डा. उषा गोयल द्वारा पीने के पानी के सैंपल लिए गए। इस संबंध में जिला सेहत अधिकारी ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों को पीने वाली पानी की साफ सप्लाई के मद्देनजर दो पानी की फैक्टरियों जिनमें टरु इंदरा वेबरेजिज व ऐबी ऐकुआ वेबरेजिज की चेकिंग की गई। सैंपल भी लिए गए। उन्होंने बताया कि आम लोगों के रोजाना प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की सैपलिंग की जा रही है। जिसमें करियाना स्टोरी, बेकरी, डेयरी, सब्जी व फलों के अलावा सरसों के तेल आदिक के सैंपल लेकर फोरोसिंक लेबोराटरी भेज दिए गए हैं। इसके अलावा डा. गोयल ने बताया कि कमिश्नर फूड व ड्रग एडमिनस्ट्रेशन पंजाब की हिदायतों मुताबिक जिला बठिंडा में शराब के होलसेल व रिटेल शराब के ठेकेदारों को अब सेहत विभाग से लाइसेंस लेना जरूरी कर दिया गया है।
परसराम नगर के फर्नीचर व्यापारी से मारी 75 लाख की ठगी, दो मामलों में आरोपी लोगों पर केस दर्ज
वहीं दूसरे मामले में मुक्तसर साहिब
और जैतो मंडी के रहने वाले चार लोगों ने जमीन बेचने के नाम पर फर्नीचर व्यापारी से
50 लाख रुपये की ठगी
की है। पीड़ित नरोतम दास ने बताया कि श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाले सतनाम सिंह, विक्रमजीत सिंह, तनजीत सिंह व
फरीदकोट के जैतो मंडी के रहने वाले पाल से उसने जमीन खरीदी थी। जिसकी उसने रजिस्ट्री
करवाने से पहले 50 लाख रुपये आरोपितों को दे दिए थे। उन्होंने पैसे लेने के बाद
रजिस्ट्री करवाने की एक तारीख भी तय की थी, लेकिन आरोपितों ने उस तय समय पर
रजिस्ट्री नहीं करवाई और नहीं उसके पैसे वापस किए। ऐसे कर आरोपितों ने उसके साथ 75 लाख रुपये की ठगी की।
पीड़ित व्यापारी ने अपने साथ हुई इस ठगी की लिखित शिकायत एसएसपी बठिंडा को दी।
एसएसपी के आदेशों पर ईओ विंग ने दोनों मामलों की जांच पड़ताल की और थाना कैनाल
कालोनी पुलिस को आरोपित लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने की सिफारिश की गई।
जिसके बाद पुलिस ने अलमारियों की सप्लाई नहीं करने के आरोप में पानीपत निवासी राज
कुमार व उसके बेटे सागर व अर्जुन के अलावा जमीनी की रजिस्ट्री नहीं करवाने के आरोप
में सतनाम सिंह, विक्रमजीत सिंह, तनजीत सिंह व पाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अगली
कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना कैनाल कालोनी के इंचार्ज एसआइ गणेश्वर कुमार का कहना
है कि दोनों मामलों में आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपितों
की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।
बठिंडा के गांव मलूका में महिला से मारपीट कर उसका गर्भपात करवाने के प्रयास में चार लोगों पर केस
बठिंडा. गांव मलूका में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने मां-बहन और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपनी पत्नी से मारपीट की और उसका गर्भपात करवाने का प्रयास किया। थाना दयालपुरा पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपित पति समेत 13 लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस को शिकायत देकर गांव मलूका निवासी 26 वर्षीय सिमरजीत कौर ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी शादी गांव मलूका निवासी कुलदीप सिंह के साथ हुई थी। जिसके बाद वह कुलदीप सिंह के बच्चे की मां बनने वाली है। बीती दो फरवरी को उसके आरोपित पति कुलदीप सिंह ने अपनी मां कुलवंत कौर, बहन प्रभजोत कौर निवासी मलूका, रिश्तेदार सुखजीत कौर, उसका पति सुखवीर सिंह, गुरप्रीत कौर, उसके पिता लखबीर सिंह निवासी बरनाला, सिकंदर सिंह, उसकी पत्नी निक्की कौर निवासी गांव बुर्ज थरोड़ व चार अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसका गर्भपात करवाने की कोशिश की। वहीं उसे तीन लाख रुपये की मांग की। जब उसने देने से इंकार कर दिया, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर सभी आरोपितों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक महिला समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार कर हेरोइन, भंग, नशीली गोलियां व लाहन बरामद
बठिंडा. जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से एक महिला समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से हेरोइन, भंग, नशीली गोलियां व लाहन बरामद की गई। पकड़े गए आरोपितों पर संबंधित थानों में नशा विरोधी एकट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। एंटी नारकोटिक सैल बठिंडा के इंचार्ज इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि भागू रोड पर स्थित एक किराये के मकान में रहती महिला मनदीप कौर उर्फ दीपी निवासी गली नंबर 21 उधम सिंह नगर बठिंडा नशा तस्करी करती है। जिसके पास माैजूदा समय में भी नशा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पुरानी इंकम टैक्स कालोनी भागू रोड से महिला मनदीप कौर को पुलिस हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद आरोपित महिला पर थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस एकट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं थाना कैनाल कालोनी के एएसआइ गुरमुख सिंह ने भी गुप्त सूचना के आधार पर संजय नगर निवासी गुरदीप सिंह को 20 किलोग्राम भंग के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। इसी तरह थाना सदर बठिंडा के हवलदार कुलविंदर सिंह ने भी गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गांव नरूआणा निवासी सुखपाल सिंह को 80 लीटर लाहन समेत गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नंदगढ़ के एएसआइ जसविंदा सिंह ने गांव जंगीराणा से गश्त के दौरान आरोपित बलकरण सिंह व रंजीत सिंह को 110 नशीली गोलियां समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।
Bathinda/जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ सांतवीं शक्ति कमांड ने चेतक कोर का दौरा किया
बठिंडा. लेफ्टिनेंट जनरल ए.एस भिंडर जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, सांतवीं शक्ति कमांड ने चेतक कोर का दौरा किया। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल एम के मागो, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, चेतक कोर कमांडर ने कोर के ऑपरेशनल तत्परता के साथ-साथ महत्वपूर्ण प्रशिक्षण से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की। उन्हें जिम्मेदारी के क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति पर भी जानकारी दी गई। आर्मी कमांडर ने चेतक कोर के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी मुलाकात की।
आर्मी कमांडर ने उभरती चुनौतियों का
सामना करने के लिए ऑपरेशनल तत्परता का उच्च दर्जा बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने
ऑपरेशनल तैयारियों के उच्च स्तर के लिए चेतक कोर की सराहना की और कोविड -19 के खिलाफ सभी
सैनिको द्वारा किए जाने वाले सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने की आवश्यकता को
दोहराया। उन्होंने चेतक कोर के नेतृत्व की सराहना की और कार्य कुशलता पर केंद्रित
रहने को कहा।
गुरुवार, 8 अप्रैल 2021
सिविल अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात महिला डाक्टर से दुव्यव्याहार करने व सिक्योरिटी गार्ड को पीटने के मामले में चौकी इंचार्ज का तबादला
बठिंडा। बुधवार देर रात को सिविल अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात महिला डाक्टर से सिविल अस्पताल चौकी इंचार्ज द्वारा कथित तौर पर दुव्यव्याहार करने व सिक्योरिटी गार्ड को पीटने के मामले में एसएसपी बठिंडा भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने चौकी इंचार्ज का तबादला कर दिया है। लेकिन सिविल अस्पताल के डाक्टर पुलिस कर्मी को सस्पेंड या बर्खास्त करने की मांग पर अड़े हुए है।
इसके चलते शुक्रवार को डाक्टरों ने हड़ताल करने का ऐलान किया है। पीसीएमएएस के जिला प्रधान डा. गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन को वीरवार तक समय दिया गया था कि वह महिला डाक्टर से दुव्यव्याहार करने वाले पुलिस कर्मी पर सख्त कार्रवाई की जाएं, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते सभी डाक्टरों ने हड़ताल कर एसएसपी से मिलने का फैसला लिया है।
उसके बाद भी उक्त पुलिस कर्मी पर कार्रवाई नहीं होती है, तो संघर्ष ओर तीखा किया जाएगा, जिसके बाद होने वाले नुक्सान की जिम्मेवार पूरी तरह से पुलिस प्रशासन होगा। उधर, एसएसपी भूपिदरजीत सिंह विर्क का कहना है कि पुलिस कर्मी का तबादला कर दिया गया। मारपीट जैसी कोई भी बात सामने नहीं आई है, जबकि महिला डाक्टर की तरफ से भी पुलिस कर्मी के साथ दुव्यव्याहार किया है। ऐसे में सेहत विभाग भी अपने डाक्टर पर कार्रवाई करे।
दरअसल, बुधवार रात को सिविल अस्पताल में डयूटी पर तैनात डा. गुरविंदर कौर ने इमरजेंसी में डयूटी पर तैनात थी। इस दौरान एक गंभीर मरीज को चैक कर रही थीं। थोड़े समय बाद सिविल ड्रेस में एक आदमी अस्पताल के अंदर आया तथा वह फोन पर काफी ऊंची आवाज में बात कर रहा था तो उन्होंने उसे धीमी आवाज में बात करने के लिए कहा तथा सिक्योरिटी को बुलाकर उन्हें बाहर ले जाने को बोला। उन्होंने कहा कि सिविल ड्रेस में होने के चलते वह पुलिस अधिकारी को पहचान नहीं सकीं तथा उक्त चौकी इंचार्ज ने मौके पर ही उनसे काफी बदतमीजी की तो अस्पताल सिक्योरिटी गार्ड को बुलाकर उन्हें ले जाने को बोला। इसके बाद उक्त चौकी इंचार्ज ने गार्ड को चौकी में कथित तौर पर बुलाकर मारपीट की। इससे गुस्साए डाक्टर्स व मेडिकल स्टाफ सिविल अस्पताल के सामने जीटी रोड रोड पर रात को 10 बजे धरने पर बैठ गए तथा पूरी सड़क को एंबुलेंस लगाकर दोनों तरफ से जाम कर दिया गया।
प्रताप नगर में लाखों की नगदी लूटने के मामले में पुलिस ने अभी दर्ज नहीं किया केस, आरोपी पकड़ से बाहर
बठिंडा. प्रताप नगर में पंडितों वाली गली में महिला को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लाखों रुपए की नकदी लूटने के मामले में पुलिस 72 घंटे बाद भी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। वहीं इस मामले में अभी कोई केस भी दर्ज भी नहीं किया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनके रिश्तेदार अब उनको जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल को प्रताप नगर गली नंबर 3डी(पंडिता वाली गली) में रहने वाला धर्मवीर शर्मा के घर में उनकी पत्नी अमनदीप शर्मा घर में अकेली थीं। शाम 6 बजे के करीब दो-तीन लोग जो उनके रिश्तेदार ही थे, अमनदीप को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोश होने पर घर से लाखों रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। धर्मवीर का बेटा जब ट्यूशन से लौटा तो उसने मामले की जानकारी पिता को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे धर्मवीर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कैनाल पुलिस से एसएचओ गणेश्वर शर्मा व डीएसपी सिटी- 1 गुरजीत सिंह रोमाणा मौके पर पहुंचे। कपड़े का कारोबार करने वाले धर्मवीर शर्मा का कहना था कि उनके रिश्तेदार ने कुछ लोगों से मिलकर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है। अब उनको जान से मारने की धमकियां दिलाई जा रही हैं। वो इस संबंध में कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे। इस संबंध में कैनाल थाना के इंचार्ज गणेश्वर शर्मा का कहना था कि महिला के बयान दर्ज कर लिए थे, मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Bathinda-लावारिस पशु से टकराकर मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत, हादसे में पति व बेटा घायल, हालत ठीक
बठिंडा. बीती बुधवार को गांव भाई बख्तौर के पास एक मोटरसाइकिल के आगे लावारिस पशु आ जाने से मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठी एक विवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसका पति व आठ साल का बच्चा घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। थाना कोटफत्ता पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों पर आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
मामले के जांच अधिकारी एएसआइ गोरा सिंह ने बताया कि पुलिस को बयान देकर मृतक ज्याेति पत्नी शेखर निवासी प्रजापत कालोनी बठिंडा के परिजनों ने बताया कि बीती बुधवार को ज्योति के भाई को देखने के लिए लड़कियों वालों ने आना था। जिसके चलते मृतक ज्योति अपने पति व आठ साल के बेटे को साथ लेकर मोटरसाइकिल से अपने मायके घर मौड़ मंडी जा रही थी। जब वह थाना कोटफत्ता के गांव भाई बख्तौर के पास पहुंचे, तो अचानक एक लावारिस पशु उनके मोटरसाइकिल के आगे आ गया, जिसके कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठी ज्योति उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसका पति शेखर व आठ साल का बेटा भी घायल हो गया। तीनों राहगीरों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया, जहां पर इलाज के दौरान ज्योति की मौत हो गई, जबकि उसका पति व बेटे को मामूली चोटें आने के कारण अस्पताल में भर्ती है, जिनका इलाज चल रहा है। एएसआइ गोरा सिंह ने बताया कि परिजनों के बयानों पर कार्रवाई करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दी है।
कोविड वैक्सीन में लगी एएनएम ने मांगा 500 रुपए भत्ता, नहीं देने पर काम वापिस लेने की मांग
File Photo
बठिंडा. सिविल अस्पताल व सेहत विभाग में तैनात समूह एएनएम ने सिविल सर्जन बठिंडा को एक मांगपत्र देकर उन्हें कोविड-19 ड्यूटी ती एवज में प्रतिदिन 500 रुपए मानभत्ता देने की मांग की गई है। एएनएम कमलजीत कौर, सुरजीत कौर, सुएस गौर, जसबीर कौर, दविंदर कौर, सोनाली, कुलजिंदर कौर, जुगविंदर कौर, नीना, हरजीत कर, हरविंदर कौर सहित समूह कर्मियों ने कहा कि उन्हें किसी तरह का मानभत्ता नहीं दिया जा रहा है जबकि वह अपने काम के साथ दिन रात आरआरटी की ड्यूटी भी कर रही है। उन्होंने कहा कि वह वैक्सीनेशन को लेकर किसी तरह की आनाकानी नहीं कर रही है पर उनकी मांग है कि कोविड में लगे दूसरे स्टाफ की तरह उन्हें भी बनता मानभत्ता दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें प्रतिदिन 500 रुपए का भत्ता नहीं दिया जाता है तो इस स्थिति में कोविड वैक्सीन अन्य़ विकल्पिक स्टाफ से लगवाने का प्रबंध किया जाए। इस बाबत सिविल सर्जन तेजवंत सिंह ढिल्लों ने संबंधित स्टाफ की मांगों को लेकर मिशन डायरेक्टर एनएचएम पंजाब को जानकारी दे दी है। वही उन्होंने कहा कि एएनएम की मांगों के संबंध में उन्होंने डायरेक्टर को अवगत करवा दिया है व इसमें अब अगली कारर्वाई सरकार व संबंधित विभाग की तरफ से की जानी है।
समाजसेवी बीरबल बांसल की प्रेरणा से शिवम ने किया इमरजेंसी खूनदान
बठिंडा। शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल एक मरीज के लिए शिवम कुमार ने तुरंत ब्लड बैंक में पहुंचकर इमरजेंसी खूनदान किया। इस मौके पर मौजूद खूनदानी व समाजसेवी बीरबल बांसल ने बताया कि एक निजी अस्पताल में दाखिल एक मरीज को इमरजेंसी खून की जरूरत पड़ने पर शिवम कुमार ने पहली बार खूनदान किया। खूनदान करने पर शिवम कुमार को ब्लड बैंक की ओर से सम्मानित किया गया।
बठिंडा शहर में समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से लगाए कैंपों में 360 लोगों ने करवाया वैक्सीनेशन
बठिंडा। सेहत विभाग बठिंडा और समाज सेवीं संस्थायों के सहयोग के साथ सिविल सर्जन बठिंडा डा. तेजवंत सिंह ढिल्लों की अगुवाई और जिला टीकाकरन अफसर डा. मीनाक्षी सिंगला की देखरेख में अर्बन बठिंडा क्षेत्र में पड़ते गुडविल सोसायटी बठिंडा, मार्कफैड दफ्तर, दाना मंडी बठिंडा, बठिंडा सोशल ग्रुप की तरफ से हैनेमन होम्योपैथिक क्लीनिक, डा.मेला राम रोड बठिंडा, वार्ड नं. 18 उधम सिंह नगर और वर्धमान बठिंडा में स्पैशल टीकाकरण कैंप लगाए गए। इन कैंपों में 45 साल से ऊपर की उम्र के कुल 360 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिला मांस मीडिया अफसर जगतार सिंह बराड़ की तरफ से इन कैंपों का दौरा किया गया।
उन्होंने कैंपों में टीकाकरन के लिए पहुंचे लाभपात्रियों को मास्क लगाकर रखने, दो गज की दूरी बनाकर रखने और सैनेटाइजर का प्रयोग संबंधी जागरूक किया। उन्होंने इस मौके अपील की कि सरकार की तरफ से जारी की जाने वाली हिदायतों की पालना की जाए जिससे हम मिलकर इस महामारी का मुकाबला कर सकेंगे और इस महामारी को फैलने से रोक सकेंगे।
उनकी तरफ से इस नेक काम में सहयोग देने के लिए समूह समाज सेवीं संस्थायों का धन्यवाद भी किया । इन कैंपों में ए.एन.एम.कर्मजीत कौर, बलविन्दर कौर, ज़सप्रीत कौर, कुलविन्दर कौर, मंमता, स्टाफ नर्स स्वर्णजीत कौर, राजविन्दर कौर, डा. कपिल कुमार, डा. नेहा गोयल की तरफ से सेवाएं दीं गई। इस मौके डा. तरसेम गर्ग और एन.जी.ओं. नरिन्दर बस्सी और रकेश नरूला की तरफ से टीकाकरण कैंप के लिए समाज सेवीं संस्थायों को दिए जा रहे सहयोग के लिए सेहत विभाग का धन्यवाद किया।
Bathinda-वित्त मंत्री ने शहर में वार्ड वाइज कोरोना वैक्सीनेशन के कैंप करवाए शुरू, चार वार्डों के लोगों ने करवाई वैक्सीनेशन
-अगले तीन माह में 70 फीसदी आबादी को लगाई जानी है वैक्सीन, प्रतिदिन 8 हजार लोग होंगे कवर
बठिंडा. जिले में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते पंजाब के वित्तमंत्री ने शहर के लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए वैक्सीनेशन मुहिम को तेज करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में शहर के विभिन्न वार्डों में कैंप लगाकर लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इन वैक्सीनेशन कैंपों की शुरुआत वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने करवाई। उन्होंने बताया कि इस तरह क कैंप पिछले दो दिनों से लगाए जा रहे हैं व चार वार्डों के लोगों की कोरोना वैक्सीनेशन की जा चुकी है। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने बताया कि हर व्यक्ति को इस महामारी से बचने के लिए वैक्सीनेशन करवानी चाहिए। उन्होंने बताया कि शहर के सभी वार्डों में लोगों की मुफ्त वैक्सीनेशन की जा रही है। वही मनप्रीत सिंह बादल के दफ्तरी इंचार्ज जयजीत सिंह जौहल ने बताया कि वार्ड नंबर 36, 25, 18 और 45 के निवासी इस कैंप में पहुंचे। वही अगामी दिनों में यह वैक्सीनेशन कैंप जारी रहेंगे। जयजीत सिंह जौहल ने कैंपों में पहुंचकर वैक्सीनेशन कैंपों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए इन वैक्सीनेशन कैंपों में पहुँच कर लोगों को मुफ्त टीके लगवाने चाहिएं।
7.35 लाख आबादी को टीकाकरण का लक्ष्य, लगेंगे 490 दिन
बीती 16 जनवरी से तीन चरणों में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 30 हजार लोग कोरोना वैक्सीन का टीका लगवा चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा टीकाकरण सीनियर सिटीजन ने करवाया है। पूर्व 35 दिनों में 10 हजार से अधिक सीनियर सिटीजन टीकाकरण करवा चुके हैं, वहीं 78 दिनों में भी हेल्थ वर्करों ने 11149 के मुकाबले 7191 ने टीका लगवाकर 65 फीसदी लक्ष्य पूरा किया है, जबकि 8339 फ्रंट लाइन वर्करों में से 7535 वर्करों ने टीका लगवाकर 90.36 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया है। जबकि 45-59 साल उम्र के बीच वाले 3185 लोगों को टीका लग चुका है। वहीं केंद्र सरकार की तरफ से एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने की छूट मिलने के बाद लोग टीकाकरण के लिए आगे आने लगे हैं। इसके तहत केंद्र सरकार ने तीन माह में 70 फीसद आबादी को कोरोना से प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा है।
जिसे पूरा करने के लिए सेहत विभाग ने पूरे जोरों शोरों से टीकाकरण कर रहा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सेहत विभाग की तरफ से सरकारी के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में टीकाकरण सेंटर शुरू कर दिए है, वहीं जिले की समाजसेवी व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से मंदिरों, गुरुद्वारां, धर्मशालाओं आदि सार्वजनिक जगहों पर टीकाकरण कैंप लगाकर वैक्सीन लगाई जा रही है। एक अप्रैल से पहले जहां हररोज 900 से 1000 के बीच टीकाकरण हो रहा था। वहीं अब 1200 से लेकर 1500 हररोज टीकाकरण हो रहा है। बठिंडा जिले में 18 साल से अधिक उम्र वाले की जनसंख्या 10.70 लाख है, जिसमें 70 प्रतिशत आबादी 7.35 लाख बनती है। अगर सेहत विभाग हररोज 1500 लोगों का भी टीकाकरण करता है, इस 7.35 लाख लोगों 490 दिनों में टीका लगवाने का लक्ष्य हासिल कर पाएगा यानि करीब डेढ़ साल का समय लगेगा।
5 अप्रैल को सेवा भारती की तरफ से भगवान देवी चैरिटबल डिस्पेंसरी ,गली नंबर 5, अमरपुरा बस्ती में, 7 अप्रैल को अमन होमियो एवं अयूर क्लीनिक, भट्टी रोड पर, 9 अपैल को परिवार वेलफेयर सोसायटी की तरफ से गणेश नगर स्थित धर्मशाला में, 10 अप्रैल को दोस्त वैलफेयर सोसायटी द्वारा गीता भवन, हरपाल नगर में और भारत विकास परिषद द्वारा ज्वाला माता मंदिर, गली नंबर 17 अजीत रोड में, 11 अप्रैल को को डायमंड वैलफेयर सोसायटी द्वारा डिफरेंट पब्लिक स्कूल गली नंबर 17, प्रताप नगर में और उम्मीद वैलफेयर सोसायटी की तरफ से शिव बाड़ी मंदिर, सरहंद कैनाल, पंचवटी नगर में कोरोना जागरूकता व निःशुल्क कोरोना वेक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। रमणीक वालिया न. बताया कि 45 वर्ष या इससे ऊपर की आयु का हर व्यक्ति इन कैंपों में अपना कोविड टीकाकरण करवा सकता हैं। इच्छुक व्यक्ति को अपना आधार कार्ड या जन्मतारीख का कोई भी प्रूफ साथ लेकर आना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि शहरवासी इन मुफ्त कोरोना वैक्सीनेशन कैंपाें का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ताकि कोरोना जैसी महामारी को हराया जा सके।
फोटो - वार्ड वाइज लग रहे वैक्सीनेशन कैंप में लोग कोरोना के टीके लगवाते। कैंप जयजीत सिंह जौहल की रहनुमाई में सफलतापूर्वक चल रहे हैं।
पंजाब से धार्मिक स्थानों के दर्शन को जा रहे हैं तो सावधान, लगी पाबंदी, जानें यात्रा से पहले क्या है जरूरी
चंडीगढ़। पंजाब में कोराेना के बढ़ते मामलों का असर अब यहां के लोगों के पर्यटन पर भी पड़ रहा है। पंजाब के लोगों के अन्य राज्य में प्रवेश को लेकर कोराेना की निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट की शर्त लगाई जा रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड द्वारा पंजाब के लाेगों के आने के लिए 72 घंटे के अंदर की कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट अनिवार्य करने के बाद अन्य राज्यों में ऐसी रोक लग रही है। ओडि़सा के पुरी में भी पंजाब के लोगों के लिए यह शर्त लागू कर दी गई है। ऐसे में पुरी सहित किसी भी धर्म व पर्यटक स्थल पर जाने की योजना है तो इस बात का ध्यान रखें, अन्यथा भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पहले ही पंजाब के लोगों के लिए कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट की शर्त लगा चुके हैं। इस पर पंजाब सरकार की ओर से सवाल भी उठाए गए थे, लेकिन राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़़ रहे हैं। पंजाब से काफी संख्या में लोग हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के धार्मिक स्थानों और पर्यटक स्थलों पर जाते हैं। उत्तराखंड में श्री हेमकुंड साहिब काफी संख्या में पंजाब से सिख जाते हैं। हरिद्वार में कुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों को भी अपनी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के आदेश उत्तराखंड सरकार ने दिए हुए हैं।
इसके बाद अब श्री जगन्नाथ पुरी की यात्रा के लिए भी पंजाब के श्रद्धालुओं को खास ऐहतियात बरतनी पड़ेगी। पंजाब से श्री जगन्नाथ पुरी काफी संख्या में लोग जाते हैं। ऐसे में अब बिना कोरोना की नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट लेकर वहां जाना पंजाब के लोगाें के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। इसके साथ ही अपना पहचान पत्र भी जरूर साथ रखना चाहिए। होटलों में भी पंजाब सहित पांच राज्याें के पर्यटकों पर खास नजर रखी जाएगी।
पुरी में प्रवेश पर वहां जिला प्रशासन ने प्रतिबंध जारी कर कहा है कि महाराष्ट, केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ से आने वाले लोगों को 72 घंटे के अंदर की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य होगी। इसके साथ ही शहर के चारों तरफ से प्रवेश मार्ग पर पर्यटक सहायता केंद्रों में कोविड रिपोर्ट जांच की जाएगी। इसके साथ ही होटलों में भी इन पर्यटकों की निगरानी की जाएगी और उनमें कोरोना के लक्षण मिलने पर होटल प्रबंधकों को इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम को देने का निर्देश दिया गया है।
बता दें कि पंजाब में यूक वेरियंट के कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में पिछले 16 दिनों से कोरोना के दूसरी लहर चल रही है। इस दौरान राज्य में 51,650 नए मरीज सामने आ चुके है। जबकि 1018 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में पंजाब में 25,913 एक्टिव मरीज है।कोरोना के कारण नाइट कर्फ्यू लागू है। राज्य के पर्यटक और धार्मिक स्थलों पर अभी कोई प्रतिबंध लागू नहीं हुआ है। गुरुनगरी अमृतसर में श्री दरबार साहिब और श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
पाक जाने वाले जत्थे का होगा कोरोना टेस्ट
उधर, खालसा साजना दिवस पर गुरुद्वारा पंजा साहिब पाकिस्तान जा रहे जत्थे के लिए कोरोना टेस्ट करवाना जरूरी होगा। एसजीपीसी के सचिव महिंदर सिंह ने बताया कि जत्थे को भेजने संबंधी पाकिस्तान अंबेसी को सभी की डिटेल भेज दी गई है। इसलिए सरकारी नियमों के मुताबिक सभी का 72 घंटे पहले कोरोना टेस्ट करवाना जरूरी है।
इसके लिए एसजीपीसी दफ्तर में सेहत विभाग की ओर से नौ और 10 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे से कोरोना टेस्ट के लिए कैंप लगाया जा रहा है। जिन्होंने भी अपने पासपोर्ट जमा करवाए है, वह अपना कोरोना टेस्ट 9 और 10 अप्रैल को यहां आकर करवा सकते हैं। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति अपने तौर पर भी 72 घंटे पहले तक अपने तौर पर भी टेस्ट करवा सकता है।
पंजाब से अन्य राज्यों में जाएं तो बरतें ये ऐहतियात
- यात्रा शुरू करने और संबंधित जगह पर पहुंचने से 72 घंटे पहले का कोरोना नेगिटिव टेस्ट रिपोर्ट जरूर लेकर जाएं।
- संबंधित जगह पहुंचने के बाद रिपोर्ट दिखाने के साथ ही उसे संभाल कर रखें। इसकी जरूरत होटल में रुकने से लेकर पर्यटक स्थलों पर भ्रमण के दाैरान पड़ सकती है।
- अपने और साथ में गए परिवार के सदस्यों की कोरोना नेगिटिव रिपोर्ट के साथ ही पहचान के दस्तावेज भी जरूर रखें।
- भीड़ भाड़ में जाने से पूरी तरह बचें और कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करें। होटल या ठहरने की जगह पर भी पूरी एेहतियात बरतें।
- कोरोना के लक्षण मिलने पर स्थानीय अधिकारियों या होटल प्रबंधकों को अविलंब जानकारी दें।
- हाेटल व पर्यटन स्थलाें के भ्रमण के दौरान मास्क जरूर लगाएं।
डॉ. संजीव AAP डॉक्टर विंग के Punjab स्टेट को-प्रेसिडेंट, डॉ. माली एससी विंग के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट बने
जालंधर। विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने जालंधर के पहलवान करतार सिंह को स्पोर्ट्स विंग का प्रेसिडेंट, डॉ. संजीव शर्मा को डॉक्टर विंग का स्टेट को-प्रेसिडेंट और डॉ. शिव दयाल माली को एससी विंग का स्टेट वाइस प्रेसिडेंट घोषित किया है। आम आदमी पार्टी प्रभारी जरनैल सिंह एवं सांसद भगवंत मान की ओर से जारी की गई सूची में विभिन्न विंगो की कार्यकारिणी घोषित की गई है। सूची में जालंधर के आप नेताओं एवं वालंटियर उसको भी पूर्ण प्रतिनिधित्व को प्रदान किया गया है।
बीसी विंग
जालंधर के हरजिंदर सिंह स्टेट वाइस प्रेसिडेंट, तजेंद्र सिंह रामपुर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट एवं लखबीर सिंह लक्खा डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी।
डॉक्टर विंग
डॉ. संजीव शर्मा स्टेट को प्रेजिडेंट, डॉ. राजेश बब्बर स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी, डॉ. जसवीर सिंह डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट एवं डॉ. जुगल किशोर डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी।
इंटेलेक्चुअल विंग
नीरज मित्तल स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी, परमजीत अरोड़ा डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट, सुखदेव लाघा डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट, अजैब सिंह डिस्टिक सेक्रेटरी और जीत लाल भट्टी व सुनीता गुप्ता डिस्ट्रिक्ट जॉइंट सेक्रेटरी।
किसान विंग
रतन सिंह डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, सुखविंदर सिंह सुखा डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट।
लीगल विंग
शुभा सचदेवा डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, अमरजीत शेरगिल डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट तथा एसपी सिंह, दिनेश लखनपाल, परमप्रीत सिंह एवं सुखविंदर सिंह को डिस्ट्रिक्ट जॉइंट सेक्रेटरी।
एससी विंग
डॉ. शिव दयाल माली एवं दर्शन लाल भगत स्टेट वाइस प्रेसिडेंट, जसवीर सिंह डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, बलवंत भाटिया डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट, देवेंद्र पाल चाहल डिस्टिक सेक्रेटरी तथा संतोष सिंह, कमल रोशनलाल एवं ठेकेदार रमिंद्र सिंह डिस्ट्रिक्ट ज्वाइंट सेक्रेटरी।
स्पोर्ट्स विंग- पहलवान करतार सिंह स्टेट प्रेसिडेंट कमलदीप स्टेट वाइस प्रेसिडेंट एवं बलकार सिंह डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट
ट्रेड विंग
इंदर वंश चड्डा डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, चरणजीत डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट, के के वर्मा डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट, श्याम मितु डिस्टिक सेक्रेटरी तथा व्यास देव राणा पुनीत वर्मा रमेश चंद्र रिकी मनोचा सुरेंद्र सिंह मुलतानी तेजिंदर हैरी एवं विकास ग्रोवर डिस्ट्रिक्ट जॉइंट सेक्रेटरी।
यूथ विंग
अमृतपाल स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी, रमणीक सिंह लकी रंधावा डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट तथा लखबीर एवं सर्वजीत डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट, हिम्मत सब्बरवाल डिस्टिक सेक्रेटरी एवं परमिंदर बराड़ डिस्टिक सेक्रेटरी।
बठिंडा में सिविल डिफेन्स के 2 सेक्टर वार्डन ने लगवाई पहली और दूसरी कोरोना वैक्सीन डोज, शारदा इंस्टीच्यूट पूज्जा वाला मोहल्ला में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप
बठिंडा:समाजसेवी संस्था आसरा वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा की और से कोरोना महामारी के चलते सेहत विभाग बठिंडा के सहयोग से शारदा इंस्टीच्यूट पूज्जा वाला मोहल्ला में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इस कैंप के दौरान सिविल डिफेन्स वार्डन सर्विस के सेक्टर वार्डन रोहित खट्टर एडवोकेट ने पहली डोज का टीका और सरदार कुलदीप सिंह ने दूसरी डोज का टीका लगवाया।
सिविल डिफेन्स वार्डन सर्विस के पोस्ट वार्डन रमेश मेहता संस्थापक आसरा वेलफेयर सोसाइटी ने शहरवासियों से अपील की 45 वर्ष एव इससे अधिक उम्र वाले हर व्यक्ति को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए। वही यह वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है व इसका कोई साइड इफेक्ट्स नहीं है।
फोटो -कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन करते सेक्टर वार्डन रोहित खट्टर व कुलदीप सिंह।
बठिंडा में गैरकानूनी ढंग से मोटर लगाने पर मना किया तो किए हवाई फायर, जान से मारने की धमकी देने वाले एक पर केस
बठिंडा. गत दिवस आई अंधेरी व तूफान के बाद बिजली ठीक करने गए बिजली निगम के जेई पर फायर कर डराने की कोशिश की व जान से मारने की धमकियां दी। आरोपी जेई को खेतों में अवैध ढंग से पानी की मोटर लगाने को कह रहा था। सदर बठिंडा पुलिस के पास बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर भरपूर सिंह वासी ग्रीन सिटी बठिंडा ने शिकायत दी कि गत दिवस अंधेरी व तूफान आने के बाद कई इलाकों में बिजली बांधित हो गई थी। इसमें सर्कल अनुसार बिजली की सप्लाई को सुचारु करने का काम बिजली निगम के जेई व संबंधित स्टाफ को दिया गया था। इसी सिलसिले में वह तियोण में बंद बिजली को शुरू करने गया तो उसे मौके पर मनप्रीत सिह वासी तियोण मिला। उसने इपने खेत में बिना मंजूरी के पानी की मोटर लगाने की मांग की। इसमें जब उसने इसे नियमों के विपरित ऐसा नहीं करने के लिए कहा तो उसने गालीगलोच शुरू कर दी व गुस्से में आकर अपनी रिवाल्वर से फायर करने शुरू कर दिए। वही जेई को जान से मारने की धमकियां भी दी। इसके बाद जेई ने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी व इसमें आरोपी व्यक्ति के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में विघन डालने, असला एक्ट व जान से मारने की धमकियों की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है जबकि आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
1.300 किलो अफीम और 50 हजार की ड्रग मनि के साथ दो लोग गिरफ्तार
बठिंडा.जिला पुलिस ने एक किलो
300 ग्राम अफीम के साथ 50 हजार की ड्रगमनी व फारचूनर कार के साथ दो लोगों को
गिरफ्तार किया है। लाखों रुपए के नशे के साथ गिरफ्तार आरोपी दियालपुरा मिर्जा व कोठा
गुरु गांव के रहने वाले हैं व राजस्थान में घूमने के बहाने जाकर वहां से नशा
खरीदकर उसे पंजाब में मंहगे दामों में बेचने का धंध करते थे। मामले की जानकारी
देते संगत पुलिस के सहायक थानेदार सुखजंट सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबरी हुई थी
कि गांव कोठा गुरु में रहने वाला हरप्रीत सिंह व दियालपुरा मिर्जा वासी दविंदर
सिंह राजस्थान से नशे की तस्करी करते हैं। इसी सूचना पर पुलिस टीम ने बस अड्डा
जस्सी बागवाली के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी फारचुनर कार में सवार
होकर आए तो उन्हें रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उक्त आरोपियों ने गाड़ी में करीब
एक किलो 300 ग्राम अफीम छीपाकर रखी थी व उनके पास 50 हजार रुपए की राशि भी मिली।
यह राशि आरोपियों ने अफीम बेचकर हासिल की थी। दोनों तस्करों ने इससे पहले भी बरामद
अफीम में से काफी हिस्सा बेच दिया था। फिलहाल संगत पुलिस ने दोनों को गिरफ्तर कर
पूछताछ शुरू कर दी है। इसी तरह संगत पुलिस के ही सहायक थानेदार कमीर सिंह ने बताया
कि चमकौर सिंह वासी गिदड़बाहा को मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरियाणा मार्का शराब की
12 बोतलें व 12 बोतल बिय़र के साथ डूमवाली नाके के पास गिफ्तार किया गया है।
फिरोजपुर में सड़क हादसा:सैन्य भर्ती से लौट रहे बाइक सवार युवकों को बोलेरो ने मारी टक्कर; 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
फिरोजपुर. पंजाब के फिरोजपुर में चल रही फ़ौज भर्ती देख कर लौट रहे बाइक सवार युवकों को सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसा फ़िरोज़पुर-फाजिल्का रोड पर स्थित गांव जंगा वाला मोड़ पर हुआ। हादसे में बाइक सवार पांचों युवक गंभीर रूप में घायल हो गए, जिन को उपचार के लिए फ़िरोज़पुर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। अन्य चार युवकों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में एक युवक ने दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों को फरीदकोट में भर्ती करवाया गया है।
बोलेरो समेत चालक फरार
हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी थाना ममदोट को मिलते ही ASI हरबंस सिंह मौके पर पहुंचे और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मृतकों की पहचान लवप्रीत सिंह व हरपाल सिंह के रूप में हुई है। घायलों में संदीप सिंह, रमनदीप सिंह व मनजिंदर सिंह शामिल हैं।
जांच अधिकारी ने बताया कि मंडी रोड़ा वाली (जलालाबाद) के 5 युवक फ़िरोज़पुर में चल रहीफौज की भर्ती देख कर अपने गांव वापस जा रहे थे। जब वे गांव जंगावाला मोड़ पर पहुंचे तो विपरित दिशा से आ रही एक बोलेरो ने किसी वाहन को ओवरटेक करने की जल्दी में दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। घटना में गाड़ी का टायर भी फट गया, परंतु गाड़ी चालक बिना रुके फ़टे हुए टायर के साथ बोलेरो भगाकर ले गया।
बठिंडा में सरकारी स्कूलों में दाखिला बढ़ाने के लिए घर-घर जाएंगे अध्यापक, शिक्षा विभाग ने जारी की हिदायतें
बठिडा: शिक्षा विभाग की तरफ से जारी हिदायतों अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री शिवपाल गोयल की अगुआई में सभी ब्लाक में सिखलाई कैंप लगाने के हुक्म जारी कर दिए गए हैं। कोविड 19 की हिदायतों के अनुसार दो मेंबरों के प्री प्राइमरी स्कूल अध्यापकों व वालंटियरों को स्कूल खोलने से पहले सिखलाई कैंप लगा कर प्री प्राइमरी बच्चों को रौचक गतिविधियों अनुसार सिखलाई दी जाएगी।
ब्लाक संगत के ब्लाक शिक्षा अधिकारी राजविदर सिंह की देखरेख में बीआरसी में कैंप लगाया गया। इस कैंप में उपजिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री बलजीत सिंह संदोहा ने कहा कि पिछले समय से सरकारी प्राइमरी स्कूलों में चल रही प्री प्राइमरी क्लासों में बहुत से नतीजे सामने आए हैं। इसमें बच्चों को सीखने की विधियों में बहुत फर्क सामने आया है। नया सेशन 2021-22 शुरू हो गया है। बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए दाखिला घर-घर जाकर शुरू की जाए। सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक दाखिला बढ़ाया जाए। अधिकारी राजविदर सिंह ने बताया कि ब्लाक के अध्यापकों व वालंटियरों को विभिन्न शिफ्टों में सिखलाई कैंप लगाया जाएगा ताकि वे ज्यादा से ज्यादा बच्चों का दाखिला स्कूलों में करवा सकें। इस दौरान जिला मीडिया कोआर्डिनेटर बलवीर सिंह सिद्धू ने बताया कि प्री प्राइमरी स्कूल अध्यापकों इंचार्ज अध्यापकों को रौचक गतिविधियों के जरिए बौधिक विकास, बठिडा के समूह ब्लाकों में सिखलाई कैंप लगाए जा रहे हैं। इसमें कोविड 19 की हिदायतों के अनुसार पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान इंचार्ज वीरपाल कौर, ट्रेनिग अधिकारी संदीप कुमार, बीएमटी, बलकार सिंह पक्का, सुखपाल सिंह, सीएमटी भूपिदर सिंह, जसविदर सिंह व अमृत पाल सिंह भी शामिल हुए।
Bathinda/जिला प्रशासन ने प्रैक्टील के लिए सीबीएसइ स्कूल खोलने की मंजूरी दी
बठिडा: डीसी बी श्रीनिवासन ने सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा के मद्देनजर स्कूल खोलने की छूट के आदेश जारी किए हैं।
आदेशों में कहा है कि सिटी कोआर्डिनेटर सूरज सेतिया की तरफ से लिखित पत्र द्वारा यह ध्यान में लाया गया है कि सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में प्रैक्टिकल की परीक्षाएं हो रही हैं। इसलिए परीक्षाओं के महत्व को मुख्य रखते हुए जिला बठिडा में 30 अप्रैल तक सीबीएसई के साथ संबंधित स्कूलों को खोलने की छूट दी गई है। यह परीक्षा दो समय पर होगी, जोकि सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे व दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। आदेश में कहा गया है कि इस परीक्षा के आयोजन से पहले परीक्षा लेनी वाली जगह को सैनिटाइज किया जाना जरूरी होगा।
सके अलावा एक समय में सिर्फ 25 विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा के दौरान जो भी गतिविधियां होंगी, उसे सीसीटीवी फुटेज में रिकार्ड करना होगा। बिना मास्क घूम रहे लोगों के काटे चालन, टेस्ट भी करवाए कोरोना के बढ़ते केसों के बाद पंजाब सरकार की तरफ से लापरवाही करने वाले लोगों पर सख्ती शुरू कर दी गई है। संगत पुलिस की तरफ से थाना मुखी गौरवबंश की अगुआई में स्थानीय मंडी में बिना मास्क सफर कर रहे लोगों के चालान काटे गए और साथ ही कोविड टेस्ट भी करवाए गए। उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर की तेजी से हो रही बढ़ोतरी के कारण पंजाब सरकार ने पूरे राज्य में सख्ती कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सरकार की तरफ से तय नियमों की पालना करे इससे वह और उनका परिवार कोरोना से सुरक्षित होगा।
एम्स बठिंडा की ओर से कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच भी शुरू रहेगी टेलीमेडिसिन सेवा
बठिडा: एम्स बठिडा की ओर से कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते सिर्फ गंभीर और जरूरत वाले मरीजों के लिए ही ओपीडी जारी रखने का फैसला किया गया है। वहीं मरीजों की सुविधा के लिए टेलीमेडिसिन सेवाओं को शुरू कर दिया गया है। इसके तहत सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक किसी भी काम वाले दिन फोन पर इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। इसके अलावा अलग-अलग विभाग की मेल आइडी भी जारी की गई है ताकि मरीज अपनी समस्याएं भेज सकें।
बुधवार, 7 अप्रैल 2021
पोस्ट कोविड रिकवरी, सांस की तकलीफ व थकावट हृदय रोग के संकेत हो सकते हैं : इक्स्पर्ट रिकवर लोगों के दिल पर कोरोना के असर को समझने के लिए अध्ययन जारी
बठिंडा : कोरोनावायरस संक्रमण से ठीक होने के 3 महीने बाद भी मरीजों में हार्ट संबंधी समस्याएं देखी जा रही हैं। कोरोना रोगियों के बीच महीनों के बाद भी सांस लेने में कठिनाई, शरीर में थकावट और पसीना अधिक स्पष्ट लक्षण हैं। हमेशा कोविड संक्रमण के अनुक्रमण के लिए इन लक्षणों को शामिल करना वास्तव में भ्रामक हो सकता है और रोगियों का हमेशा विस्तृत हृदय जांच के लिए मूल्यांकन किया जाना चाहिए।पंजाब रतन अवार्डी और मेदांता अस्पताल में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी विभाग में वाइस चेयरमैन डॉ रजनीश कपूर ने मंगलवार को एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही।
उन्होंने बताया कि कोरोनोवायरस एक रेस्परटॉरी (सांस सबंधी) संक्रमण है, लेकिन हृदय प्रणाली के विभिन्न हिस्सों में हृदय की मांसपेशियों से लेकर रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनियों में सूजन का कारण भी बताया गया है।
मेदांता में कोविड रोगियों के इलाज के दौरान हमारे बड़े अनुभव के मुताबिक, कोविड के इलाज वाले 10 प्रतिशत रोगियों में गंभीर हृदय रोगों के बारे में पता चला है।
एक अन्य स्पेक्ट्रम में, कई कोविड उपचारित रोगियों को कोविड संक्रमण के समाधान के महीनों बाद हृदय संबंधी जटिलताओं का भी पता चलता है।
वायरस के कारण ब्लड क्लोट फार्मेशन देखा गया है, जिसे थ्रोबोसिस के रूप में जाना जाता है। यह एंडोथेलियम (धमनियों की अंतरतम परत) डिसफंक्शन की ओर भी ले जाता है। जिन मरीजों को इस तरह के कंडीशन का सामना करना पड़ता है, उन्हें दिल का दौरा पडऩे या स्ट्रोक होने का खतरा अधिक होता है।
उन्होंने कहा, हमारे पास सांस लेने में तकलीफ, सांस फूलना, दिल की धडक़न तेज होना जैसे मामले आ रहे हैं। उनमें से कई (लगभग 40) में कोविड-19 के हल्के, मध्यम या गंभीर स्तरों का संक्रमण रहा है। यहां तक कि जिन लोगों में कोई हृदय संबंधी समस्या नहीं है, वे भी कोरोना से हृदय की जटिलताओं का शिकार हो सकते हैं।
पोस्ट रिकवरी जब इन लोगों को साँस लेने की जटिलताओं का सामना करना पड़ता है, तो फेफड़ों की जाँच होती है। ईसीजी टेस्ट से दिल की स्थिति का पता चलता है। पोस्ट कोविड रिकवरी व्यायाम को फिर से शुरू करने के 6-8 सप्ताह तक बचना चाहिए और फिर धीरे-धीरे इसे फिर से शुरू करना चाहिए।
हम रोगियों में असामान्यताओं के साथ कई मामले पा रहे हैं। इसलिए हम रिकवर लोगों के दिल पर कोरोना के प्रभाव को समझने के लिए एक अध्ययन कर रहे हैं। बहुत सारी इको-कार्डियोलॉजी हैं जिन्हें समझने के लिए उठाया जा सकता है कि भविष्य में क्या जटिलताएं हो सकती हैं। यदि हम पहचान कर सकते हैं, तो हम भविष्य में अधिक सतर्क हो सकते हैं, डॉ कपूर ने कहा।
मरीजों को संकेतों और लक्षणों को पहचानने में सावधानी बरतने से हृदय रोग संबंधी मृत्यु दर के जोखिम को कम किया जा सकता है। एक साधारण ईसीजी टेस्ट से पता चल सकता है कि लक्षण दिल से संबंधित हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि दिल से जुड़ी ज्यादातर बीमारियां पूरी तरह से इलाज योग्य हैं, बशर्ते चिकित्सा समय पर दी जाए।
ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਜਾਰੀ ਕਰੋਨਾ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਵਿਸਾਖੀ ਮੇਲਾ : ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ
ਕਿਹਾ, ਗੋਤਾਖ਼ੋਰ ਟੀਮਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਖ਼ਾਸ ਪ੍ਰਬੰਧ, 11 ਤੋਂ 14 ਅਪ੍ਰੈਲ ਤੱਕ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਵਿਸਾਖੀ ਮੇਲਾ
ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ (ਬਠਿੰਡਾ) : ਤਖ਼ਤ ਸ਼੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਵਿਖੇ ਹਰ ਸਾਲ ਮਨਾਏ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਵਿਸਾਖੀ ਮੇਲੇ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਸਬੰਧੀ ਰਵਿਊ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ। ਤਖ਼ਤ ਸ਼੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਕਰਦਿਆਂ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਜਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਵਾਰ ਦਾ ਮੇਲਾ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਕਰੋਨਾ ਮਹਾਂਮਾਰੀ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਜਾਰੀ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸ਼ਾਂਤੀ ਅਤੇ ਸ਼ਰਧਾਪੂਰਵਕ ਢੰਗ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਸਬੰਧਤ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਲੋੜੀਂਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ ਵੀ ਦਿੱਤੇ ਗਏ । ਇਸ ਮੌਕੇ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਸ. ਭੁਪਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਿਰਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਹਾਜ਼ਰ ਰਹੇ।
ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਸਾਖੀ ਮੇਲੇ ਦੌਰਾਨ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ। ਕੋਵਿਡ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਨੂੰ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਸਾਰੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਨੂੰ ਪੁਖਤਾ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜਿਆ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਟ੍ਰੈਫਿਕ, ਪਾਰਕਿੰਗ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਨੂੰ ਮੁਕੰਮਲ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜਿਆ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਜਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਨੇ ਵਿਸਾਖੀ ਮੇਲੇ ਨੂੰ ਨਿਰਵਿਘਨ ਢੰਗ ਨਾਲ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜਨ ਲਈ ਜ਼ਿਲੇ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਡਿਊਟੀਆਂ ਲਗਾਈਆਂ।
ਉਨਾਂ ਵਲੋਂ ਵਿਸਾਖੀ ਮੇਲੇ ਮੌਕੇ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰ ਤੇ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਵਿਖੇ ਸਥਿਤ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਚੌਕਾਂ ਦੀ ਸਜਾਵਟ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਵਾਗਤੀ ਗੇਟ ਅਤੇ ਝੰਡੇ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੀਆਂ ਡਿਊਟੀਆਂ ਲਗਾਈਆਂ ਗਈਆਂ। ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਰੋਵਰਾਂ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦਿਆਂ ਗੋਤਾਖ਼ੋਰਾਂ ਦਾ ਖ਼ਾਸ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।
ਉਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਖ਼ਾਸ ਅਪੀਲ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਮੇਲੇ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸੇ ਵੀ ਅਨਜਾਣ ਵਿਅਕਤੀ ਤੋਂ ਖ਼ਾਣ-ਪੀਣ ਵਾਲੀ ਵਸਤੂ ਆਦਿ ਨਾ ਲੈ ਕੇ ਖਾਣ ਤਾਂ ਜੋ ਕੋਈ ਅਨਸੁਖਾਵੀਂ ਘਟਨਾ ਨਾ ਘਟੇ।
ਇਸ ਬੈਠਕ ’ਚ ਐਸ. ਪੀ. ਹੈਡਕੁਆਰਟਰ ਸ਼੍ਰੀ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ. ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਸ਼੍ਰੀ ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਸਹਾਇਕ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਨਰਲ ਸ੍ਰੀ ਹਰਕੰਵਲ ਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਸਹਾਇਕ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਡਾ. ਅਨੁਪਮਾ ਸ਼ਰਮਾ, ਡੀ.ਡੀ.ਪੀ.ਓ. ਸ਼੍ਰੀ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਮੈਨੇਜਰ ਤਖ਼ਤ ਸ਼੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।
खबर एक नजर में देखे
लेबल
- @Punjabkasachepaper
- @Punjabkasachepaper* #Bathinda News* *punjab News*
- #Bathinda News
- #E-PaperPunjab#bathinda#ambalaNews
- #punjabkasachepaper
- अपराध समाचार
- गणतंत्र दिवस समारोह
- गुड ईवनिंग
- डीसी बठिंडा
- पंजाबी खबरे
- संक्षेप
- संपादकीय
- सभार-दैनिक जागरण
- समाचार
- A MiG 21 Bison Aircraft Of IAF Was Involved In A Fatal Accident
- According To Sources
- Ayodhya Ram Mandir Donation
- Bathinda News
- Bharat Bandh Punjab Live Updtae:
- Captain Amrinder Singh Invites Navjot Sidhu To Meet At Lunch Tomorrow In Presence Of Harish Rawat
- city the statement of farmer leader rakesh tikait is scaring people of delhi and ncr
- corona case in bathinda punjab
- corona vaccination
- Coronavirus (COVID-19)
- CoronaVirus New Strain:
- Covid-19 Update
- delhi
- E-Paper Punjab ka sach
- every-agency-shellar-too-full-of-paddy
- IMPORTENT NO.
- jalandhar-city-in-superstitions-a-minor-married-to-young-girl
- Ludhiana GST Scam
- ludhiana-aap-supporter-advocates-will-join-mahapanchayat-in-baghapurana
- ludhiana-six-landlords-arrested-for-not-getting-verification-in-ludhiana
- new-delhi
- Punjab Coronavirus Alert:
- punjab/bhatinda-59-thousand-403-patients-underwent-treatment-of-rs-98-crore-89-lakh-in-18-months
- punjab/bhatinda-use-water-sparingly-and-naharbandi-from-today-in-bathinda
- punjab/chandigarh-all-educational-institutions-remain-closed-till-march-31-in-punjab-causes-of-increasing-cases-of-corona-21478492.html
- Punjabvaccination
- Rajasthan's Jaipur Private Hospital Rape Case Update | Crime Against Women In Rajasthan
- RSS
- shiv-sena-punjab
पुरानी बीमारी से परेशान है तो आज ही शुरू करे सार्थक इलाज
हर बीमारी में रामबाण साबित होती है इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा
फ़ॉलोअर
संपर्क करे-
Popular Posts
-
-
Τα Καλύτερα Online Casino: Βήματα εγγραφής για Έλληνες παίκτες - Τα Καλύτερα Online Casino: Πρακτικός Οδηγός για Έλληνες Παίκτες Πώς να επιλέξετε το κατάλληλο online casino Η επιλογή του σωστού καζίνο δεν είναι απλώς θέμ...4 हफ़्ते पहले
-
उत्तरांचल की महान लोक कला - पर्वतीय क्षेत्र में महिलाओं द्वारा विविध अवसरों पर नित्य प्रति के साज-सामान से विभन्न अलंकरणों को गैरिक पष्टभूमि पर इस प्रकार से उकेरा जाता है कि अच्छा भला...15 वर्ष पहले
-
देश-विदेश-खेल-सेहत-शिक्षा जगत की खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे।
हर गंभीर बीमारी में असरदार-इलैक्ट्रोहोम्योपैथी दवा
संपर्क करे-






































